Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
bkcel – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Thu, 21 Oct 2021 07:09:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति https://vinayexpress.in/2021/10/21/bkn-1786/ Thu, 21 Oct 2021 07:09:50 +0000 https://vinayexpress.in/?p=17423 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव के कारण शुक्रवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने बताया कि ट्रैफिक थाना, डुप्लेक्स कॉलोनी, पटेल नगर, पंचशती सर्किल, आदर्श कॉलोनी, वैष्णो धाम, मोदी एक्वा, वृंदावन एनक्लेव, जयपुर रोड, आरके पुरम आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

]]>
जिला कलक्टर नमित मेहता ने देर रात किया शहर का सघन दौरा : रोड लाइट्स की देखी व्यवस्था https://vinayexpress.in/2021/07/17/namit-mehta-news/ Sat, 17 Jul 2021 16:26:33 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11542 रोड लाइट्स मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त होंगे प्रभारी अधिकारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। शहर की सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता ने शनिवार देर रात शहर का सघन दौरा किया। उन्होंने कुछ दिन पूर्व भी शहर की स्ट्रीट लाइट्स की स्थिति देखी थी तथा अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देशित करते हुए, समय-समय पर इनका निरीक्षण करने को कहा था। इसके तहत शनिवार को भी नगर निगम, नगर विकास न्यास और बीकेईएसएल के अधिकारियों के साथ शहर के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों का अवलोकन किया।
उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर से दुर्गादास सर्किल, दीनदयाल सर्किल, उरमूल सर्किल, श्रीगंगानगर रोड, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, कोठारी अस्पताल, पूगल फांटा, पूगल रोड ओवरब्रिज, जैसलमेर रोड, नगर निगम रोड, जूनागढ़, अंबेडकर सर्किल, रानी बाजार ओवर ब्रिज, रानी बाजार चौराहा, गोगागेट, रामरतन कोचर सर्किल, सिने मैजिक रोड, औद्योगिक क्षेत्र रेलवे क्रॉसिंग, नागणेचीजी मंदिर, मेडिकल कॉलेज सर्किल, पंचशती सर्किल, व्यास कॉलोनी मेन रोड, मूर्ति सर्किल, जेएनवी थाना रोड, सोफिया स्कूल, जयपुर रोड, हल्दीराम प्याऊ, म्यूजियम सर्किल आदि क्षेत्रों का सघन दौरा किया।
इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि पिछले दस दिनों में रोड लाइट्स की स्थिति में सुधार हुआ है। इस स्तर को बनाए रखें तथा यदि कहीं रोड लाइट्स बंद मिलती हैं, तो उन्हें अविलम्ब ठीक करवाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण किए जाएंगे। वहीं प्रमुख मार्गों पर रोड लाइट्स चालू रहें, इसकी मॉनिटरिंग के लिए क्षेत्रों के अनुसार प्रभारी अधिकारी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी हाई मास्क लाइट्स भी चालू रहें तथा रोड लाइट्स सम्बन्धित शिकायत का त्वरित निस्तारण किया जाए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी, नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित, बीकेइएसएल के प्रबंधक अर्पण दत्ता मौजूद रहे।

]]>