Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
cmho bikaner – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 13 Oct 2021 18:09:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 अष्टमी के दिन महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने किया मच्छर रूपी दानवों पर प्रहार : मच्छरों की 1,138 फैक्ट्रियां बंद https://vinayexpress.in/2021/10/13/health-news-bkn-7/ Wed, 13 Oct 2021 18:09:18 +0000 https://vinayexpress.in/?p=16934 ग्राउंड रिपोर्ट के लिए सीएमएचओ पहुंचे नापासर थाने

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  अष्टमी के दिन स्वास्थ्य विभाग की एएनएम व महिला सीएचए शक्ति स्वरूपा का किरदार निभाते हुए मच्छर रूपी दानवों का संहार करती नजर आई। छुट्टी के दिन भी विभागीय कर्मचारी डेंगू के विरुद्ध मैदान में डटे रहे। जिले भर में मच्छरों की 1,138 फैक्ट्रियां बंद करवाई गई यानी कि रुके हुए पानी के स्रोतों या पात्रों का सफाया किया गया। जिले भर में 431 स्थानों पर साईफेनोथ्रीन कीटनाशक का स्प्रे किया गया। सर्वोदय बस्ती, इंदिरा कॉलोनी, रामपुरा बस्ती, लालगढ़, गुरुद्वारा कॉलोनी, गंगा शहर, भुट्टों का बास, सुभाष पुरा व शहरी परकोटा सहित बीकानेर शहर के कुल 28 स्थानों पर फोगिंग की कार्यवाही की गई। आमजन को डेंगू संबंधी सावधानियां व रोकथाम संबंधी जानकारी देते हुए कुल 661 जन जागरण गतिविधियां की गई।

सीएमएचओ डॉ ओ पी चाहर व डॉ अनिल वर्मा स्वास्थ्य दल के साथ नापासर थाने पहुंचे। वहां कबाड़ में कई मच्छरों की फैक्ट्रियां पाई गई जिन्हें साफ कराया गया। सभी कार्मिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। थाने के परिवेश व आसपास के दुकानों घरों में भी सर्वे की कार्यवाही की गई।

डेंगू के 26 नए केस के साथ कुल संख्या पहुंची 290


डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 330 एलिजा टेस्ट हुए जिसमें कुल 26 व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार जिले में डेंगू पॉजिटिव का आंकड़ा 290 तक पहुंच गया है। प्रत्येक केस को केंद्र में रखते हुए आसपास के 50 घरों में एंटी लारवा एक्टिविटी व सर्वे की गतिविधियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि शहरी डिस्पेंसरियों द्वारा उनके क्षेत्र में एंटीजन पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को भी डेंगू संदिग्ध मानते हुए एंटी लारवा गतिविधियां व सर्वे कार्य किया जा रहा है।

]]>
3 या अधिक पतले दस्त लगे तो समझो डायरिया है: डॉ. चाहर गहन दस्त नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारम्भ https://vinayexpress.in/2021/07/07/health-news-2/ Wed, 07 Jul 2021 14:04:30 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11232 6 अगस्त तक घर-घर पहुंचेंगे ओआरएस के पैकेट

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। 5 साल तक के बच्चों की दस्त से मृत्यु रोकने और कुपोषण से बचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने गहन दस्त नियंत्रण अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्रों व आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बनाए गए ओआरएस व जिंक कोर्नर का अधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों ने कोरोना प्रोटोकॉल सहित उदघाटन किया। जन जागरण के लिए पोस्टर, बैनर व आशा फोल्डर का प्रदर्शन भी किया गया। आशा सहयोगिनियों ने घर-घर ओआरएस के पैकेट व जिंक की गोलियां भी बांटनी शुरू की।


सीएमएचओ डॉ ओम प्रकाश चाहर ने कोटगेट स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 5 के ओआरएस-जिंक कॉर्नर पर बच्चों को ओआरएस का जीवन रक्षक घोल पिलाया। इस दौरान हाथ धोने के 6 चरणों “सुमनके” की सही विधि और एक पैकेट ओआरएस से 1 लीटर घोल बनाने की विधि का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों व परिजनों को जिंक की गोलियां भी वितरित की गई। इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डॉ बिन्दुबाला गर्ग, जिला आई.ई.सी. समन्वयक मालकोश आचार्य, लेखाकार अरशद अली, नर्सिंग स्टाफ, आशा सहयोगिनी सहित बच्चे व परिजन मौजूद रहे। डॉ चाहर ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से अपील करते हुए कहा कि दस्त जैसी छोटी बीमारी से बीकानेर में एक भी नौनिहाल की मृत्यु ना हो इसके लिए शहर से लेकर गाँव तक ओआरएस व जिंक की सुपर जोड़ी का प्रचार-प्रसार करें और जरूरतमंदों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने चिकित्सालय का निरीक्षण कर सेवाओं की पड़ताल भी की। इसी प्रकार जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल के साथ सीमित कार्यक्रम किए गए।


डिप्टी सीएमएचओ एवं अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. योगेन्द्र तनेजा ने बताया कि अभियान के दौरान 6 अगस्त तक आशा सहयोगिनियाँ प्रतिदिन 5 वर्ष आयु तक के बच्चों वाले घरों में जाकर ओआरएस का पैकेट बांटेगी व किसी के दस्त से ग्रसित पाए जाने पर जिंक टेबलेट की 14 दिन की खुराक देकर डायरिया, कुपोषण, स्तनपान व हाथों की स्वच्छता जैसे सामान्य दिखने वाले परन्तु गंभीर विषयों पर सूचना-संचार करेगी। डायरिया के प्रबंधन के लिए विशेष रूप से तैयार प्लान ए, बी व सी का भी प्रचार किया जाएगा।

3 या अधिक पतले दस्त लगे तो समझो डायरिया है

demo image

डॉ. चाहर ने बताया कि यदि बच्चे को एक दिन में 3 या अधिक पतले दस्त लगते हैं तो उसे डायरिया माना जाएगा और उसे प्रत्येक दस्त के बाद ओआरएस का घोल दिया जाएगा जब तक कि दस्त बंद न हो जाए। 1 लीटर साफ पानी में ओआरएस का एक पूरा पैकेट डालकर घोल बनाया जाता है और उसे 24 घंटे के अन्दर उपयोग करना होता है 2 माह से छोटे बच्चे को 5 चम्मच घोल, 2 माह से 2 साल तक के बच्चे को चैथाई से आधा कप व 2 से 5 साल तक के बच्चे को आधा से एक कप घोल प्रत्येक दस्त के बाद दिया जाना चाहिए। इसी प्रकार 2 से 6 माह तक के बच्चे को आधी गोली जिंक की व 6 माह से 5 साल तक के बच्चे को एक गोली जिंक की प्रतिदिन 14 दिन तक देने से डायरिया बच्चे से दूर ही रहता है।

]]>
सभी थाने बनेंगे तम्बाकू मुक्त आदर्श: कोटपा एक्ट को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ कार्यशाला का हुआ आयोजन https://vinayexpress.in/2020/12/22/police-administration-news/ Tue, 22 Dec 2020 17:49:30 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2306 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिले को तम्बाकू व धूम्रपान मुक्त करना ना केवल चिकित्सा, पुलिस व सहयोगी विभागों का काम है बल्कि ये एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी भी है इसलिए पहले सभी थानों को तम्बाकू व धूम्रपान मुक्त आदर्श के रूप में विकसित किया जाएगा। ये कहना था जिला पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद सिंह कृष्णईया का, वे सदर थाना सभागार में कोटपा एक्ट 2003 को लेकर आयोजित आमुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक्ट की समस्त धाराओं की अक्षरशः पालना करते हुए थानों में तम्बाकू उपयोग करने वालों पर सख्ती व प्राथमिकता के साथ कार्यवाई बढाई जाएगी। उन्होंने योजनाबद्ध कार्यवाही और समन्वित चालानिंग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोटपा एक्ट का उल्लंघन कर रहे उत्पादों को जब्ती की कार्यवाही भी की जाए ताकि उत्पादकों तक नकेल कसी जा सके।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ योगेन्द्र तनेजा ने जानकारी दी कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिये हानिकारक तो है ही अपितु परोक्ष धूम्रपान से भी कैंसर, अस्थमा, स्ट्रोक आदि रोग होने की संभावना बढ़ जाती है और कोविड जैसे संक्रमण होने पर पहले से खराब फेफड़ों के चलते जीवन जोखिम की संभावना भी ज्यादा है। इसे भावी पीढ़ी तक जाने से रोकना कोटपा एक्ट की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के महेंद्र जयसवाल ने कोटपा एक्ट की धारा 4, 5, 6 व 7 की विस्तृत जानकारी देते हुए लागू करने में पुलिस विभाग की अपेक्षित भूमिका रेखांकित की। कार्यशाला में समस्त वृताधिकारी व थाना प्रभारियों के साथ, चिकित्सा विभाग से एपिडेमोलोजिस्ट नीलम प्रताप सिंह, डॉ यश मुद्गल, सोशल वर्कर कमल नारायण पुरोहित, किशन गौड़, उमेश व्यास, संजय शर्मा, नंदलाल इंदौरा आदि मौजूद रहे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
15 अगस्त का कोविड अपडेट, पढ़े पूरी खबर https://vinayexpress.in/2020/08/15/covid-update-bikaner/ Sat, 15 Aug 2020 18:21:52 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1824
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया कि बीकानेर में 15 अगस्त को कुल 106 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज रिपोर्ट हुए हैं, वहीं आज ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 170 रही, आचार्य ने बताया कि बीकानेर में अब तक कुल 2480 कोरोना रोगी उपचार प्राप्त कर पूर्ण स्वस्थ हो चुके हैं,
खबर लिखे जाने तक शहर में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 672 है। सीएमएचओ डॉ. बीएल मीना ने बताया कि 15 अगस्त को कुल 1970 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, 106 मरिज पॉजिटीव रिपोर्ट हुए, 1831 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी, 17 लोगों को पुनः सैम्पल देने की सलाह मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब द्वारा दी गयी, और 16 लोगों की जाँच अभी तक प्रक्रिययाधीन है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
58 के बाद आयी रिपोर्ट में 5 ओर कोरोना पाॅजिटीव https://vinayexpress.in/2020/07/30/covid-news-bkn/ Thu, 30 Jul 2020 12:11:06 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1588 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। सीएमएचओ डाॅ. बीएल मीना ने जानाकरी देते हुए बताया कि मेडिकल काॅलेज की वीआरडीएल लैब से प्राप्त एक ओर रिपोर्ट के अनुसार 5 मरीज ओर कोरोना पाॅजिटीव पाए गये है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>