js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170















विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकनेर। नगर विकास न्यास ने सर्वोदय बस्ती में बने जर्जर कियोस्क हटाने की कार्यवाही बुधवार को प्रारंभ की। जिला कलेक्टर और न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने मंगलवार को ही फील्ड विजिट के दौरान इस संबंध में निर्देश दिए थे। न्यास सचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि संबंधित अभियंता द्वारा बुधवार प्रातः जेसीबी और अन्य मशीनों के साथ इन जर्जर कियोस्कों को हटाने की कार्यवाही शुरू की। उन्होंने बताया कि यह कियोस्क हटाने के बाद इसकी रिक्त भूमि के उपयोग संबंधी रिपोर्ट जिला कलेक्टर को प्रस्तावित की जाएगी। जिला कलेक्टर के निर्देश पर इससे पूर्व भी पंचशती सर्किल, पटेल नगर, नागणेची मंदिर और मेडिकल कॉलेज के पीछे बने जर्जर कियोस्क हटाए गए थे। आहूजा ने बताया कि यह कियोस्क अवधि पार हो गए थे तथा वर्तमान में पूर्णतया अनुपयोगी हो गए थे।
]]>प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार आसनानी ने बताया कि जिले के आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के ई-वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में जेएनवी में मूर्ति सर्किल के पास, जूनागढ़ सर्किल के पास, पवनपुरी में नागणेची मंदिर के पास, कोठारी अस्पताल के पास, हीरालाल मॉल के पास, नगर निगम के पास, गोकुल सर्किल और अम्बेड़कर सर्किल के पास ई वेस्ट संग्रहण केन्द्र स्थल अस्थाई रूप से स्थापित किए गए हैं।

रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में जिला उद्योग संघ भवन के पास तथा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में बीछवाल उद्योग संघ भवन के पास संग्रहण स्थल स्थापित किए गए हैं। जहां संपर्क करते हुए आमजन अपने ई-वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके तहत हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है।

इस दौरान जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया, उद्यमी कमल कल्ला आदि मौजूद रहे। अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा। निकटतम ई-वेस्ट कलेक्शन केंद्र की जानकारी एवं घर से ई-वेस्ट संग्रहण के लिए कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता गिरीश व्यास (मो.8723058586) एवं कनिष्ठ पर्यावरण अभियन्ता सरस्वती रंगा (मो. 8302603570) से संपर्क किया जा सकता है।


विनयएक्सप्रेस समाचार,बीकानेर । जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा है कि कोविड-19 के चलते त्यौहारी सीजन और सर्दी का मौसम बेहद चुनौतीपूर्ण है। कोविेड-19 की एडवाइजरी की पालना करवाने में लगे एरिया मजिस्ट्रेट की ऐसे में जिम्मेदारी और बढ़ गई। जिला प्रशासन, चिकित्सा एवं अन्य संबंधित विभाग समन्वय एवं पूरी क्षमता के साथ कोविड-19 का बेहतरीन प्रबंधन कर रहा है, आगामी दिनों में त्यौहार है, इन्हें देखते हुए एरिया मजिस्ट्रेट भीड़-भाड़ वाले मार्केट का भ्रमण कर आमजन को समझाईश करे।
कोविड-19 के लिए नियुक्त एरिया मजिस्ट्रेट््स के साथ मेहता ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि 16 नवम्बर तक शहर का नियमित भ्रमण कर, भीड़ वाले मार्केट पर नजर रखें। इस दौरान किसी भी दुकान में पटाखे विक्रय नहीं होने चाहिए। कोई दुकानदार अगर पटाखे बेचता मिले, उसे समझाईश करे, समझाईश के बावजूद नहीं मानता है, नियमानुसार जुर्माना लगवाया जावे।
उन्होंने कहा कि सिटी भ्रमण के दौरान संबंधित थानाधिकारी को साथ रखें तथा कोरोना एडवाईजरी की पालना को लेकर माईक के जरिये उद्घोषणा करवाई जाए। उन्होंने कहा कि मार्केट में दुकानों पर भीड़ ना हो, इस पर भी नजर रखी जाए। दुकानदारों को बताएं कि दुकान में निर्धारित सीमा से अधिक भीड़ ना रखें। सभी सम्बन्धित एरिया मजिस्ट्रेट त्यौहार से पहले तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें ताकि कोरोना को लेकर किए गए प्रयास बेकार ना जाएं और आगे भी कोरोना से सफलतापूर्वक लड़ सकें।
जिला कलक्टर ने की अपील- जिला कलक्टर ने कहा कि त्यौहारी सीजन में मार्केट में भीड़ बढे़गी। ऐसे में हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हालांकि आमजन मास्क लगा रहा है, फिर भी मास्क को अनिवार्य रूप से लागू करवाए। मास्क की अनिवार्यता के लिए कानून भी लाया गया है, यह आमजन को बताया जाए। उन्होंने कहा कि मास्क ही वर्तमान में कोरोना की वैक्सीन है। उन्होंने आमजन से अपील की कि हर व्यक्ति आवश्यक रूप से मास्क लगाए, क्योंकि किसी भी व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति का जीवन खतरे में डालने का अधिकार नहीं है। उन्होंने अपील में कहा कि प्रशासन आमजन की सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध करने का पूरा प्रयास कर रहा है, लेकिन इन प्रयासों में आमजन और व्यापारिक वर्ग सहित सभी के सहयोग की जरूरत है।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) सुनीता चैधरी, रजिस्ट्रार स्टाम्प ऋषि बाला श्रीमाली, अतिरक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अशोक सांगवा, सहायक निदेशक लोक सेवाएं सवीना बिशनोई, कुल सचिव स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय कपूर शेखर मान,सहायक कलक्टर मुख्यालय बिन्दू खत्री उपस्थित थे।
विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर । जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि बीकानेर से होकर निकलने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर चल रहे सड़क निर्माण के कार्य निश्चित समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो जाए तथा ऐसे स्थान का चिन्हीकरण किया जाए ,जो दुर्घटना संभावित स्थल है। इन स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए जाएं तथा बीकानेर से नागौर तक के सड़क निर्माण का कार्य अगस्त 2022 तक पूर्ण हो जाए इसके लिए संबंधित कार्यकारी एजेंसी और विभाग नियमित रूप से कार्य की प्रगति की समीक्षा करते रहें।
मेहता गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सार्वजनिक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग,राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड सहित वन विभाग के तहत चल रहे विभिन्न सड़क निर्माण योजनाओं तथा सांसद व विधायक कोष से बनाने वाली सड़कें और पेच वर्क कार्यों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बीकानेर से नागौर तक सड़क का चैड़ीकरण और निर्माण का कार्य अगस्त 2022 तक पूर्ण हो जाए, इस कार्य पर 250 करोड़ रुपए वहन होने हैं और बीकानेर से नागौर के मध्य चार रेलवे ओवर ब्रिज तथा तीन बाईपास का निर्माण होना है, यह कार्य भी निश्चित समय में गुणवत्ता के साथ हो जाए। इसके लिए विभाग के अभियंता निरंतर मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जो भूमि अधिग्रहण का कार्य होना है और अधिग्रहित भूमि होने के पश्चात भूमि मालिक को दिए जाने वाले मुआवजे का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए। भूमि का अधिग्रहण समय पर नहीं होने के कारण निर्माण कार्य में विलंब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंताओं को निर्देश दिए कि मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क का निर्माण जल्द हो जाए, इसके लिए अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य इस प्रकार से किया जाए कि जितनी धनराशि के कार्य होते हैं उनका उपयोग हो जाए और वहां जितना भी कार्य होता है उसमें पाक की सुविधाएं विकसित कर उपयोग होना प्रारंभ हो जाए,इस बात का ध्यान रखा जाए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता से कहा कि लक्ष्मीनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के पास जो नया द्वार बन रहा है इस कार्य को भी जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए। वर्तमान में कोविड-19 के कारण मंदिरों में आवागमन भी कम रहता है, ऐसे में अगर निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो जाए, तो शीघ्रता से पूर्ण हो जाएगा। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग यह भी देखें कि वर्तमान में एडजस्टिंग रोड को चैड़ा करने के जो कार्य प्रारंभ कर रखे हैं वे सभी कार्य 20 सितंबर तक पूर्ण कर लिए जाएं।
जिला कलक्टर मेहता सभी कार्यकारी एजेंसियों को कहा कि सांसद व विधायक निधि से भी जिले की विभिन्न सड़कों का निर्माण करवाने के लिए धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिन विधायकों एवं सांसद द्वारा सड़क निर्माण के लिए राशि जारी की गई है, वहां तत्काल कार्य प्रारंभ कर पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी स्थान पर सड़क निर्माण करना फिजिकल नहीं है तो ऐसी स्थिति में तत्काल संबंधित विधायक को अवगत करवा दिया जाए कि कार्य करना तकनीकी रूप से सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब भी नई सड़क बनानी हो तो इसकी स्वीकृति जारी करने से पूर्व संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारी से भूमि का कोई विवाद नहीं है इसका भी प्रमाण पत्र ले लिया जाए ताकि भूमि के विवाद के कारण निर्माण कार्य बाधित ना हो
जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता को कहा कि सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम में जो कार्य स्वीकृत हैं, वे सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कर ली जाए। साथ ही जिले में स्वीकृत विकास पथ और आर आई डी एफ नाबार्ड के माध्यम से होने वाले संपूर्ण कार्य भी निश्चित समय अवधि में पूर्ण हो जाए । उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने के कारण स्वीकृत राशि से कार्य होने में परेशानी रहती है।
जिला कलक्टर ने कहा कि ओवरलोड वाहन के कारण भी सड़कें क्षतिग्रस्त होती है, ऐसे में ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए प्रथम चरण में वाहन चालकों और मालिकों को समझाया जाएगा। इसके बाद परिवहन, पुलिस और प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन खड़े ना रहे, विशेषकर किसी तरह की फैक्ट्री,कल कारखाना अथवा किसी वेयरहाउस के आसपास वाहनों के खड़े रहने से अगर यातायात बाधित होता है तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में संबंधित के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एन एच ए के अधीक्षण अभियन्ता बसंत कुमार आचार्य, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता डीपी सोनी, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुभाष जानू आरएसआरडीसी के सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अभियंता उपस्थित थे।
कोविड-19 की समीक्षा-इससे पूर्व जिला कलक्टर मेहता ने कोरोना की समीक्षा बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि जो भी कोरोना पॉजिटिव रोगी चिन्हित हो जाता है उसके पर्सनल कॉन्टैक्ट में आने वाले सभी व्यक्तियों का कोविड-19 आवश्यक रूप से सैम्पल लिए जाए।
विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि कोरोना संकट के बीच सभी विभाग अपने नियमित कामों को जल्द से जल्द सुचारू स्थिति में लाएं। गौतम ने सोमवार को नगर विकास न्यास सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। गौतम ने कहा कि पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, कृषि, पीडब्ल्यूडी, रसद और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग नियमित योजनाओं के काम चालू करें जिससे आमजन को लाभान्वित किया जा सके।
गौतम ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की समस्या से निपटने के लिए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग रिर्पोटिंग सिस्टम जनरेट करें। इसके तहत विभाग के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों से डेली बेसिस पर बात कर समस्याओं का पता लगाएं और खराब पड़े ट्यूबेल, हैंडपंप आदि की सूचना मिलने पर इन्हें तुरंत प्रभाव से ठीक करवाने की कार्रवाई की जाए।

गौतम ने छतरगढ़ में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी घटना के संबंध में संबंधित एइएन को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी कोई भी स्थिति होने पर सम्बंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए प्रथम दृष्टया आधार पर कार्यवाही अमल में लाई जाए। गौतम ने मानसून से पहले जीएलआर टंकियों की सफाई का काम पूरा कर लेने तथा मांग के अनुसार टैंकर से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नियमित रूप से क्लोरिनेशन, ब्लीचिंग आदि के जरिए पानी को रोगाणु मुक्त कर सप्लाई सुनिश्चित की जाए। गौतम ने कहा कि खराब पानी प्रयुक्त कर बर्फ बनाने की शिकायत मिलते ही स्वास्थ्य विभाग संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करे।
गौतम ने बिजली विभाग के अधिकारी को नियमित कृषि कनेक्शन देने की कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए कहा कि मई जून में जिले में आंधियों आदि की संभावनाओं को देखते हुए टूटे पोल, कम ऊंचाई के खंभे बदलने तथा लटके और ढीले तारों को कसने के काम भी सूचना मिलने के साथ ही प्रभावी रूप से संपादित करवाए जाएं जिससे किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।
रेगुलर हेल्थ सेटअप चालू हो
जिला कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रेगुलर हेल्थ सेटअप चालू हो जाए। सीएससी, पीएचसी में कूलर, एसी, दवा सहित समस्त आधारभूत सुविधाएं व्यवस्थित रूप से उपलब्ध रहे। इन समस्त सुविधाओं के दुरूस्तीकरण के लिए बीसीएमओ को पीएचसी-सीएचसी के निरीक्षण करने के लक्ष्य दें और रिपोर्ट लें। गौतम ने कहा कि ओपीडी, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और पोषण के काम नियमित हो तथा यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौतम ने कहा कि कोरोना से बचाव के सम्बंध में आमजन में जागरूकता के कार्य के साथ-साथ मेडिकल स्टाफ यह भी सुनिश्चित करे कि अन्य प्रकार के इलाज दिए जाने में कोई कोताही ना हो। इन केन्द्रों पर चिकित्सक स्वयं डिलीवरी और ओपीडी के प्रकरण देखें तथा यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाए तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई प्रस्तावित करें।
जिला कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को जिले में शेष काम शीघ्र चालू करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क किनारे पौधारोपण और श्रमिकों को अधिकाधिक रोजगार मुहैया कराने के लिए बचे हुए काम भी जल्द शुरू करवाए जाएं।

जिला कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत काम की डिमांड बढ़ने के चलते जिले में अब तक 1 लाख 40 हजार श्रमिकों को इस योजना के तहत नियोजित किया जा चुका है। उन्होंने 20 मई तक श्रमिकों की संख्या दो लाख करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बाहर से आने वाले जो लोग जॉब कार्ड बनाने के इच्छुक हैं उन्हें मनरेगा के तहत काम देने के लिए जॉब कार्ड बनाने का काम प्राथमिकता से किया जाए। प्रवासी मजदूरों द्वारा 14 दिन का क्वॉरेंटाइन पूरा करने के बाद इन्हें काम पर नियोजित किया जा सके इसके लिए जाॅब कार्ड बनाए। महिला मैट की संख्या बढ़ाए साथ ही कार्य की गुणवत्ता के लिए अधिकारी मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करें।
जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा के काम के निरीक्षण के लिए विकास अधिकारी प्रतिदिन 2 गांव में कार्यों का निरीक्षण करें। काम मांगो अभियान की तर्ज पर लोगों से बात कर डिमांड कैप्चर करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा में बहुत संभावनाएं हैं, मांग के अनुरूप नए काम प्रस्तावित किए जाएं और इस डिमांड को कैप्चर किया जाए जिससे लोगों को अधिकाधिक रोजगार मिले और उनकी आय में बढ़ोतरी की जा सके।

जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले के जिन राजस्व गांव में मनरेगा के तहत एक भी काम नहीं चल रहा है वहां यदि अगले 3 दिन में कोई काम प्रारंभ नहीं होता है तो संबंधित बीडियो की जवाबदेही तय करते हुए उसे नोटिस जारी किया जाए। जिला कलेक्टर ने बीएडीपी के तहत नई कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न विभागों को काम के प्रस्ताव भिजवाने के भी निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग यह सुनिश्चित करें कि जिन लोगों के खाते में 2500 रुपए नहीं पहुंच पाए हैं उनमें फेल्ड ट्रांजेक्शन की लिस्ट निकलवा कर ऐसे लोगों से संपर्क कर नया खाता जुड़वा कर उनके खाते में राशि दिलवाई जाए और उन्हें राहत प्रदान की जाए।
टिड्डी नियंत्रण के लिए हो रिसोर्स मोबिलाइजेशन
जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले के कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में टिड्डी आक्रमण की सूचना मिली है। कृषि विभाग इस खतरे को देखते हुए इंफॉर्मेशन ट्रांसफर के साथ-साथ रिसोर्स मोबिलाइजेशन का काम तेजी से शुरू करवाएं जिससे हमले की सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से टिड्डी दल को खत्म किए जाने की कार्यवाही की जा सके। बैठक में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, सार्वजनिक निर्माण विभाग, रसद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।