js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
थम्ब पूजन में मक्खन लाल व्यास, वल्लभ व्यास, श्रीकांत व्यास, कानू लाल व्यास, उमेश व्यास, शिव शंकर व्यास , विष्णु कांत व्यास, गिरधारी व्यास, सोनाराम व्यास राजकुमार व्यास, अजय कुमार पुरोहित, गिरिराज चुरा , दर्शील व्यास, केशव व्यास , तेजू, द्वारका दास व्यास , गोविंद आदि उपस्थित रहें।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने कहा कि आमजन में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति किसी भी तरह की कोई भ्रांति ना रहे तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति वैक्सीनेशन करवाए, इसके लिए यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार रखते हुए प्रत्येक कार्मिक अपने परिजनों और परिचितों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, इसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाए तथा कोरोना एडवाइजरी की पालना करे।

जागरूकता अभियान समन्वयक राजेंद्र जोशी ने बताया कि 5 मार्च से शुरू हुए इस अभियान के तहत जागरूकता की सघन गतिविधियां चलाई जाएंगी। जागरूकता अभियान के कारण जिले में वैक्सीनेशन की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सभी मिलकर प्रयास करें कि जिले में शत प्रतिशत पात्र व्यक्तियांे का वैक्सीनेशन हो।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने वैक्सीनेशन के लिए पंजीयन प्रक्रिया तथा इसके लिए चिन्हित संस्थानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में प्रातः 9 से सायं 5 तक निशुल्क वैक्सीनेशन तथा शहर के 6 निजी अस्पताल में अधिकतम 250 रुपए प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा ने कार्मिकों का आभार व्यक्त किया तथा सभी कार्मिकों को अपने आस-पास के लोगों को विभिन्न माध्यमों से वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय अधीक्षक भंवर सिंह तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक रंगा सहित सभी कार्मिक मौजूद रहे।

]]>
डॉ. सांखला द्वारा जांच करवाने पर बच्चेदानी में चार बड़ी गांठे होना पाया गया । जांच के उपरांत महिला का अस्पताल के ही एमसीएच विंग में ऑपरेशन किया गया । इसमें लगभग 24 सेंटीमीटर की गांठें निकाली गई जो लगभग 8 किलो की थी । इसके साथ ही महिला की बच्चेदानी निकाल कर के उसे राहत दी गई । इस कार्य में सहयोगी टीम के रूप में स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. गुलाबसिंह , निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ. विजय सहारण तथा मेल नर्स सुरेन्द्र टाक व रवि अपूर्वा तथा जगदीश , योगेश द्वारा भी सहयोग किया गया । सफल ऑपरेशन के पश्चात महिला को राहत मिली ।



होम आइसोलेट मरीजों का हो डेली चेक अप
जिला कलक्टर ने कहा कि जो भी कोरोना पाॅजिटीव होम आइसोलेट किए गए हैं उनकी प्रतिदिन जांच हो, स्वास्थ्य टीम रोजाना उनके घर विजिट करते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी लें। शहर के परकोटे के बाहर स्थित काॅलोनियों में आने वाले गैर लक्ष्ण (एसिम्प्टोमेटिक) मरीजों के घर में सेपरेट टाॅयलेट सहित समस्त व्यवस्थाएं हो तो उन्हें होम आइसोलेट किया जाए। होम आइसोलेट मरीजों के घरों के बाहर सूचना नोटिस चस्पा हो।
ट्रेस काॅन्टेक्ट की हो जांच
मेहता ने कहा कि पाॅजिटीव मरीजों की काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग लिस्ट में शामिल एक भी व्यक्ति जांच से छूट नहीं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से जनाना विंग में कोरोना पेशेंट रखे जाएंगे। इसे देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी करवा लें।
भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान हो सेनेटाइज
जिला कलक्टर ने कहा कि शहर के भीड़ भाड़ वाले सभी स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लाइट का छिड़काव कर सेनेटाइज किया जाए। निगम और यूआईटी समन्वय करते हुए वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पार्क सहित सभी मुख्य पार्कों, बाजारों, एटीएम सहित भीड़ भाड़ वाले स्थानों का चिन्हीकरण करें और इन्हें सेनेटाइज किए जाने की व्यवस्था करवाएं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर)सुनीता चौधरी, बीकानेर उपखंड अधिकारी रिया केजरीवाल, यूआईटी सचिव मेघराज सिंह मीना, सीईओ जिला परिषद नरेन्द्र पाल सिंह, सीएमएचओ डाॅ बी एल मीना सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

इसी प्रकार से उन्होंने थाना कोटगेट क्षेत्र के रानी बाजार के क्षेत्र में गुरूद्वारा स्कूल के पास मकान राजेन्द्र अग्रवाल से मकान शिवशंकर पित्ती तक के क्षेत्र में, केजी काॅम्पलेक्स के पास रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में दुकान नारायण प्रोविजनल स्टोर से मकान डाॅ.एल.सी बैद तक के क्षेत्र में, अम्बेडकर सर्किल के क्षेत्र में होटल अंगारा के पास मकान फिराज सिद्दकी से हनी आईसक्रीम फैक्ट्री तक के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की है।
चौधरी ने थाना सदर अंतर्गत पुरानी गिन्नाणी के क्षेत्र में मकान राजूसिंह व मकान दुर्गा शंकर से मकान श्याम सिंह व मकान नंदू सोनी तक के क्षेत्र में हनुमान हत्था क्षेत्र में व्यास भवन से सीताराम मंदिर के गेट तक क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की है।
इसी प्रकार से जयनारायण व्यास काॅलोनी थाना क्षेत्र के कान्ता खतुरिया काॅलोनी क्षेत्र में बाला जी आयरन स्टोर से मकान के.एल.राठौड़ तक में मटकी की दुकान से लेकर एस.पी.सिंह के मकान तक के क्षेत्र में निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निषेधाज्ञा लागू की है।
उन्होंने बताया कि इन आदेशों की पालना नहीं करने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश, 2020 एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। निषेधाज्ञा अगले आदेश तक प्रभाव में रहेगी।

व्यास ने बताया कि इस वक्त भीषण गर्मी का दौर चल रहा है साथ ही लॉक डाउन के कारण भी आमजन घरों से कम निकल रहे है अतः इन बेजुबान पक्षियों के लिए चुग्गे पानी की विशेष व्यवस्था की आवश्यकता है इसी कड़ी में आज टिन के बने 20 परिंडे जस्सोलाई व्यास पार्क, भैरू कुटिया, कपिल आश्रम व जस्सूसर गेट क्षेत्र सहित अन्य कई स्थानों पर लगा कर ज्वार व बाजारी का दाना डाला गया एवं इनके नित्य सार-संभाल की जिम्मेदारी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दी गयी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव रविकांत वाल्मीकि, पूर्व पार्षद श्रीमती शशिकला पारीक रवि आचार्य, सुरेश हटवाल, मुकेश भादाणी, नवनीत पारीक व अनिरुद्ध पुरोहित आदि का विशेष सहयोग रहा।

डॉ कल्ला ने बीकानेर जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम से बातचीत कर क्वारेंटाइन सेंटर में बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध करवाने को कहा। डॉ कल्ला ने कहा कि क्वारेंटाइन में लोगों को रहने-खाने, दवा सहित किसी भी प्रकार की कोइ तकलीफ ना हो। लोगों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाए। जिला कलक्टर इस सम्बंध में नियमित रूप से अधिकारियों से फीडबैक लेते रहें और जो भी आवश्यक कार्यवाही हो तुरंत प्रभाव से अमल में लाई जाए। जिला कलक्टर रेंडम रूप से सेंटर में लोगों में बात करें और यदि कोई समस्या आती है तो तुरंत समाधान किया जाए।
डॉ कल्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शहर के जिन भी क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू हो रही है, उन सभी क्षेत्रों में असहाय जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क राशन किट उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित हो कि इन क्षेत्रों में राशन बिक्री के लिए गाड़ी नियमित रूप से आए। यदि आवश्यकता हो तो तैयार भोजन भी वितरित करवाएं। दूध और सब्जी की गाड़ियां भी नियमित रूप से इन क्षेत्रों में जाएं। लोगों को आवश्यक वस्तुओं के लिए दिक्कत ना हो यह भी सुनिश्चित किया जाए।