Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
bikaner health news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 11 Jul 2022 16:02:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 स्वास्थ्य विभाग ने मनाया विश्व जनसँख्या दिवस : पीएचसी बरसलपुर व सीएचसी खाजूवाला सहित 5 को 50-50 हजार रूपए के नकद पुरस्कार https://vinayexpress.in/2022/07/11/health-department-bikaner-celebrated-world-population-day/ Mon, 11 Jul 2022 16:02:14 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39089 जनसँख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का हुआ आगाज

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग ने विश्व जनसँख्या दिवस को समारोहपूर्वक मनाया। सोमवार को पीबीएम अस्पताल के आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में परिवार कल्याण के लिए वर्ष पर्यंत श्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी के साथ जनसँख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का आगाज गो गया जो 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान परिवार कल्याण हेतु सघन नियत सेवा दिवस आयोजित किए जाएँगे।

मुख्य अतिथि के रुप में संयुक्त निदेशक बीकानेर जोन डॉ देवेंद्र चौधरी ने सीमित प्राकृतिक संसाधनों के परिपेक्ष में सीमित जनसंख्या की श्रेष्ठता प्रतिपादित की। उन्होंने परिवार कल्याण साधन व सेवाओं की पहुँच को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ाने का आह्वान किया। उप निदेशक डॉ राहुल देव हर्ष ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस 1987 में तब मनाना शुरू किया गया जब विश्व की जनसंख्या 5 अरब हो चुकी थी और आज 2022 में यह बढ़कर 8 अरब पहुंच गई है यह परिवार कल्याण कार्यक्रम की आवश्यकता को दर्शाती है।

सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने आगामी 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान अधिकाधिक योग्य दंपतियों को परिवार कल्याण सेवाएं सुलभ करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन साधनों जैसे अंतरा इंजेक्शन व छाया गोली के साथ पीपीआईयूसीडी को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण व आयोजन के नोडल अधिकारी डॉ. योगेन्द्र तनेजा ने अतिथियों व आमजन का आभार प्रकट करते हुए कार्मिकों से इस साल परिवार कल्याण में और अच्छे प्रदर्शन का आह्वान किया। डीटीओ डॉ. सी. एस. मोदी, आरसीएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, डॉ नवल गुप्ता व सर्जन डॉ आर. एल. बिश्नोई ने भी आरसीएच व परिवार कल्याण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। एएनएम मधु श्रीवास्तव द्वारा परिवार कल्याण साधनों की सलाह से सम्बंधित अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम का सञ्चालन जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य ने किया। इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी अनिल आचार्य, सहायक सांख्यिकी अधिकारी नवनीत आचार्य, विपुल गोस्वामी व सहित नर्सिंगकर्मी, आशा सहयोगिनियां व आमजन उपस्थित रहे।

ये हुए सम्मानित

जनसँख्या स्थायित्व प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत संसथान श्रेणी मे पीएचसी बरसलपुर के लिए डॉ यश मुद्गल को व सीएचसी खाजूवाला के लिए डॉ भीमसेन गोदारा को 50-50 हजार का नकद पुरस्कार, प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत नापासर के लिए सरपंच सरला देवी तावणिया ने, ग्राम पंचायत पांचू के लिए एएनएम राजबाला व ग्राम पंचायत 1 के एम (पूगल) के लिए एएनएम अनिता चौधरी ने 50-50 हजार रूपए नकद पुरस्कार प्राप्त किए।


व्यक्तिगत श्रेणी में एएनएम राजबाला, मधु श्रीवास्तव, कविता चौधरी, मुनेश कुमारी, मीरा देवी, अनिता रानी, सोना देवी, सुलोचना देवी, नर्सिंग ऑफिसर अनिल मोदी, सहस्त्रकरण उपाध्याय तथा आशा सहयोगिनी मधु चौधरी, विजय लक्ष्मी, संतोष देवी, पूनम कँवर, श्रावणी देवी, सीमा शर्मा व सुमित्रा को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नसबंदी शिविरों के संचालन के लिए सहयोगी गैर सरकारी संस्थान रुद्राक्ष फाउंडेशन से सर्जन डॉ आरएल बिश्नोई, एफआरएचएस इंडिया से प्रफुल्ला जोशी व परिवार सेवा संस्थान से सुपर्णा मेहता को सम्मानित किया गया।

]]>
एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल में निःशुल्क शिविर आयोजित https://vinayexpress.in/2021/08/04/bkn-1122/ Wed, 04 Aug 2021 13:25:35 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11910 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर । जिला एनसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एस.डी.एम्. राजकीय जिला चिकित्सालय में कैंसर रोग की पहचान एवं जांच के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया गया।


जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. सी.एल. सोनी, मेडिसिन एनसीडी शिविर प्रभारी डॉ. संजय खत्री ने 5 मरीजों को कैंसर का उपचार दिया एवं विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध करते हुए लोगों को कैंसर रोग के लक्षणों एवं बचाव के उपायों के बारे में बताया।


शिविर में डॉ. इन्दु दायमा, डॉ. अनिता सिंह, डॉ. जसविन्द्र गिल, डॉ. इशिका वशिष्ठ, डॉ. वी. के. गांधी, डॉ. रश्मि जैन. डॉ रोहिताश कुमावत व डॉ. नीरज अरोड़ा ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में मुख्यतया पुरूषों के मुँह, फेफडे़, ग्रासनली और आमाशय के कैंसर तथा स्त्रियों के गर्भाशय, स्तन और मुँह कैंसर से संबंधित सभी जांचे की गई एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार के उपाय बताए गए।
शिविर में 125 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई।

जिनमें 5 महिलाओं में वाइट डिजेज पाई गयी। जिनका पैप्समीयर लिया गया। मधुमेह के 2 नये रोगी और उच्च रक्तचाप 3 नये रोगी पाये गए। उनको सलाह व उपचार मौके पर ही दिया गया। डेन्टल और ईएनटी में 57 रोगियों की स्क्रीनिंग की गई। शिविर में 10 रोगियों की ई.सी.जी तथा 14 की लिपिड प्रोफाईल की गई।
शिविर में जिला एनसीडी इकाई से इन्द्रजीत सिंह ढाका व जिला चिकित्सालय से एनसीडी के धन्नाराम ने सेवाएं दी।

]]>
बीकानेर को कोविड वैक्सीन की 20,000 डोज मिलने से फिर बनेगी रफ़तार :सोमवार को 41 स्थानों पर होगा वैक्सीनेशन https://vinayexpress.in/2021/04/11/bkn-507/ Sun, 11 Apr 2021 17:42:55 +0000 https://vinayexpress.in/?p=6264 29 बूथों पर 3,101 व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण
File Photo

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिले को सोमवार तक कोविशील्ड वैक्सीन की 20,000 डोज मिल जाएगी। निदेशालय जयपुर से मिलने वाली इस राहत की वैक्सीन से बीकानेर में टीकाकरण फिर से जोर पकड़ेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि जिला कलेक्टर नमित मेहता के अथक प्रयासों से जिले को कोवैक्सीन की 10,000 डोज मिली थी जिससे रविवार के दिन भी टीकाकरण को सुचारु रखा गया। अब 20,000 कोविशील्ड डोज मिलने से आगामी दिवसों में अधिकाधिक सत्र लगाकर टीकाकरण का लाभ आमजन को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को 29 बूथों पर 3,101 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ। इनमें अधिकांश शहरी डिस्पेंसरी व आउटरीच वैक्सीनेशन कैंप शामिल रहे। 2,777 व्यक्तियों को वैक्सिन की पहली जबकि 324 को दूसरी खुराक दी गई। आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गंगाशहर के अरुणोदय विद्या मंदिर में  में आयोजित टीकाकरण शिविर में सर्वाधिक 410 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ।

सोमवार को 6 निजी अस्पतालों सहित 41 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण चलेगा।
भीनासर स्थित ओसवाल पंचायत समिति, चौखूंटी रेलवे क्रॉसिंग के पास सरस्वती शिक्षा मंदिर, नथूसर बास में हनुमान मंदिर, जेएनवी कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट व किसमीदेसर के गौरो जी का कुआं स्थित भैरू जी के मंदिर में आउटरीच टीकाकरण शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।

]]>
पल्स पोलियो महाअभियान 17 जनवरी को: जिला टास्क फाॅर्स की बैठक आयोजित https://vinayexpress.in/2021/01/05/task-force-meeting-news/ Tue, 05 Jan 2021 11:28:55 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2414 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। पांच साल तक के बच्चों को पोलियो वायरस से प्रतिरक्षित करने के लिए पल्स पोलियो अभियान 17 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला टास्क फाॅर्स की बैठक में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने स्पष्ट किया कि भारत पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित हो चुका है परन्तु भारत के 2 पड़ौसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान में अब भी पोलियो के केस निकल रहे हैं ऐसे में बीकानेर को विशेष अलर्ट रहने की आवश्यकता है। पोलियो पर भारत की जीत बरकरार रहे इसके लिए जरूरी है कि अभियान में शत प्रतिशत बच्चों का प्रतिरक्षण हो। उन्होंने पिछले अभियानो में मिले मिस्ड एरिया को शामिल करने, व्यापक जन जागरूकता अभियान संचालित करने और कोविड प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना करवाते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। अभियान की सफलता के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्काउट गाइड व स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाए।

पोलियो बूथ पर हो कोरोना एडवाइजरी की अनुपालना

जिला कलक्टर ने जीएम डीआईसी और रीको आरएम को निर्देश दिए कि फेक्ट्रियों में काम करने वाले कामगारों के बच्चों को आवश्यक रूप से दवा पिलाई जाए। आईसीडीएस उपनिदेशक को निर्देश दिए कि सभी सीडीपीओ आवश्यक रूप से तीन तक फील्ड में रूकें। सभी ब्लाॅक पर इसके लिए माॅक ड्रिल हो ताकि पूरी प्रक्रिया का अभ्यास हो जाए। इस कार्य में सभी एसडीएम औ पुलिस का भी सहयोग लें।

मेहता ने कहा कि महाभियान के दौरान कोरोना एडवाइजरी की पूरी अनुपालना करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्रों पर सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखा जाए। सोशल डिस्टेंस के लिए बूथ पर गोले बनाए जाएं।
सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप ने अभियान की पुख्ता माइक्रोप्लानिंग करने, हाई रिस्क क्षेत्रों को शामिल करने, गुणवत्तापूर्ण सर्वे करने और तय कार्यक्रमानुसार फील्ड स्तर तक बैठकें-प्रशिक्षण आयोजित करने की बात कही। आरसीएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पल्स पोलियो महा अभियान के लिए जिले को पोलियो वैक्सीन की 5,40,000 डोज प्राप्त हो चुकी है जिन्हें 3 दिन में सम्बंधित कोल्ड चैन पॉइंट तक भिजवा दिया जाएगा। अभियान के तहत जिले में 1513 स्थायी बूथ व 55 ट्रांजिट टीम्स की सहायता से बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। 204 हाई रिस्क एरिया पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

E.mail:vinayexpressindia@gmail.com

]]>
रक्षाबंधन के दिन आये 38 नए कोरोना पॉजिटिव https://vinayexpress.in/2020/08/03/covid-report-bkn-4/ Mon, 03 Aug 2020 07:25:18 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1701 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर शहर में रविवार को रक्षाबंधन के दिन आयी रेपोर्ट में 38 नए कोरोना पॉजिटिव आये है। सीएमएचओ डॉक्टर बीएल मीना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम राउंड द क्लॉक कोरोना महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना कर रही है, फिर भी आमजन को भी इस महामारी के प्रति जागरूक रहकर सरकारी दिशा निर्देशों की पालना करनी चाहिए।

]]>
शनिवार को अभी तक कुल 63 कोरोना पाॅजिटिव एवं 1189 मरीज आए नेगेटिव https://vinayexpress.in/2020/08/01/corona-news-update-bkn/ Sat, 01 Aug 2020 12:17:23 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1664 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। शहर में जहां एक ओर प्रतिदिन कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढती जा रही है वहीं दुसरी ओर नेगेटिव मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बीएल मीना ने बताया कि एस पी मेडिकल काॅलेज के वीआरडीएल लैब से अभी तक प्राप्त कुल चार रिपोर्ट में अंतर्गत पहली रिपोर्ट में 29 कोरोना पाॅजिटव मरीज आए, दुसरी रिपोर्ट में 795 नेगेटिव मरीज आए, तीसरी रिपोर्ट में 26 कोरोना पाॅजिटिव मरीज आए तथा फोर्थ रिपोर्ट में 394 नेगेटीव के साथ 8 मरीज कोरोना पाॅजिटीव पाए गये है। इस प्रकार शनिवार को खबर लिखे जाने तक कुल कोरोना पाॅजिटीव मरीजों की संख्या 63 है साथ ही नेगेटिव आने वाले व्यक्तियों की संख्या 1189 है।

CMHO BL Meena
Dr. B.L. Meena : CM&HO Bikaner

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बीएल मीना ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी से बचाव के प्रति आमजन हेतु लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
अब नोखा से आये 5 पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 48 https://vinayexpress.in/2020/07/31/covid-news-bkn-3/ Fri, 31 Jul 2020 12:08:51 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1615 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर । बीकानेर शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, आज शुक्रवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में वीआरएडीएल लैब से जारी कि गयी चौथी रिपोर्ट में नोखा से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज आये है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बीएल मीना ने बताया कि कोरोना लैब से प्राप्त विभिन्न रिपोर्ट्स में आज क्रमशः 26, 8,9, ओर अब नोखा से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज एक ही दिन में आए है, इनकी कुल संख्या 48 हो गयी है। बढ़ते पॉजिटिव ग्राफ के साथ साथ नेगेटिव मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है जो कि राहत की खबर है। आज नेगेटिव मरीजो की कुल संख्या 1140 हो गयी है। बीएल मीना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूरी मुस्तेदी से कार्य कर रही है, ओर अपनी ओर से बेस्ट एफर्ट लगा रही है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>