js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
ग्राम बरसिंहसर पहुंचने पर ग्रामीणजनों ने मंत्री भाटी का महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्वीकृत करवाने के लिये आभार व्यक्त करते हुए, इसे ग्रामीण अभिभावकों के लिए बहुत बड़ी सौगात बताया। ग्रामीणों ने मंत्री भाटी को बताया कि वर्तमान में केवल 255 विद्यार्थी संख्या ही स्वीकृत है। किन्तु यहां प्रवेश के लिए 600 से अधिक आवेदन दिये गए है, किन्तु स्वीकृति के अभाव में इन्हें प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। इस पर मंत्री भाटी ने तत्काल शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी से दूरभाष पर चर्चा कर अतिरिक्त स्वीकृति हेतु निर्देशित किया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासान दिया।
बरसिंहसर, बासी व लालमदेसर के ग्रामीणों ने थर्मल प्लांट से उदयरामसर तक क्षतिग्रस्त सड़क के नवीनीकरण के मांग रखी, जिस पर उन्होंने राज्य सरकार व नेयवैली दोनों के माध्यम से शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
लालमदेसर एवं बासी में ग्रामीणों ने नवीन ट्यूब वैल की रखी मांग – भाटी ने इस संबंध में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उच्चाधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही हेतु निर्देशित किया तथा ग्रामवासियों को दोनों ग्राम में शीघ्र नवीन ट्यूब वैल निर्माण करवाने का आश्वासन दिया।

इसी प्रकार ग्राम पलाना, सियाणा, नैणिया आदि में भी आमजन ने उच्च शिक्षा मंत्री भाटी को बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य आदि के सम्बंध में समस्याओं से अवगत करवाया तो भाटी ने अपने निजी स्टाफ को समस्त ज्ञापन एवं प्रार्थना पत्रों पर शीघ्र कार्यवाही हेतु पत्र जारी करने के निर्देश दिया।
मंत्री भाटी पूरे दौरे मे सभी क्षेत्रवासियों को कोरोना से बचाव हेतु सभी निर्देशो की पालना सुनिश्चित करने का आवाह्न करते नजर आए। उन्होंने ग्रामीणजनों से सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क की पालना करवाई। उच्च शिक्षा मंत्री भाटी का सोमवार को भी कोलायत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के दौरे पर रहेंगे।