js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170इस दौरान वरीष्ठ आचार्य एवं अधीक्षक एसएसबी अस्पताल डॉ. सोनाली धवन, डॉ. कीवी मंटन, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. यूनुस खिलजी, डॉ. नेहा एरोन, डॉ. सीमा, डॉ. जिनेश सहित अन्य ओटी स्टाफ एवं मेडिकल स्टूंडेट्स उपस्थित रहे।
]]>

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने शनिवार को बज्जू उपखण्ड की बीकमपुर ग्राम पंचायत का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने मनरेगा कार्यों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पावर ग्रिड स्टेशन का निरीक्षण किया।
मनरेगा कार्य में निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं के प्रति सख्त नाराजगी जताते हुए जिला कलेक्टर ने जिला परिषद सीईओ को संबंधित कार्मिक के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वीकृत किए गए कार्य की प्रगति मापदंड अनुरूप नहीं है। इस तरह का रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिला कलेक्टर वृष्णि ने बीकमपुर पंचायत में जनसुनवाई की व आमजन के परिवाद सुने। मौके पर ही अधिकारियों को विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि आमजन के छोटे-छोटे हो सकने लायक कार्यों के प्रति विभागीय अधिकारी संवेदनशील रहें। अधिकारी अपने विभाग में नियमित रूप से जनसुनवाई करें तथा ऐसे परिवादों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा सुविधाओं और अतिक्रमण हटाने से जुड़े परिवाद प्रस्तुत किए।
आदर्श आरोग्य पीएचसी की व्यवस्थाओं कर जताया संतोष
जिला कलेक्टर ने आदर्श आरोग्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और साफ-सफाई, उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों व व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जताया। इस दौरान उपखंड अधिकारी बज्जू व पंचायत समिति के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
]]>
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी ने सोमवार सुबह सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में दर्द निवारक क्लिनिक का उद्गाटन किया। एसएसबी अधीक्षक डॉ. सोनाली धवन ने बताया कि पेन मैनेजमेंट सेवाओं के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार को एसएसबी ओपीडी के कमरा नं. 1 में डॉ. यूनुस खिलजी द्वारा पेन क्लिनिक का संचालन किया जाएगा, इसके अतिरिक्त प्रत्येक बुधवार को डॉ. खिलजी द्वारा इंटरवेन्शनल पेन ऑपरेशन डे रखा गया है। प्राचार्य डॉ. सोनी के निर्देशानुसार डॉ. खिलजी प्रत्येक शुक्रवार को आचार्य तुलसी कैंसर सेंटर स्थिति पेलिएटीव विभाग में अपनी ओपीडी सेवाएं प्रदान करेगें।
उल्लेखनीय है कि डॉ. यूनुस खिलजी ने हाल ही में लंदन से एडवांस पेन मैनेजमेंट एवं न्यूरोमॉड्यूलेशन में फेलोशिप हासिल की है ये डिग्री हासिल करने वाले डॉ. खिलजी राजस्थान के प्रथम व्यक्ति है।
डॉ. यूनुस खिलजी ने बताया की इस क्लिनिक में पुराने दर्द से पीडीत रोगी जैसे स्लिप डिस्क, कमर दर्द, गर्दन, सभी प्रकार के जोड़ो के दर्द से पीडीत रोगी, ट्राईजेमिनल न्यूरालजिया, साइटिका सहित अन्य नर्व पेन, विसरल पेन जैसे पूराने पेट के दर्द, फ्रोजन सोल्डर एवं कैंसर रोग से होने वाले दर्द से पीडीत रोगी लाभ प्राप्त कर सकते है। इस विभाग में दर्द का उपचार मुख्य रूप से इंटरवेशनल पेन प्रोसिजर मिनिमल इन्वेजिव पद्धति से किया जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. अनिता पारीक, डॉ. अजय श्रीवास्तव, एसएसबी कॉडिनेटर डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. इन्द्रपुरी, डॉ. सचिन बांठिया, नर्सिंग अधीक्षक शशिकला जोशी, मनोज पांडे सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।




विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राज्य सरकार ने खरीफ 2023 के लिए फसल बीमा की अधिसूचना जारी कर दी है । संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कैलाश चौधरी ने बताया कि बीकानेर जिले के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी अधिसूचित की गई है। किसान अपनी फसलों ग्वार, मोठ, मूंग, तिल, कपास, मूंगफली व बाजरा का बीमा बैंक या सीएससी के माध्यम से अब 05 अगस्त तक करवा सकते हैं । 31 जुलाई के स्थान पर अब ऋणी कृषक 10 अगस्त तक व अऋणी कृषक 05 अगस्त तक फसल बीमा करवा सकते है। जो ऋणी कृषक पिछले वर्ष में बीमित फसलों में परिवर्तन करवाना चाहते हैं वह बैंक में लिखित रूप में दे सकते है। फसल बीमा योजना का लाभ ऋणी , गैर ऋणी , बटाईदार किसान भी ले सकेंगे । जिन किसानों ने किसी भी वित्तीय संस्थाओं से अल्पकालीन फसली ऋण स्वीकृत करवाया है उन किसानों का बीमा संबंधित बैंक या सहकारी समिति के माध्यम से किया जाएगा एवं जिन किसानों ने ऋण नहीं ले रखा है वे किसान नजदीकी ई मित्रा केंद्र या किसी भी बैंक या समिति के माध्यम से फसलों का बीमा करवा सकते हैं।
फसल बीमा योजना के प्रभारी अधिकारी डॉ मानाराम जाखड़ ने बताया कि खरीफ फसलों का बीमा करवाने के लिए किसानों को कुल बीमित राशि का 2 % प्रीमियम राशि जमा करानी होगी। खरीफ फसलों के बीमा के लिए प्रति हैक्टेयर प्रीमियम की राशि इस प्रकार रहेगी ग्वार 357, मूंग 735, मोठ 376, मूंगफली 2897, कपास 1547, बाजरा 209, व तिल 360 रूपयें।

कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने बताया कि जिले के सभी किसानों को सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों के माध्यम से फसल बीमा योजना की जानकारी दी जा रही है व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। किसानों को व्हाट्सएप ग्रुप , किसान प्रशिक्षण के माध्यम से योजना की जानकारी दी जा रही है ओर अधिक जानकारी के लिए ए आई सी कंपनी के टोल फ्री नंबर 18004196116 या नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं ।
















विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकनेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बुधवार प्रातः अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन ने समस्याओं के निराकरण के लिए मंत्री को परिवेदनाएं दी। मंत्री भाटी ने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समयबद्ध समाधान सरकार और इनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही कोलायत विधानसभा क्षेत्र की पहचान विकसित विधानसभा के रूप में बने, इसके लिए भी सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, उच्च शिक्षा, सड़क, चिकित्सा सेवा, पानी- बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति की विभिन्न मांगों के लिए निदेशक शिक्षा कानाराम से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक बिंदु पर नियमसम्मत कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग से जुड़े ठेकेदारों के भुगतान को लेकर विभागीय अधिकारियों से वार्ता की।
]]>
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि बीकानेर की होली पूरे देश और दुनिया में विशेष पहचान रखती है। यहां की रम्मतें, फाग महोत्सव और फागणिया फुटबॉल बेहद प्रसिद्ध हैं। होलिका दहन और धुलंडी की परंपराएं भी विशेष हैं।

उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं तथा बीकानेर की समृद्ध परंपरा को बनाए रखने में अपना योगदान दें।

शिक्षा मंत्री ने जोशियों की बगीची के लिए 13 लाख रुपए विधायक निधि से और देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहां 8 लाख रुपए के कार्य प्रगतिरत हैं। इन कार्यों को पूर्ण करने के लिए 13 लाख रुपए की राशि और दी जाएगी।
इस दौरान उन्होंने नाटेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव को जल अर्पित किया तथा मोहता चौक स्थित एक घर में मां भगवती और भैरव नाथ की पूजा की।



उन्होंने फूलों की होली खेल कर होली का पर्व मनाया। इस दौरान शिक्षा मंत्री का भव्य अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में बबला महाराज, आशीष जोशी, गणेश कलवाणी, कैलाश जोशी, सुंदर लाल जोशी, मदन जैरी, जितेंद्र जोशी, हेमंत जोशी, गोपाल भादाणी, मुन्ना भादाणी, पूनमचंद पुरोहित, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, नंद कुमार आचार्य आदि मौजूद रहे।





विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जनसंपर्क कार्यालय द्वारा शुक्रवार को नेहरू शारदा पीठ और राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और सुजस मोबाइल ऐप के प्रति जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई।

नेहरू शारदा पीठ में आयोजित कार्यशाला के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पवार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निशुल्क जांच एवं दवा योजना, शुद्ध के लिए युद्ध सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और जिले में अधिसूचित निजी अस्पतालों की जानकारी दी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पवार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, पालनहार और विभाग की अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की पात्रता और प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 2 लाख 60 लाभार्थियों को मासिक पेंशन दी जा रही है। इसमें 1 लाख 88 हजार वरिष्ठ नागरिक, 53 हजार एकल नारी और 16 हजार दिव्यांगजन शामिल हैं।

जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य ने सुजस मोबाइल ऐप के बारे में बताया तथा विद्यार्थियों से यह ऐप डाउनलोड भी करवाया। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यहां मोबाइल एप्प बेहद लाभदायक रहेगा। इस दौरान सरकार के विभिन्न प्रकाशनों की जानकारी दी गई।
इस दौरान फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें माधव जोशी, पूर्वेश पुरोहित और रामदेव चौधरी विजेता रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रशांत बिस्सा ने विद्यार्थियों के लिए इस कार्यशाला को लाभदायक बताया और कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुजस मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करेंगे। डॉ. गौरी शंकर प्रजापत ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला परिषद के आईईसी समन्वयक गोपाल जोशी ने अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी। परम नाथ सिद्ध ने आभार जताया।

इसी प्रकार राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा ने 16 विभागों की 33 फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में छात्राओं को बताया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से किए जा रहे प्रचार प्रसार कार्य की जानकारी दी। जनसम्पर्क कार्यालय के प्रियांशु आचार्य और नवरतन जोशी ने सुजस ऐप और विभाग के पोर्टल की जानकारी दी। इस दौरान रजनी, सुनीता गहलोत सहित महाविद्यालय स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।


एंबुलेंस सर्विस प्रदाता ओम सिद्ध ने बताया की इस नवीन एंबुलेंस मे वाई
फाई कनेक्शन, जीपीएस सिस्टम, पेशेंट ट्रैकिंग ऑन लाइन सिस्टम, एलईडी कैमरा, मुवेबल आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, सेक्शन मशीन, इंफ्यूजन पंप, डेफिब्रिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, बाई पेप , एबीजी मशीन सहित अन्य जीवन रक्षक उपकरण व दवाओं के साथ ट्रेंड नर्सिंग कार्मिक की सुविधा 27*7 घंटे हर समय उपलब्ध रहेगी।

एंबुलेंस सर्विस सुविधा से जुड़े विकास कुमार एवं विजय सिंह ने बताया की
7014971421, 9558794856, 7878009015, 9468786466 मोबाइल नम्बर पर किसी भी समय आपात काल एंबुलेंस सेवा हेतु तुरंत संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर सतीश ने डॉ. एल के कपिल का शॉल ओढ़ा कर श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान रविंद्र गोदारा, रवि आचार्य, गंगाराम, कैलास ओझा, देवी सिंह,
अनिल चौधरी, मोती लाल जाट, बलबीर चौधरी, सुरेश चौधरी, भुवनेश शर्मा, गौरी शंकर सोनी, जय प्रकाश सिंह, दीपक चौधरी, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह शेखावत, कैलास, देव मेघवाल, विक्रमसिंह जाट, हमीद पठान, मोहम्मद रमजान सहित अन्य गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्राचार्य सोनी ने बताया कि स्व. ओम प्रकाश जी ने जीवन के अंतिम पड़ाव से पूर्व ही देह को दान करने का संकल्प लिया। श्री तनेजा की पार्थिव देह से चिकित्सा विज्ञान के अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को शोध और प्रायोगिक अध्यापन कार्य में लिया जायेगा।
प्राचार्य डॉ सोनी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा समाज सेवा के पुनीत कार्य हेतु परिजनो का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर डॉ अनिता पारीक, अतिरिक्त प्रधानाचार्य ने श्री तनेजा की पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। एनाटोमी विभाग के डॉ कविता, डॉ कालूराम मीना व विभाग के कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

शर्मा ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए कहा कि यदि कचरा बीनने के काम के लिए प्रदेश के बाहर से बच्चे लाए जा रहे हैं, तो शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संबंधित को पाबंद करें। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति यदि पुनः इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता हैं तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

बैठक में अब तक किए गए औचक निरीक्षणों के साथ-साथ पुनर्वास गतिविधि से भी अवगत कराया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि पुनर्वास के लिए लाए जाने वाले बच्चे पुनः बाल श्रम से ना जुड़ें यह सुनिश्चित करने के लिए उनके अभिभावकों के साथ नियमित रूप से समझाइश और फॉलोअप किया जाए। इसके लिए सभी एजेंसियां समन्वय रखते हुए कार्य करें।

अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने कहा कि कई प्रकरण पुलिस की जांच समय पर पूरी नहीं होने के चलते लंबित है, ऐसे प्रकरणों में पुलिस समय पर जांच प्रक्रिया पूरी करें जिससे पीड़ित को राहत दी जा सके।

उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को समय पर मुआवजा दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार ने दर्ज और बकाया प्रकरणों व मुआवजा वितरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सहायक निदेशक बाल अधिकारिता कविता स्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



