Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
cm rajasthan – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 15 Sep 2021 04:23:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जोधपुर में चार नए पुलिस थाना और तीन नई चौकियों को मंजूरी : मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी https://vinayexpress.in/2021/09/15/jodhpur-42/ Wed, 15 Sep 2021 04:23:59 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14684 विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। मुख्यमंत्री अषोक गहलोत ने जोधपुर में चार नवीन पुलिस थाना खोलने एवं तीन नई पुलिस चौकियां खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन थानों के लिए 233 नवीन पदो ंके सृजन, 50.38 लाख रूपये की राषि संसाधन उपलब्ध कराने एवं साथ ही, जिन थानों के लिए भवन उपलब्ध नहीं है उनमें भवन निर्माण के लिए 7 करोड़ 30 लाख रूपये की राषि की स्वीकृति भी दी है।


प्रस्ताव के अनुसार पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में नवीन पुलिस िाना माता का थान खुलेगा। साथ ही, पुलिस चौकी एयफोस्र, पुलिस चौकी भगत की कोठी एवं पुलिस चौकी प्रतापनगर थाने में क्रमोन्नत होगी। इसके अलीवा पुलिस थाना माता का थान के अन्तर्गत कीर्ति नगर, पुलिस थाना राजीव गांधी नगर के अन्तर्गत कायलाना झील तथा पुलिस थाना सूरसागर के अन्तर्गत कालीबेरी नई पुलिस चौकी खोलने के गृह विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है।
उल्लेखनीय है कि अषोक गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

]]>
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अस्वस्थ, अस्पताल में भर्ती https://vinayexpress.in/2021/08/27/cm-ashok-ghelot-news/ Fri, 27 Aug 2021 08:18:17 +0000 https://vinayexpress.in/?p=13211 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अस्वथ होने पर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी खुद श्री गहलोत ने ट्विट करके दी। उन्होनें बताया कि उन्हें कल से ही सीने में दर्द की शिकायत हुई। दर्द बढ़ने पर चिकित्सक को दिखाया गया । चिकित्सक की सलाह पर वह अस्पताल पहुंचे जहां उनकी कई जांचे हुई।


श्री गहलोत ने अस्पताल से ही ट्विट करते हुए कहा कि कोविड़ के बाद मुझे स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां थी । शीघ्र ही एंजियोप्लास्टी की जायेगी। मुझे खुशी है कि मैं यह एसएमएस अस्पताल में उनका सीटी एनजीओ जांच हुई। शीघ्र ही एंजियोप्लास्टी की जायेगी। मुझे खुशी है कि मैं यह एएमएस अस्पताल में करवा रहा हूं। आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद से मैं अब पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं और शीघ्र ही स्वस्थ होकर वापस आऊंगा।
इस दौरान श्री गहलोत की पत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत उनके साथ रहीं।

उधर श्री गहलोत के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, उनकी पत्नी, कांग्रेस के प्रदेयशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं उनकी पत्नी और अन्य नेता अस्पताल पहुंच गये और श्री गहलोत के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

]]>
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा की शहादत को किया नमन https://vinayexpress.in/2020/05/05/cm-ashok-gehlot-3/ Tue, 05 May 2020 15:03:33 +0000 https://vinayexpress.in/?p=963 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को 61 कैवलरी ग्राउंड जाकर शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए 61 कैवलरी ग्राउंड में रखी गई थी।

ashok ghehlot

गहलोत ने जम्मू कश्मीर के हंदवाडा में शहीद हुए कर्नल आशुतोष शर्मा की वीरांगना, पुत्री एवं भाई से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शहीद की मां के पैर छूकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

ashok gehlot

मुख्यमंत्री ने कर्नल आशुतोष की शहादत को नमन करते हुए कहा कि राजस्थान वीरों की धरती है। कर्नल आशुतोष ने आंतकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद होेकर देश को गौरवान्वित किया है। हम सभी को उनकी शहादत पर नाज है।

सैनिक कल्याण मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया सहित सेना एवं प्रशासन के अधिकारियों ने भी शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
जिला कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस : प्रवासियों के सुरक्षित आवागमन एवं क्वारेंटाइन के लिए पुख्ता व्यवस्था करें , केन्द्र से विशेष ट्रेनों के लिए कर रहे समन्वय – मुख्यमंत्री गहलोत https://vinayexpress.in/2020/04/30/cm-raj-2/ Thu, 30 Apr 2020 18:51:23 +0000 https://vinayexpress.in/?p=872 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में करीब 10 लाख प्रवासियों एवं श्रमिकों ने अपने गृह स्थान पहुंचने के लिए पंजीयन कराया है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत संख्या राजस्थान आने वालों की है। श्रमिकों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए जिला कलक्टर एवं अन्य अधिकारी उनके सुरक्षित आवागमन और क्वारेंटाइन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे के साथ समन्वय कर रही है।
श्री गहलोत गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोर ग्रुप, नोडल अधिकारियों एवं जिला कलक्टरों के साथ श्रमिकों के सुरक्षित आवागमन सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की संख्या, उनके गंतव्य स्थान तथा विशेष टे्रनों के संचालन को अनुमति मिलने की सम्भावना को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर रेलवे के अधिकारियों के साथ रूट प्लान तैयार कर लें। ताकि बिना किसी परेशानी के श्रमिक एवं प्रवासी अपने घर पहुंच सकें। साथ ही सभी स्थानों पर उनकी स्क्रीनिंग एवं क्वारेंटाइन की पुख्ता व्यवस्था हो।
कोरोना के लिए बनाएं दीर्घकालिक एवं अल्पकालिक योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोराना जैसी चुनौती से लड़ने के लिए हमें प्रदेश के हर जिले में हैल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना जरूरी है। राज्य सरकार के ऎसे प्रयास हैं कि हर जिले में जांच से लेकर उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हों। यह हमें आगे भी किसी भी स्थिति से मुकाबला करने के लिए तैयार करेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना से जंग जीतने के लिए दीर्घकालिक एवं अल्पकालिक दोनों योजनाओं पर काम किया जाए, क्योंकि कोई नहीं कह सकता कि कोरोना से हमें कितनी लंबी लड़ाई लड़नी पड़े।
आर्थिक गतिविधियों को सुचारू करना जरूरी
श्री गहलोत ने कहा कि लॉकडाउन लगाना आसान है, लेकिन उसे हटाना बेहद मुश्किल काम है। ऎसे में लॉकडाउन के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी सुचारू करना हमारे लिए बेहद जरूरी है। अगर सभी गतिविधियां लंबे समय बंद रहीं तो आर्थिक संकट पैदा हो सकता है। ऎसे में कोरोना से लड़ना और मुश्किल भरा हो जाएगा। अधिकारी ऎसे प्रयास करें कि संक्रमण का फैलाव रोकते हुए आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाया जा सके।
अनुमत श्रेणियों के लिए सरलता से जारी हों पास
मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी लॉकडाउन के दौरान पास जारी करने की व्यवस्था को सुगम बनाएं। आमजन लंबे समय से चल रहे लॉकडाउन के कारण पहले से ही पीड़ा झेल रहे हैं। ऎसे में पास को लेकर आने वाली समस्या उनमें तनाव पैदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि पास जारी करने के लिए उचित सिस्टम हो। अनुमत श्रेणियों के लिए सरलता से पास जारी किए जाएं।
9 हजार 100 तक पहुंची जांच क्षमता
चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की जांच क्षमता अब 9 हजार 100 प्रतिदिन तक पहुंच गई है। पाली, बाड़मेर एवं सीकर में भी आईसीएमआर से जांच की अनुमति मिलते ही हमारी जांच क्षमता 10 हजार तक पहुंच जाएगी। अभी सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के साथ ही झालावाड़, भीलवाड़ा, भरतपुर, डूंगरपुर, चूरू तथा जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल और जोधपुर के एम्स एवं मरूस्थलीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र में जांच सुविधा उपलब्ध है।
मुख्य सचिव  डीबी गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार से हुई वार्ता में राजस्थान के लिए विशेष टे्रनों के संचालन पर सकारात्मक संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं के वाहनों से दूसरे राज्यों के साथ ही प्रदेश के जिलों में जाने के इच्छुक श्रमिकों एवं प्रवासियों को आसानी से पास उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए बॉर्डर पर एवं गंतव्य स्थान पर स्क्रीनिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिन लोगाें में सर्दी, खांसी एवं जुकाम (आईएलआई) के लक्षण हों, उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर्स में रखा जाए। साथ ही जो लोग स्वस्थ हों उन्हें होम क्वारेंटाइन में रखें।
अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री राजीव स्वरूप ने अपने प्रस्तुतीकरण में कहा कि बाहर से आने वाले सभी श्रमिकों को 14 दिन क्वारेंटाइन में रखने की पालना सुनिश्चित की जाए। बड़ी संख्या में स्थानीय उद्योगों में काम करने वाले श्रमिक राज्य से बाहर जा रहे हैं। ऎसे में औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की कमी नहीं रहे, इसके लिए बाहर से लौटने वाले श्रमिकों का रोजगार केन्द्रों के माध्यम से डाटा तैयार किया जाए। जिससे श्रमिकों की योग्यता एवं जरूरत के अनुसार औद्योगिक इकाइयों में उनका नियोजन संभव हो सके।
अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग श्री सुबोध अग्रवाल ने प्रस्तुतीकरण में श्रमिकों के आवागमन को लेकर राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल से अब तक प्रदेश में 7 हजार से अधिक उद्योगों में उत्पादन प्रारंभ हो गया है। उनके माध्यम से करीब एक लाख 30 हजार श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर मनरेगा में अधिक से अधिक संख्या में श्रमिकों को नियोजित करें ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।
चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गालरिया ने कोविड-19 की जांच सुविधाओं के विस्तार तथा रणनीति को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि 14 जिलों में पॉजीटिविटी रेट एक प्रतिशत से कम है, जबकि राज्य का औसत 2.47 प्रतिशत है।

E.mail. vinayexpressindia@gmail.com

]]>
राज्यों की आपसी सहमति से प्रवासी और श्रमिक अपने घर जा सकेंगे, प्रशासन सुगम आवागमन के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं करे: मुख्यमंत्री https://vinayexpress.in/2020/04/25/cm-news/ Sat, 25 Apr 2020 19:18:03 +0000 https://vinayexpress.in/?p=688 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर, 25 अप्रैल।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से लगातार किए जा रहे प्रयासों के बाद अब प्रवासी एवं श्रमिक राज्यों की आपसी सहमति से चरणबद्ध तरीके से राजस्थान से बाहर या राजस्थान में अपने घर जा सकेंगे। ये श्रमिक आवश्यक होने पर संबंधित राज्य सरकार से अनुमति मिलने और उचित व्यवस्थाओं के उपरान्त अपने गृह स्थान पर पहुंच सकेंगे।

गहलोत ने कहा कि प्रवासियों एवं श्रमिकों को हैल्पलाइन नंबर 18001806127, emitra.rajasthan.gov.in पोर्टल, ई-मित्र मोबाइल एप अथवा ई-मित्र कियोस्क पर पंजीकरण करवाना होगा। श्रमिकों के पंजीकरण के बाद राज्य सरकार संबंधित राज्य सरकार से सहमति प्राप्त करेगी। पंजीकृत प्रवासी एवं श्रमिकों की संख्या के अनुसार उन्हें को तय तिथि एवं समय पर अपने घर जाने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। जो व्यक्ति अपने वाहन से आना चाहेगा उसे पंजीकरण में इसका उल्लेख करना होगा। कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से फिलहाल सड़कों पर नहीं निकले और न ही रवाना हों।

गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियत स्थान पर पहुंचने के बाद प्रवासियों एवं श्रमिकों को क्वारेंटाइन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो प्रवासी या श्रमिक कर्फ्यू पास लेकर निजी वाहनों से आएंगे, उन्हें राज्य में एंट्री प्वाइंट पर रजिस्टेªशन के बाद आने दिया जाएगा और नियत स्थान पर पहुंचने के बाद क्वारेंटाइन किया जाएगा। राजस्थान से निजी वाहनों से बाहर जाने वाले प्रवासियों को भी जिला कलेक्टर की ओर से चरणबद्ध रूप से पास जारी किए जाएंगे।

किसी भी स्थान से आए व्यक्ति की सूचना प्रशासन को दें ग्रामवासी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवासियों एवं श्रमिकों को पूरे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने-अपने राज्यों में पहुंचाना बड़ी चुनौती है। प्रवासियों को सोशल डिस्टेंसिंग एवं हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना के साथ अगले कुछ दिनों में सकुशल अपने-अपने स्थानों पर पहुंचाने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि बिना किसी जातिगत भेदभाव के क्वारेंटाइन अवधि और कर्फ्यू नियमों की सख्ती से पालना की जाए। उन्होंने अपील की है कि ग्रामवासी किसी भी स्थान से आए व्यक्ति की सूचना स्थानीय प्रशासन को दें ताकि क्वारेंटाइन के नियम की पालना करवाई जा सके और प्रदेशवासियों द्वारा इतने दिनों से की जा रही तपस्या विफल नहीं हो।

स्क्रीनिंग एवं बसों की पर्याप्त व्यवस्था हो
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवासियों के इस आवागमन के लिए चिकित्सा विभाग सर्दी-जुकाम एवं बुखार (आईएलआई) के लक्षणों की स्क्रीनिंग एवं जांच की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करे। साथ ही परिवहन विभाग उचित संख्या में बसों की व्यवस्था और स्थानीय जिला प्रशासन राज्य की सीमाओं पर अस्थायी आवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था का प्रबंध करे। बसों एवं अस्थायी आवासों में सैनिटाइज एवं साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था रहे।

होम एवं संस्थागत क्वारेंटाइन का उचित प्रबंध करें
श्री गहलोत ने निर्देश दिए कि प्रवासी एवं श्रमिकों को तय हैल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार क्वारेंटाइन में रखने की सख्ती से पालना करवाई जाए। जहां तक सम्भव हो ये श्रमिक होम क्वारेंटाइन में रहें, जिनके पास आवास की उचित व्यवस्था नहीं हो, उनके लिए स्थानीय प्रशासन संस्थागत क्वारेंटाइन की व्यवस्था उपलब्ध करवाएं।

प्रवासी एवं श्रमिक धैर्य और अनुशासन का पालन करें
मुख्यमंत्री ने प्रवासी एवं श्रमिकों से अपील की है कि कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए आवागमन में सहूलियत के लिए अनुशासन के साथ प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने साथ आवश्यक पहचान पत्र, अगर पूर्व में कोरोना जांच की गई है, तो उसके दस्तावेज, साथ रखें। प्रशासन द्वारा चाही गई सभी जानकारियां बिना किसी डर एवं हिचक के उपलब्ध करवाएं। परिवहन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तथा स्क्रीनिंग के समय धैर्य बनाए रखें। साथ ही कोरोना के लक्षण तथा किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति से सम्पर्क के संबंध में जानकारी को नहीं छुपाएं।

नियमों का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रवासियों एवं श्रमिकों को सकुशल उनके घर पहुंचाना चाहती है, लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए उनका सहयोग महत्वपूर्ण है। कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने क्वारेंटाइन में रहने वाले सभी लोगों की कोविड-19 क्वारेंटाइन अलर्ट सिस्टम तथा राज कोविड-19 इन्फो एप के माध्यम से ऑनलाइन Tracking की व्यवस्था की है। यदि कोई व्यक्ति क्वारेंटाइन एरिया से बाहर जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य सचिव  डीबी गुप्ता ने कहा कि प्रवासी एवं श्रमिकों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़, इसके लिए संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों से वार्ता कर उचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप, अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा श्री रोहित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

]]>