Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
churu news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 04 Mar 2022 14:11:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 शुद्ध के लिये युद्ध अभियान : रतनगढ में बेसन व मैदा के लिये दो नमूने https://vinayexpress.in/2022/03/04/churu-5/ Fri, 04 Mar 2022 12:48:20 +0000 https://vinayexpress.in/?p=24540 सरदारशहर में लाईसेंस व रजिस्ट्रेशन शिविर 5 मार्च को

विनय एक्सप्रेस समाचार, चुरू। रतनगढ में बेसन व मैदा के दो नमूने लिये
सरदारशहर में लाईसेंस व रजिस्ट्रेशन शिविर 5 मार्च को जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने 4 मार्च 2022 को बेसन व मैदा के दो नमूने लिये। अभियान के तहत सरदारशहर में 5 मार्च 2022 को खाद्य लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन का विशेष शिविर कृषि उपज मंडी सरदारशहर में लगाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई कर दो नमूने लिये है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया कि रतनगढ के जोशी नमकीन उद्योग से बेसन और मैदा के 2 नमूने लिये। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला जयपुर भिजवाया गया है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


नमकीन उद्योग संचालक को उसके द्वारा बनाई जाने वाली नमकीन व अन्य मिठाइयों पर उत्पादन तिथि वह बैच नंबर लिखने के लिए पाबंद किया गया। व्यापारियों को शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने व साफ-सफाई रखने के लिए पाबंद किया।


लाईसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर 5 मार्च को

सीएमएचओ ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील कुमार की ओर से जारी दिशा-निर्देशानुसार सरदारशहर कस्बे व आसपास के कस्बे से जुड़े खाद्य कारोबारियों के लिए लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर 5 मार्च को सरदारशहर के कृषि उपज मंडी में लगाया जाएगा। डॉ. शर्मा ने सभी प्रकार के खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि इन शिविरों में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनवायें।

]]>
शिक्षा विभाग द्वारा अगस्त माह के लिए रेंकिंग जारी : चूरू जिला रहा प्रदेश में प्रथम https://vinayexpress.in/2021/09/08/churu-4/ Wed, 08 Sep 2021 15:01:52 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14177 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर।   अगस्त माह के लिए शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त जिला रैंकिंग जारी कर दी गई है। शाला दर्पण पर उपलब्ध डाटा के आधार पर तैयार की गई इस रैंकिंग में चूरू जिला प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर आया है तथा जयपुर व चित्तौड़गढ़ को क्रमशः दूसरी ओर तीसरी रैंक प्राप्त हुई।
अतिरिक्त परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, डा. रश्मि शर्मा ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों तथा पदेन जिला परीयोजना समन्वयकों को अपने जिले ओर ब्लॉक की रेंकिंग का विश्लेषण करते हुए जिले एवं ब्लॉक के कमजोर रहे क्षेत्रों में प्रगति हेतु कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वन करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने रैंकिंग में अंतिम तीन स्थान प्राप्त करने वाले जिलों (प्रतापगढ़, कोटा, धौलपुर) में शिक्षा अधिकारियों को प्राथमिकता से सघन मॉनिटरिंग कर रैंकिंग में अपेक्षित प्रगति हेतु दिशा निर्देश भी जारी किए।
]]>