Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
bjp – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sat, 09 Sep 2023 13:42:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 बीजेपी परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियॉं जोरों पर :बीजेपी नेता दिलीप पुरी ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे यात्रा का भव्य स्वागत https://vinayexpress.in/2023/09/09/bjp-leader-dilip-puri-tightens-his-belt-will-give-a-grand-welcome-to-the-yatra-with-the-workers/ Sat, 09 Sep 2023 13:42:06 +0000 https://vinayexpress.in/?p=73329

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। प्रदेश में इस साल विधासभा चुनाव है, ऐसे में काँग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और जन जन तक अपनी बात को रखने के लिये भाजपा पूरे प्रदेश में परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन कर रही है। परिवर्तन संकल्प यात्रा रविवार 10 सितम्बर को बीकानेर शहर में प्रवेश करेगी।

यात्रा को लेकर भाजपा के भीतर व आमजन में बेहद उत्साह नजर आ रहा है तो वहीं भाजपा नेता दिलीप पुरी ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा के स्वागत को लेकर कमर कसी है। दिलीप पुरी ने छः न्याति ब्राह्मण महासभा मैदान, सोफिया स्कूल के सामने, जयपुर रोड़ पर एक विशेष स्वागत का कार्यक्रम रखा है, जिसको लेकर उन्होनें आई.टी.आई सर्किल पर स्थित अपने कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन रखा, जिसमें उन्होंने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश भाजपा द्वारा मौजूदा काँग्रेस सरकार की भ्रष्ट और जनविरोधी नितीयों, महिला अत्याचार व युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड और किसानों की बदहाली व लचर कानून व्यवस्था को लेकर जो परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है.

इस यात्रा के बीकानेर में प्रवेश पर 10 सितम्बर को शाम 5 बजे श्री छः न्याति ब्राह्मण महासभा मैदान, जयपुर रोड़ पर विशाल स्वागत सभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें यात्रा के साथ चल रहे भाजपा के पदाधिकारियों व आम जन हेतु जलपान व भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

]]>
वाल्मीकि समाज ने किया एकता गंडेर का सम्मान https://vinayexpress.in/2020/06/07/city-news/ Sun, 07 Jun 2020 14:45:45 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1380 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा श्रीमति एकता गंडेर को बीकानेर शहर जिला मंत्री के पद पर नियुक्त करने पर वाल्मीकि समाज ने प्रसन्नता व्यक्त की है। समाज के बुद्धिजीवी वर्ग ने श्रीमति गंडेर को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सतीशचंद्र गंडेर ने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा युवा वर्ग एवं महिलाओं का जिला कार्यकारिणी में चयन करने पर संगठन के उच्चाधिकारियों का आभार प्रकट किया । इस मौके पर पर विजय कुमार हटिला, नेमीचंद तेजी, योगेश गंडेर, सुनिल मेघवाल, सुनिता आजाद, लक्ष्मी पड़िहार, सुुरेन्द्र हटिला सहित समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित रहें।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आर्थिक पैकेज पुरोहित और बोबरवाल से की बात https://vinayexpress.in/2020/05/18/rajendra-rahotre/ Mon, 18 May 2020 12:29:45 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1231 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजस्थान विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष  राजेंद्र राठौड़ ने केंद्र के आर्थिक पैकेज को लेकर विभिन्न समाजों के प्रदेश स्तरीय नेताओं से वार्ता की इसी के तहत विप्र फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष भंवर पुरोहित से और भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन राजस्थान के प्रदेश संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत बोबरवाल से भी बात की और केंद्र सरकार के आर्थिक पैकेज का लाभ प्रत्येक समाज के अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति को मिले और इस हेतु प्रत्येक समाज के व्यक्ति को जागरूक रहकर लाभ प्राप्त करे उस हेतु निर्देश दिए। साथ ही कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद और प्रवासी मजदूरों की सहायता हेतु भी सामाजिक स्तर पर तत्पर रहकर सेवाएं देने का निर्देश दिया। पुरोहित और बोबरवाल ने श्री राठौड़ को विश्वास दिलाया की उनके निर्देशो की पूर्ण पालना की जाएगी


साथ ही भंवर पुरोहित के दूसरी बार विप्र फाउंडेशन के B ज़ोन के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>