js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170इस दौरान वरीष्ठ आचार्य एवं अधीक्षक एसएसबी अस्पताल डॉ. सोनाली धवन, डॉ. कीवी मंटन, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. यूनुस खिलजी, डॉ. नेहा एरोन, डॉ. सीमा, डॉ. जिनेश सहित अन्य ओटी स्टाफ एवं मेडिकल स्टूंडेट्स उपस्थित रहे।
]]>

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने शनिवार को बज्जू उपखण्ड की बीकमपुर ग्राम पंचायत का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने मनरेगा कार्यों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पावर ग्रिड स्टेशन का निरीक्षण किया।
मनरेगा कार्य में निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं के प्रति सख्त नाराजगी जताते हुए जिला कलेक्टर ने जिला परिषद सीईओ को संबंधित कार्मिक के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वीकृत किए गए कार्य की प्रगति मापदंड अनुरूप नहीं है। इस तरह का रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिला कलेक्टर वृष्णि ने बीकमपुर पंचायत में जनसुनवाई की व आमजन के परिवाद सुने। मौके पर ही अधिकारियों को विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि आमजन के छोटे-छोटे हो सकने लायक कार्यों के प्रति विभागीय अधिकारी संवेदनशील रहें। अधिकारी अपने विभाग में नियमित रूप से जनसुनवाई करें तथा ऐसे परिवादों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा सुविधाओं और अतिक्रमण हटाने से जुड़े परिवाद प्रस्तुत किए।
आदर्श आरोग्य पीएचसी की व्यवस्थाओं कर जताया संतोष
जिला कलेक्टर ने आदर्श आरोग्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और साफ-सफाई, उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों व व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जताया। इस दौरान उपखंड अधिकारी बज्जू व पंचायत समिति के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
]]>

इस अवसर पर डॉ सोनी ने श्रीमती आचार्य को मनी प्लांट भेंट कर शुभकामनाएं दी एवं कक्ष की चाबी सुपुर्द की। नवीन कक्ष के उद्गाटन पर डॉ. रेखा आचार्य ने प्राचार्य सोनी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त प्राचार्य प्रथम अनिता पारीक, अतिरिक्त प्राचार्य द्वितीय डॉ. एन.एल. महावर, अतिरिक्त प्राचार्य चतुर्थ डॉ. सुरेंद्र वर्मा, डॉ. गौतम लुणीया, डॉ. अभिषेक क्वात्रा, डॉ. हरदेव नेहरा, संजय गहलोत, श्रीधर बिस्सा, विनय गोस्वामी, विनय थानवी, आनंद नायर, जितेंद्र ओझा आदि उपस्थित रहे।

इस दौरान डॉ. रेखा आचार्य की ओर से उपस्थित सभी डॉक्टर्स, स्टाफ, एवं अतिथियों का स्वागत किया गया।












विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। हेमेटोलॉजी विषय पर रविवार को होटल पार्क पैरेडाईज में राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन सुबह 11 से सांय 5 बजे तक होने जा रहा है। इस सेमिनार में बीकानेर एवं अन्य जिलों से फिजिशियन्स, पिडियेट्रिशियन्स, पैथोलॉजी डॉक्टर्स भाग लेगें, इस सेमिनार में दिल्ली, जयपुर तथा बीकानेर से विभिन्न विशेषज्ञ वक्ता अपना उद्बोधन देगें।
उल्लेखनीय है कि हेमेटोलॉजी रक्त एवं रक्त उत्पाद एवं उससे संबंधित बीमारीयों का विषय है, इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य इन बीमारीयों को देखने वाले डॉक्टर्स जैसे से फिजिशियन्स, पिडियेट्रिशियन्स, पैथोलॉजिस्ट को इन बीमारीयों मे होने वाले नविन अनुसंधानों एवं इलाज से संबंधित बदलाव के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
इस सेमिनार में अब तक 200 से अधिक प्रतिभागी डॉक्टर्स ने अपना पंजीकरण करवाया है। दिनांक 18 फरवरी को इससे संबंधित एक वर्कशॅप का आयोजन रखा गया है इसमें वक्ता ट्रेनि डॉक्टर्स को पेरिफरल ब्लड फिल्म तथा बोनमेरो जांच का प्रशिक्षण देगें, तथा 19 फरवरी को मुख्य कांफ्रेंस का आयोजन होगा जिसमें विभिन्न विषय विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा रक्त से संबंधित बीमारियों के बारे में व्यख्यान दिया जाएगा।

सेमिनार का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन बीकानेर एकेडमिक रिसर्च एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया जा रहा है, एवं इसमें मेडिसिन, पिडियेट्रिक्स, पैथेलॉजी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग तथा एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स, एसोसिशन्स ऑफ पिडियेट्रिशियन्स एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का सहयोग शामिल है।
इस सेमिनार के आयोजन समिति कि कार्यकारी समिति में डॉ. गुंजन सोनी संरक्षक, डॉ. संजय कोचर आयोजन अध्यक्ष, डॉ. परमेन्द्र सिरोही सचिव एवं डॉ. पंकज टांटीया संयुक्त सचिव है।
ये रहेगें मुख्य वक्ता
डॉ. सुधीर मेहता ,डॉ. विष्णु शर्मा, एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर, डॉ. राहूल भार्गव ईएसआईसी अस्पताल, डॉ. नरेन्द्र अग्रवाल, राजीव गांधी इंस्टिट्यूट नई दिल्ली, डॉ. प्रकाश सिंह नीम्स मेडिकल कॉलेज जयपुर, डॉ. पंकज मालूकानी जयपुर, डॉ. अंकिता जयसवाल कोर डायग्नोस्टिक गुडगांव, तथा एसपी मेडिकल कॉलेज
बीकानेर से डॉ. बीके गुप्ता, डॉ. वनिता कुमार, डॉ. परमेन्द्र सिरोही, डॉ. जीएस तंवर, डॉ. विजेता मोदी, डॉ. पंकज टांटीया, डॉ. आयुशी श्रीवास्तव, डॉ. सोनम अल्हा आदि प्रमुख वक्ता रहेगे।
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्टेट टेक्निकल टीबी स्पोर्ट टीम से योगेश दुबे और रोहित रंजन ने जिला क्षय निवारण केंद्र, बीकानेर की दो दिवसीय विजिट की।
उन्होंने निक्षय पोर्टल से बीकानेर जिले की टीबी नोटिफिकेशन व इंडिकेटर्स की समीक्षा की।टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को सफल बंनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
योगेश दुबे ने कहा की चयनित ग्राम पंचयतो में शुरू हुए सक्रिय टीबी खोज अभियान की पूर्ण रिपोर्ट ए एन एम् मोबाइल एप से अपलोड करें।
रोहित रंजन ने बताया की सभी मरीज़ो की डीबीटी हेतु बैंक डिटेल निक्षय पर इन्द्राज करे।स्क्रीनिंग किये टीबी मरीज़ो के बलगम सेम्पल की जाँच करवाये। स्टेट टीम द्वारा प्राइवेट हॉस्पिटलस, निजी लैब व मेडिकल स्टोर्स का भी निरीक्षण किया गया।

सभी निजी टीबी मरीज़ो को निक्षय पोर्टल पर रजिस्टर करना अनिवार्य है। निजी मरीज़ो की सीबीनाट जाँच करना अनिवार्य है। अब सीबीनाट जाँच करवाना आसान हो गया है क्योंकि सैंपल कलेक्शन व ट्रांसपोर्ट स्किम शुरू की जा चुकी है।

जिला समन्वयक विक्रम सिंह राजावत ने बताया की यदि कोई निजी अस्पताल, लैब व केमिस्ट टीबी नोटिफिकेशन नही करता है उसके विरुद्ध सरकार के आदेशानुसार कार्यवाही की जा सकती है।

टीबी एक संक्रामक बीमारी है जिसका इलाज व जाँच सभी सरकारी चिकित्सालयों में डीटीओ डॉ मोदी जी के निर्देशन में निःशुल्क किया जाता है।
]]>

प्राचार्य सोनी ने बताया कि स्व. ओम प्रकाश जी ने जीवन के अंतिम पड़ाव से पूर्व ही देह को दान करने का संकल्प लिया। श्री तनेजा की पार्थिव देह से चिकित्सा विज्ञान के अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को शोध और प्रायोगिक अध्यापन कार्य में लिया जायेगा।
प्राचार्य डॉ सोनी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा समाज सेवा के पुनीत कार्य हेतु परिजनो का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर डॉ अनिता पारीक, अतिरिक्त प्रधानाचार्य ने श्री तनेजा की पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। एनाटोमी विभाग के डॉ कविता, डॉ कालूराम मीना व विभाग के कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग ने विश्व जनसँख्या दिवस को समारोहपूर्वक मनाया। सोमवार को पीबीएम अस्पताल के आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में परिवार कल्याण के लिए वर्ष पर्यंत श्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी के साथ जनसँख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का आगाज गो गया जो 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान परिवार कल्याण हेतु सघन नियत सेवा दिवस आयोजित किए जाएँगे।

मुख्य अतिथि के रुप में संयुक्त निदेशक बीकानेर जोन डॉ देवेंद्र चौधरी ने सीमित प्राकृतिक संसाधनों के परिपेक्ष में सीमित जनसंख्या की श्रेष्ठता प्रतिपादित की। उन्होंने परिवार कल्याण साधन व सेवाओं की पहुँच को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ाने का आह्वान किया। उप निदेशक डॉ राहुल देव हर्ष ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस 1987 में तब मनाना शुरू किया गया जब विश्व की जनसंख्या 5 अरब हो चुकी थी और आज 2022 में यह बढ़कर 8 अरब पहुंच गई है यह परिवार कल्याण कार्यक्रम की आवश्यकता को दर्शाती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने आगामी 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान अधिकाधिक योग्य दंपतियों को परिवार कल्याण सेवाएं सुलभ करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन साधनों जैसे अंतरा इंजेक्शन व छाया गोली के साथ पीपीआईयूसीडी को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण व आयोजन के नोडल अधिकारी डॉ. योगेन्द्र तनेजा ने अतिथियों व आमजन का आभार प्रकट करते हुए कार्मिकों से इस साल परिवार कल्याण में और अच्छे प्रदर्शन का आह्वान किया। डीटीओ डॉ. सी. एस. मोदी, आरसीएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, डॉ नवल गुप्ता व सर्जन डॉ आर. एल. बिश्नोई ने भी आरसीएच व परिवार कल्याण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। एएनएम मधु श्रीवास्तव द्वारा परिवार कल्याण साधनों की सलाह से सम्बंधित अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम का सञ्चालन जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य ने किया। इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी अनिल आचार्य, सहायक सांख्यिकी अधिकारी नवनीत आचार्य, विपुल गोस्वामी व सहित नर्सिंगकर्मी, आशा सहयोगिनियां व आमजन उपस्थित रहे।

जनसँख्या स्थायित्व प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत संसथान श्रेणी मे पीएचसी बरसलपुर के लिए डॉ यश मुद्गल को व सीएचसी खाजूवाला के लिए डॉ भीमसेन गोदारा को 50-50 हजार का नकद पुरस्कार, प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत नापासर के लिए सरपंच सरला देवी तावणिया ने, ग्राम पंचायत पांचू के लिए एएनएम राजबाला व ग्राम पंचायत 1 के एम (पूगल) के लिए एएनएम अनिता चौधरी ने 50-50 हजार रूपए नकद पुरस्कार प्राप्त किए।

व्यक्तिगत श्रेणी में एएनएम राजबाला, मधु श्रीवास्तव, कविता चौधरी, मुनेश कुमारी, मीरा देवी, अनिता रानी, सोना देवी, सुलोचना देवी, नर्सिंग ऑफिसर अनिल मोदी, सहस्त्रकरण उपाध्याय तथा आशा सहयोगिनी मधु चौधरी, विजय लक्ष्मी, संतोष देवी, पूनम कँवर, श्रावणी देवी, सीमा शर्मा व सुमित्रा को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नसबंदी शिविरों के संचालन के लिए सहयोगी गैर सरकारी संस्थान रुद्राक्ष फाउंडेशन से सर्जन डॉ आरएल बिश्नोई, एफआरएचएस इंडिया से प्रफुल्ला जोशी व परिवार सेवा संस्थान से सुपर्णा मेहता को सम्मानित किया गया।


मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष ने ‘ होली की फाग’, कव्वाली ‘ चढ़ता सूरज धीरे-धीरे’ की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत होली की फाग पर नृत्यांगना राजभारती ने नृत्य की प्रस्तुति दी। इस सत्र का संचालन मनीषा आर्य सोनी व रवि शुक्ल ने किया। संगत में की- बोर्ड पर असद अली, ढोलक पर शमीम, पेड पर टीपू रहमान रहे।
इससे पहले समापन सत्र के प्रारंभ में ‘ नाटक और संगीत’ विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पत्रवाचन दयानंद शर्मा ने किया एवं समाहार मधु आचार्य आशावादी ने किया।सत्र संचालन रंगनेत्री जया पारीक ने किया।
![]()
कार्यक्रम की अगली कड़ी में सुमेरु भजन संध्या की प्रस्तुति जितेंद्र सारस्वत द्वारा दी गई जिसमें उन्होंने ‘तुम से ही जोड़ी साची प्रीत’, ‘ सांसों की माला में सिमरु मैं तेरा नाम’, ‘ गुरु सत्संग है प्राणों से प्यारा’, ‘ चौक पुराउ मंगल गाउँ’ और अन्य भजन सुनाए।

इसी कड़ी में मशहूर ग़ज़ल गायक रफीक सागर द्वारा गज़ल ‘ रफ्ता रफ्ता वो मेरी हस्ती के सामा हो गए’, ‘ रंजिशें ही सही दिल को दुखाने के लिए आह’, ‘चांद यूं ही नहीं छुपा होगा’ और ‘ सुपणे में सखी देख्यो नन्दगोपाल’ की प्रस्तुत दी। तबले पर संगत गुलाम हुसैन व हारमोनियम पर संगत पुखराज शर्मा ने दी।
झांसी के बुंदेलखंड नाट्य कला केंद्र की हास्य व्यंग्य प्रस्तुति ‘ मैं बोझ नहीं भविष्य हूं’ का मंचन डॉ हिमांशु द्विवेदी के निर्देशन में हुआ। ‘ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विषय पर आधारित इस नाटक में हास्य व्यंग्य के माध्यम से इस ज्वलंत विषय को रेखांकित किया गया। अत्यंत ही सहज और सरल शैली में प्रस्तुत संगीतमय नाटक बेहद उपयोगी होने के साथ-साथ एक संदेश भी छोड़ता है।

इस अवसर पर राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल व्यास ने कहा कि बीकानेर की रंग परंपरा अंत्यंत समृद्ध है। यह देश भर में विशिष्ट पहचान सकती है। यहां नाटक की समझ रखने वाले लोग हैं। साथ ही लोक कलाओं के संरक्षण के लिए भी बीकानेर देश भर में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होनी चाहिए।
राज्य मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश बोराणा ने कहा कि युवाओं का रंगकर्म से जुड़ना अच्छा संकेत है। इससे नाट्य परंपरा की समझ भावी पीढ़ी तक पहुंच सकेगी। इस दौरान तीन दिनों से चल रहे फोटोग्राफी प्रशिक्षण शिविर में विजेता रहे प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। विपिन पुरोहित ने आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया।
इस दौरान जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास, इमानमल बोथरा, युवा उद्योगपति रवि पुरोहित, समाजसेवी सोहनलाल चौधरी एवं संपत दुग्गड़ रहे।

संस्था निदेशक आशीष बिस्सा ने बताया कि नीट व आईआईटी/जेईईई – 2023 हेतु नए बैच 31 मार्च से शुरू किये जा रहे है।फैकल्अी ट्रेनी प्रोग्राम के विशेष बैचेज 1 अप्रेल से प्रारंभ किए जा रहे है, इसी के साथ अकादमिक कक्षा 8 से 12 तक के नए बैचेज भी अतिशीघ्र से प्रारम्भ किये जाएगें।
![]()
अल्फा मेंटर्स के अन्य निदेशक सृष्टी बृजेश शर्मा एव देवेन्द्र पुरी ने बताया की संस्था का लक्ष्य शत प्रतिशत सफलता हासिल करना है इसके लिए अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्यापन करवाया जाएगा। इन सभी बैचेज में साप्ताहिक टैस्ट सीरिज के साथ विद्यार्थियों का मुल्यांन किया जाएगा।

जय नारायण व्यास कॉलोनी के सेक्टर 4 ई में स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल कैम्पस के बेसमेण्ट में संचालित अल्फा मेंटर्स के उपरोक्त विभिन्न बैचेज में एडमिशन लेने के लिए 8829013250 एवं 7357555509 मोबाईल नम्बर पर सीधे संपर्क किया जा सकता है।

