js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170जिला कलक्टर ने जीएम डीआईसी और रीको आरएम को निर्देश दिए कि फेक्ट्रियों में काम करने वाले कामगारों के बच्चों को आवश्यक रूप से दवा पिलाई जाए। आईसीडीएस उपनिदेशक को निर्देश दिए कि सभी सीडीपीओ आवश्यक रूप से तीन तक फील्ड में रूकें। सभी ब्लाॅक पर इसके लिए माॅक ड्रिल हो ताकि पूरी प्रक्रिया का अभ्यास हो जाए। इस कार्य में सभी एसडीएम औ पुलिस का भी सहयोग लें।
मेहता ने कहा कि महाभियान के दौरान कोरोना एडवाइजरी की पूरी अनुपालना करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्रों पर सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखा जाए। सोशल डिस्टेंस के लिए बूथ पर गोले बनाए जाएं।
सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप ने अभियान की पुख्ता माइक्रोप्लानिंग करने, हाई रिस्क क्षेत्रों को शामिल करने, गुणवत्तापूर्ण सर्वे करने और तय कार्यक्रमानुसार फील्ड स्तर तक बैठकें-प्रशिक्षण आयोजित करने की बात कही। आरसीएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पल्स पोलियो महा अभियान के लिए जिले को पोलियो वैक्सीन की 5,40,000 डोज प्राप्त हो चुकी है जिन्हें 3 दिन में सम्बंधित कोल्ड चैन पॉइंट तक भिजवा दिया जाएगा। अभियान के तहत जिले में 1513 स्थायी बूथ व 55 ट्रांजिट टीम्स की सहायता से बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। 204 हाई रिस्क एरिया पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।