js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
ऐसे में उसने लिखित में खाता विभाजन के लिए निवेदन किया। उपखंड अधिकारी तथा शिविर प्रभारी ने तहसीलदार लूणकरणसर को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया, जिसकी अनुपालन में तहसीलदार ने शिविर स्थल पर ही मौजूद हल्का पटवारी को खाता विभाजन प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान जानकारी मिली कि जमाबंदी में उक्त सह-खातेदारों की बहनों गीता और यशोदा का नाम भी दर्ज था जबकि दोनों बहनों ने फरवरी 2021 में ही हक त्याग कर दिया था।


मूक-बधिर लालचंद ने अपने हक की लिखकर सहमति दी, लेकिन इसकी खुशी उसकी आंखों पर साफ झलक रही थी। उसके सभी भाइयों ने सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे इस अभियान की भरपूर प्रशंसा की और कहा कि आपसी सहमति से खाता विभाजन और शुद्धि दोनों एक साथ और एक ही दिन में हो जाने से उनको उनको बड़ा लाभ हुआ है। अब वे अपनी-अपनी भूमि का सुधार करवाकर केसीसी और पीएम किसान जैसी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
