Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
chief minister – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 04 Oct 2022 17:42:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी निभा रही अहम भूमिकाः मुख्यमंत्री अशोक गहलोत https://vinayexpress.in/2022/10/04/acb-playing-an-important-role-against-corruption/ Tue, 04 Oct 2022 17:42:24 +0000 https://vinayexpress.in/?p=45754 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन हमारी सरकार का मूल मंत्र है। सरकार द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर सख्त निर्णय लिये जा रहे हैं। हमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आय से अधिक संपत्ति एवं पद के दुरूपयोग के प्रकरणों में विशेष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
श्री गहलोत मंगलवार शाम झालाना स्थित एसीबी मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान एसीबी की कार्यशैली की सराहना देशभर में हो रही है। एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने एसीबी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान ‘सजग ग्राम’ व ‘एसीबी आपके द्वार’ की पहुंच बढ़ाने व अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए लोक अभियोजक संवर्ग के सदृढ़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इससे लम्बित प्रकरणों का भी निस्तारण शीघ्र हो सकेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त कर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने से ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा।
1064 हैल्पलाइन का हो व्यापक प्रचार-प्रसार
श्री गहलोत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत के लिए एसीबी की हैल्पलाइन 1064 एवं वॉट्सऐप नम्बर 94135-02834 के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी सरकारी कार्यालयों में इस हैल्पलाइन की जानकारी देने वाले पोस्टर चस्पा किए जाएं तथा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि एसीबी हैल्पलाइन पर आय से अधिक सम्पत्ति, पद के दुरूपयोग तथा रिश्वत संबंधी कई शिकायतें प्राप्त होती हैं। भ्रष्टाचार निरोधक कानून के अंतर्गत वर्ष 2022 में अब तक 392 प्रकरण पंजीकृत किये गए हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2021 में 375 तथा वर्ष 2020 में 221 रहा। न्यायालय तथा मुख्यालय स्तर पर निस्तारित प्रकरणों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
एसीबी महानिदेशक श्री बी.एल. सोनी ने ब्यूरो की योजनाओं, कार्यप्रणाली, प्रगति, नवाचारों और उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री अभय कुमार, प्रमुख शासन सचिव वित्त श्री अखिल अरोड़ा, एसीबी उपमहानिरीक्षक प्रथम श्री विष्णु कांत, उपमहानिरीक्षक तृतीय श्री कालूराम रावत, एसपी मुख्यालय श्री योगेश दाधीच व ब्यूरो के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

]]>
मुख्यमंत्री की जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों की होगी वन-टू-वन समीक्षा : जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल https://vinayexpress.in/2022/04/27/one-to-one-review-of-the-cases-received-during-the-chief-ministers-public-hearing/ Wed, 27 Apr 2022 12:26:09 +0000 https://vinayexpress.in/?p=30141 जिला परिषद सभागार में होगी मैराथन बैठक, अधिकारी और परिवादी रहेंगे मौजूद

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के 9 व 10 अप्रैल के बीकानेर दौरे और जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी प्रकरणों की वन-टू-वन समीक्षा की जाएगी। अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में प्रत्येक परिवादी को अवगत करवाया जाएगा। बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह बैठक 4 मई को प्रातः 10 बजे से जिला परिषद सभागार में होगी।


जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे के दौरान प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही नहीं हो। उन्होंने सभी प्रकरणों का नियम सम्मत निस्तारण करने के निर्देश दिए। अब तक जिन विभागों के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया है उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री को परिवेदना देने वाले लगभग 450 लोगों को पारियों के अनुसार बुलाया जाएगा।


न्यून प्रगति वाले अधिकारियों के विरूद्ध होगी कार्रवाई
संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में रिलीफ तथा संतुष्टि प्रतिशत के आधार पर अधिकारियों की रैकिंग तैयार की जाए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा अंतिम 3 स्थान पर रहने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


जिला कलेक्टर ने कहा कि ब्लॉक लेवल अधिकारी विभागवार दर्ज प्रकरणों की मॉनिटरिंग करे तथा प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा संपर्क पोर्टल पर लम्बे समय से लॉग इन नहीं किया है, उनके विरुद्ध कार्यवाही करें। इस दौरान जिला कलक्टर ने विभागवार संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने पीएचईडी, जेडीवीवीएनएल, नगर निगम तथा समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिक प्रकरण पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इन प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करे।


बैठक के दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सवीना बिश्नोई नगर विकास न्यास के सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, सरदार पटेल आर्युविज्ञान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद सलीम सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

]]>
सीएम गहलोत ने पवित्र रमज़ान माह की मुबारकबाद दी https://vinayexpress.in/2020/04/24/cm-raj/ Fri, 24 Apr 2020 15:41:55 +0000 https://vinayexpress.in/?p=666 मुख्यमंत्री की अपील लॉकडाउन में नमाज़ें एवं तरावीह घर पर अदा करें

RAMDAN MONTH

विनयएक्सप्रेस समाचार,जयपुर। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने पवित्र रमज़ान माह की शुरूआत पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है।
 गहलोत ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि पूरी दुनिया में अभी कोविड-19 महामारी का प्रकोप चल रहा है। ऎसे में मेरी मुस्लिम भाइयों से अपील है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लॉकडाउन के दौरान रोज़ा इफ्तार घर पर रहकर करें और साथ ही नमाजें़, तरावीह घर पर ही अदा करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन करने एवं भीड़ इकट्ठी करने से बचें। सोशल डिस्टेंसिंग जरूर रखें ताकि कोरोना का कम्यूनिटी संक्रमण रोकने में अभी तक मिली कामयाबी को प्रदेश में बरकरार रखा जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रमज़ान के इस मुबारक महीने में मुस्लिम भाई-बहन नमाज़ एवं कुरआन की तिलावत के बाद अल्लाह से दुआ करें कि पूरी दुनिया मेंं फैली कोविड-19 महामारी खत्म हो और जो लोग कोरोना से संक्रमित हैं उन्हें शिफा मिले।
E.mail : vinayexpressindia@gmail.com
]]>