Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
bkn – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 09 Nov 2021 11:50:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर https://vinayexpress.in/2021/11/09/sje-bkn-news/ Tue, 09 Nov 2021 11:50:45 +0000 https://vinayexpress.in/?p=18635 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राज्य विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर एवं पोस्ट मेट्रिक व टॉप क्लास छात्रवृत्ति अन्तर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर है। राजकीय शिक्षण संस्थानों/निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक विशेष योग्यजन अपना आवेदन पत्र मय आवश्यक दस्तावेज ऑफलाईन पूर्ण कर कार्यालय उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रानी बाजार, चोपड़ा कटला, बीकानेर मे जमा करवा सकते है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी.पंवार ने बताया कि राज्य विशेष योग्यजन छात्रवृत्तिअ योजना अन्तर्गत कक्षा 1 से 4 तक के विशेष योग्यजन विधार्थियों को नियमानुसार 500 रुपए प्रतिमाह एवं 5 से 8 तक के विशेष योग्यजन विधार्थियों को 600 रुपए प्रतिमाह से लाभांवित किया जावेगा।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत राजकीय शिक्षण संस्थानों/निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत (कक्षा 9 से उच्च श्रेणी शिक्षा हेतु) विशेष योग्यजन छात्र/छात्राएं अपना आवेदन पत्र मय आवश्यक दस्तावेज नेशनल ई-स्कॉलरशिप योजनान्तर्गत संचालित पोर्टल www.scholarship.gov.in पर निर्देशानुसार भर सकते है।

 

]]>
डेंगू मुक्त बीकाणा’ अभियान शुरू : पहले दिन स्कॉउट गाइड ने निकाली साईकल रैली, जिला कलक्टर नमित मेहता ने दिखाई हरी झंडी https://vinayexpress.in/2021/10/16/bkn-1738/ Sat, 16 Oct 2021 08:27:53 +0000 https://vinayexpress.in/?p=17102 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर l डेंगू के विरुद्ध दो दिवसीय जागरूकता अभियान ‘डेंगू मुक्त बीकाणा’ शनिवार को प्रारंभ हुआ। पहले दिन राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिले को डेंगू मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक रहकर अपने घरों और कार्यस्थल पर एंटी लारवा गतिविधियां नियमित रूप से करनी होंगी। इसके प्रति जागरूकता के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा प्रत्येक वर्ग के लोगों के साथ जागरूकता का सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मच्छर जनित रोगों के लक्षण तथा इनसे बचने के उपाय के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड द्वारा समय-समय पर ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई जाती है। यह दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। डेंगू के विरुद्ध जागरूकता के अभियान में भी इनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।


अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने कहा कि सतर्कता रखते हुए मच्छर जनित रोगों से बचा जा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ जिला प्रशासन द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति पूर्ण जागरुकता के साथ भागीदारी निभाएं।


स्काउट गाइड की यह साइकिल रैली कलेक्ट्रेट से होते हुए केईएम रोड, कोटगेट, सिटी कोतवाली के आगे से, रामपुरिया हवेलियां क्षेत्र, बड़ा बाजार, मावा पट्टी, तेलीवाड़ा, मोहता चौक, बारह गुवाड़, नत्थूसर गेट, नया शहर से जस्सूसर गेट पहुंची। रैली में आमजन को जागरुकता से सम्बंधित पेम्पलेट्स भी वितरित किए गए।


इस दौरान जागरूकता अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी, स्काउट गाइड के मंडल चीफ कमिश्नर डॉ. विजय शंकर आचार्य, मंडल सचिव देवानंद पुरोहित, सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेन्द्र सिंह भाटी, सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित, सीओ गाइड ज्योति रानी महात्मा, राजकीय डूंगर कॉलेज के रोवर लीडर डॉ. अनिल बारिया आदि मौजूद रहे। नगर निगम द्वारा ई रिक्शा के माध्यम से डेंगू से बचाव के स्लोगन और जिंगल प्रसारित किए गए।

एनसीसी का पैदल मार्च रविवार को

डेंगू मुक्त बीकाणा अभियान के तहत रविवार को एनसीसी की 7 राज बटालियन की ओर से पैदल मार्च निकाला जाएगा। जागरूकता अभियान समन्वयक राजेंद्र जोशी ने बताया कि पैदल मार्च प्रातः 10 बजे रवींद्र रंगमंच से प्रारंभ होगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में आमजन को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करेगा।

नुक्कड़ नाटकों से किया जागरूक

जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम के डे-एनयूएलएम के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। डे-एनयूएलएल की जिला प्रबंधक नीलू गहलोत ने बताया कि शनिवार को कलेक्ट्रेट और कोटगेट के पास नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन को डेंगू से बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। वहीं, रविवार को गंगाशहर, रानी बाजार, जस्सूसर गेट तथा रविन्द्र रंगमंच परिसर में इनका आयोजन होगा।

]]>
जिला कलक्टर नमित मेहता ने परिवहन कार्यालय और रोडवेज बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण https://vinayexpress.in/2021/07/17/bkn-1073/ Sat, 17 Jul 2021 09:34:34 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11537 बस स्टैंड पर साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था देख जताई नाराजगी

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने शनिवार को प्रादेशिक परिवहन कार्यालय और रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। रोडवेज कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की बदहाल स्थिति देखकर जिला कलेक्टर ने नाराजगी जताई तथा आगामी तीन दिनों में स्वच्छता की संपूर्ण व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने प्रतीक्षा हॉल सहित विभिन्न कक्षों और बरामदे का अवलोकन भी किया तथा यहां भी सफाई की व्यवस्था माकूल नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि तीन दिनों बाद इसका पुनः निरीक्षण करवाया जाएगा तथा यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मदारी तय की जाएगी। जिला कलक्टर ने यहां से प्रतिदिन जाने वाली बसों, विभिन्न डीपो से आने वाली बसों, उनके रुट तथा यात्री भार के बारे में जानकारी ली। साथ ही कहा कि बसों के संचालन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की पालना की जाए। बसों के रूट, समय और किराए से सम्बंधित सूचना पट्ट नियमित अपडेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य प्रबंधक इंदिरा गोदारा मौजूद रही।

ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेक का किया अवलोकन


जिला कलेक्टर ने प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेक का अवलोकन किया। निकट भविष्य में परमानेंट लाइसेंस अप्लाई करने वालों की ट्रायल इसी ट्रैक पर होगी। मेहता ने टच स्क्रीन कियोस्क पर लर्निंग लाइसेंस के लिए दिए जाने वाले टेस्ट सहित लाइसेंस प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने फोटो एवं परीक्षा कक्ष, सर्वर रूम तथा परीक्षण कक्ष सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में प्रतिदिन बनने वाले लाइसेंस की जानकारी भी ली। जिला परिवहन अधिकारी जुगल किशोर माथुर ने बताया कि ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेक के माध्यम से ट्रायल कार्य अगले महीने शुरू होगा। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा तथा परिवहन निरीक्षक जयनारायण पूनिया भी मौजूद रहे।

]]>