Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
cmho – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 11 Jul 2022 16:02:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 स्वास्थ्य विभाग ने मनाया विश्व जनसँख्या दिवस : पीएचसी बरसलपुर व सीएचसी खाजूवाला सहित 5 को 50-50 हजार रूपए के नकद पुरस्कार https://vinayexpress.in/2022/07/11/health-department-bikaner-celebrated-world-population-day/ Mon, 11 Jul 2022 16:02:14 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39089 जनसँख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का हुआ आगाज

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग ने विश्व जनसँख्या दिवस को समारोहपूर्वक मनाया। सोमवार को पीबीएम अस्पताल के आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में परिवार कल्याण के लिए वर्ष पर्यंत श्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी के साथ जनसँख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का आगाज गो गया जो 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान परिवार कल्याण हेतु सघन नियत सेवा दिवस आयोजित किए जाएँगे।

मुख्य अतिथि के रुप में संयुक्त निदेशक बीकानेर जोन डॉ देवेंद्र चौधरी ने सीमित प्राकृतिक संसाधनों के परिपेक्ष में सीमित जनसंख्या की श्रेष्ठता प्रतिपादित की। उन्होंने परिवार कल्याण साधन व सेवाओं की पहुँच को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ाने का आह्वान किया। उप निदेशक डॉ राहुल देव हर्ष ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस 1987 में तब मनाना शुरू किया गया जब विश्व की जनसंख्या 5 अरब हो चुकी थी और आज 2022 में यह बढ़कर 8 अरब पहुंच गई है यह परिवार कल्याण कार्यक्रम की आवश्यकता को दर्शाती है।

सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने आगामी 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान अधिकाधिक योग्य दंपतियों को परिवार कल्याण सेवाएं सुलभ करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन साधनों जैसे अंतरा इंजेक्शन व छाया गोली के साथ पीपीआईयूसीडी को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण व आयोजन के नोडल अधिकारी डॉ. योगेन्द्र तनेजा ने अतिथियों व आमजन का आभार प्रकट करते हुए कार्मिकों से इस साल परिवार कल्याण में और अच्छे प्रदर्शन का आह्वान किया। डीटीओ डॉ. सी. एस. मोदी, आरसीएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, डॉ नवल गुप्ता व सर्जन डॉ आर. एल. बिश्नोई ने भी आरसीएच व परिवार कल्याण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। एएनएम मधु श्रीवास्तव द्वारा परिवार कल्याण साधनों की सलाह से सम्बंधित अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम का सञ्चालन जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य ने किया। इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी अनिल आचार्य, सहायक सांख्यिकी अधिकारी नवनीत आचार्य, विपुल गोस्वामी व सहित नर्सिंगकर्मी, आशा सहयोगिनियां व आमजन उपस्थित रहे।

ये हुए सम्मानित

जनसँख्या स्थायित्व प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत संसथान श्रेणी मे पीएचसी बरसलपुर के लिए डॉ यश मुद्गल को व सीएचसी खाजूवाला के लिए डॉ भीमसेन गोदारा को 50-50 हजार का नकद पुरस्कार, प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत नापासर के लिए सरपंच सरला देवी तावणिया ने, ग्राम पंचायत पांचू के लिए एएनएम राजबाला व ग्राम पंचायत 1 के एम (पूगल) के लिए एएनएम अनिता चौधरी ने 50-50 हजार रूपए नकद पुरस्कार प्राप्त किए।


व्यक्तिगत श्रेणी में एएनएम राजबाला, मधु श्रीवास्तव, कविता चौधरी, मुनेश कुमारी, मीरा देवी, अनिता रानी, सोना देवी, सुलोचना देवी, नर्सिंग ऑफिसर अनिल मोदी, सहस्त्रकरण उपाध्याय तथा आशा सहयोगिनी मधु चौधरी, विजय लक्ष्मी, संतोष देवी, पूनम कँवर, श्रावणी देवी, सीमा शर्मा व सुमित्रा को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नसबंदी शिविरों के संचालन के लिए सहयोगी गैर सरकारी संस्थान रुद्राक्ष फाउंडेशन से सर्जन डॉ आरएल बिश्नोई, एफआरएचएस इंडिया से प्रफुल्ला जोशी व परिवार सेवा संस्थान से सुपर्णा मेहता को सम्मानित किया गया।

]]>
सीएमएचओ डॉ ओपी चाहर ने किया सुरक्षित गर्भ समापन केंद्रों का औचक निरीक्षण : गत 3 माह में हुए गर्भ समापनो का रिकॉर्ड खंगाला https://vinayexpress.in/2021/07/08/cmho-news-bkn/ Thu, 08 Jul 2021 16:51:55 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11264 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट 1971 के अंतर्गत अनुमत 2 सुरक्षित गर्भ समापन केंद्रों का सीएमएचओ डॉ ओपी चाहर ने औचक निरीक्षण कर गत 3 माह का रिकॉर्ड खंगाला। रानी बाजार स्थित परिवार सेवा क्लिनिक तथा पवन पुरी स्थित बिन्नानी आईवीएफ सेंटर पर उक्त जांच की कार्यवाही की गई। केंद्रों पर मिल रही सेवाओं की गुणवत्ता तथा ऑपरेशन थिएटर में मानकों की पालना की भी जांच की गई। पीसीपीएनडीटी सेल के जिला समन्वयक महेंद्र सिंह चारण द्वारा समस्त रिकॉर्ड का मूल्यांकन किया गया।

डॉ चाहर ने बताया की प्रथम दृष्टया दोनों केंद्रों पर व्यवस्थाएं व रिकॉर्ड ठीक पाए गए हैं परंतु गहन जांच हेतु रिकॉर्ड कार्यालय में तलब किया गया है। उन्होंने परिवार सेवा क्लीनिक की प्रबंधक सुपर्णा मेहता से एमटीपी के साथ साथ परिवार कल्याण की भी गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने व लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान देने के निर्देश दिए। चारण ने बताया कि परिवार सेवा क्लिनिक द्वारा पर अधिकतम 20 सप्ताह तथा बिनानी आईवीएफ केंद्र पर अधिकतम 12 सप्ताह के गर्भ का मेडिकल टर्मिनेशन अनुमत है। 12 सप्ताह के लिए एक जबकि 12 से 20 सप्ताह के गर्भ के लिए दो गाइनेकोलॉजिस्ट की लिखित सहमति आवश्यक होती है इसलिए केंद्रों के मानव संसाधन रिकॉर्ड का भी मूल्यांकन किया जाएगा। परिवार सेवा क्लिनिक पर गत 6 माह में 358 मेडिकल एबॉर्शन सेवाएं देने का रिकॉर्ड पाया गया। उन्होंने पीसीपीएनडीटी एक्ट के सभी नियमो की पालना के भी निर्देश दिए और गर्भ समापन के लिए आने वाले किसी संदिग्ध केस की सूचना विभाग को देने के निर्देश भी दिए। बिन्नानी आईवीएफ केंद्र पर डॉ स्वाति बिन्नानी मौके पर मौजूद रही।

]]>
आरबीएसके मोबाइल डेंटल वेन पहुँची मोमासर, कैम्प में 42 बच्चे हुए लाभान्वित https://vinayexpress.in/2021/02/05/bkn-4/ Fri, 05 Feb 2021 14:16:55 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2667 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित मोबाईल डेंटल वेन शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोमासर पहुंची। मोबाइल डेंटल वेन द्वारा कैंप लगाकर 42 बच्चों के दाँतो की जांच कर मौके पर ही उपचार किया गया। बीसीएमओ डॉ संतोष आर्य व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोमासर प्रभारी डॉ सीता राम यादव के नेतृत्व में आयोजित कैम्प में डेंटिस्ट डॉ अलकेश चौधरी द्वारा बच्चों के स्केलिंग, फिलिंग, एक्सट्रेक्शन व रुट कैनाल जैसे प्रोसीजर किए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि आरबीसके के तहत संभाग स्तर पर एक मोबाइल डेंटल वेन का संचालन कर शिविर लगाए जाते हैं। आरबीसके टीमो द्वारा स्कूल व आंगनबाड़ी से चयनित बच्चों को लाकर उपचार कराया जाता है। उपकरणों से सुसज्जित वेन में एक्स रे की भी सुविधा उपलब्ध है। कैम्प में आरबीएसके टीम श्रीडूंगरगढ़ के डॉ भानु प्रताप सिंह, डॉ मिथलेश रायाल, अंकिता मुटरेजा, इंद्रा सियाग, सुशीला सिद्ध व बनवारी लाल का विशेष सहयोग रहा। जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता व डॉ मनुश्री सिंह ने सफल कैम्प के लिए टीम को बधाई दी।

]]>
सोमवार शाम को आए एक साथ 100 कोरोना पाॅजिटिव मरीज, आज अभी तक कुल संख्या हुई 106 https://vinayexpress.in/2020/08/24/covid-report-bkn-16/ Mon, 24 Aug 2020 12:34:23 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1902 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.एल. मीना ने बताया कि सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज की वीआरडीएल लैब से अभी प्राप्त कोविड रिपोर्ट में एक साथ 100 नए मरीज कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट हुए है इससे पूर्व आज दोपहर को 6 मरीज पाॅजिटिव रिपोर्ट हो चुकें है। आज अभी तक कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 106 पहूंच गई है। डाॅ. मीना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम बीकानेर में पूरी तरह मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। मीना ने कहा कि बीकानेर के नागरिकों को भी सरकारी गाईडलाइन्स की पालना करते हुए कोरोना के प्रति सतर्कता बरतनी चाहिए तभी कोविड चैन को रोका जा सकता है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
शुक्रवार को अभी तक कुल 162 कोरोना पाॅजिटिव हुए रिपोर्ट https://vinayexpress.in/2020/08/14/covid-report-bkn-13/ Fri, 14 Aug 2020 15:19:39 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1798 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या निरंतर बढती जा रही है जो कि बेहद चिंता का विषय है। आम नागरिक जब तक स्वयं जागरूक नहीं होगा तथा अन्य नागरिकों को जागरूक नहीं करेगा तब तक यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एसपी मेडिकल काॅलेज की वीआरडीएल लैब से अभी तक कुल तीन चरणों में रिपोर्ट प्राप्त हुए है जिसमें पहली रिपोर्ट के तहत 83 दुसरी रिपोर्ट में 58 और अभी कुछ देर पहले प्राप्त रिपोर्ट में 21 मरीज कोरोना पाॅजिटिव आए हैं।

corona virus
corona virus

अभी तक कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 162 तक पहूंच गयी है। डाॅ. बीएल मीना लगातार बीकानेर के आम व खास नागरिकों को कोरोना वायरस के प्रति बचाव हेतु जागरूक कर रहें है। मीना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार पाॅजिटिव मरीजों के बेहतर उपचार हेतु राउण्ड द क्लाॅक पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रही है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
मंगलवार को एक साथ आए 102 कोरोना पाॅजिटिव https://vinayexpress.in/2020/08/11/covid-report-bkn-12/ Tue, 11 Aug 2020 13:05:17 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1789 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। मंगलवार सांय को एसपी मेडिकल काॅलेज की वीआरडीएल लैब से जारी कोरोना रिपोर्ट में एक साथ 102 मरीज कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट हुए है। सीएमएचओ डाॅ. बीएल मीना ने बताया कि मंगलवार अभी प्राप्त एक रिपोर्ट में कुल 102 पाॅजिटिव मरीज सामने आए है । स्वास्थ्य विभाग की टिम पूरी मुस्तैदी के साथ पाॅजिटिव मरीजों से संपर्क कर उनके बेहतर उपचार हेतु कोविड केयर सेंटर ले जाएगी इसी के साथ मीना ने आमजन से भी सतर्क रहने एवं सरकारी गाइडलाइन्स को फाॅलो करने की अपील की है।

E.mail : vinayexressindia@gmail.com

]]>
26 के बाद आये 25 ओर कोरोना पॉजीटिव https://vinayexpress.in/2020/08/09/covid-news-bkn-5/ Sun, 09 Aug 2020 12:00:50 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1774 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। रविवार को भी कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या लगातार बढ़ रही है मेडिकल कॉलेज के वीआरडीएल लैब से प्राप्त तीसरी रिपोर्ट में 25 ओर नए कोरोना पॉजीटिव मरीज आये है। डॉक्टर बीएल मीना ने बताया कि पहली रिपोर्ट में 3 दूसरी रिपोर्ट में 23 और अब आयी तीसरी रिपोर्ट में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आये है इसी के साथ रविवार को कुल कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 51 हो गयी है ।

]]>
प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने का सिलसिला जारी : जिले में एक दिन में 29 व्यक्ति मिले पॉजिटिव, कुल संख्या पहुंची 181 https://vinayexpress.in/2020/06/19/bikaner-corona-news/ Fri, 19 Jun 2020 18:09:18 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1419 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर जिले में अनलॉक-1 के साथ ही कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के मिलने का सिलसिला निरंतर बढ़ा है। शुक्रवार को निकले 29 पॉजिटिव व्यक्तियों में 5 नये क्षेत्रों से हैं लेकिन अधिकाँश की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है जिसमे दिल्ली से लौटे प्रवासी अधिक हैं व अन्य पूर्व में पॉजिटिव आए व्यक्तियों की चेन से हैं। सीएमएचओ डॉ बी.एल. मीणा के अनुसार सींथल में पॉजिटिव पाए गए 7 व्यक्ति, बीकानेर शहर के बेणीसर बारी व मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के 1-1 पॉजिटिव भी हाल ही में दिल्ली से लौटे थे। बापू कॉलोनी में पॉजिटिव आए 2 बच्चे जिस व्यक्ति से संक्रमित हुए उसकी ट्रेवल हिस्ट्री झुंझनू के मंडावा की है। इससे पहले भी पॉजिटिव आए व्यक्तियों में भी कुल 24 प्रवासी व अधिकाँश ट्रेवल हिस्ट्री वाले शामिल रहे हैं। मंगलवार को रामपुरिया कॉलेज के पीछे जिस कोरोना पॉजिटिव कैंसर रोगी की मृत्यु हुई, उसके परिवार व संपर्क से 9 व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है इनमे एक 85 व एक 62 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है। कोटगेट निवासी 18 व 19 वर्षीय युवक पूर्व में पॉजिटिव आ चुके पीबीएम कैंसर अस्पताल के कार्मिक के परिवार व संपर्क से हैं |

pbm
शुक्रवार को पॉजिटिव आए सभी 29 व्यक्तियों को रात तक पीबीएम के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया। इस दौरान एनटीसीपी प्रभारी महेंद्र जायसवाल, डॉ मुकेश जनागल, डॉ यश मुद्गल आदि मौजूद रहे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
कोविड-19 के प्रबंधन की दी जानकारी : कोरोना वायरस से घबराने की नहीं सावधानी बरतने की जरूरत-गौतम https://vinayexpress.in/2020/05/19/bikaner-district-adminstration-news/ Tue, 19 May 2020 18:39:59 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1254 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा है कि जिले में लाॅक डाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है। इस दौरान सभी को कोविड-19 के मद्देनजर जारी एडवाइजरी की पालना करनी है। लाॅक डाउन 4 की पालना के संबंध में गाईड लाइन्स जारी हुई, जिसके तहत कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण के विरूद्ध सुरक्षा एवं सावधानियां तथा आजीविका सुनिश्चित करने हेतु जिले में आर्थिक गतिविधियों को पुनः प्रारंभ करने के दोहरे सिद्धान्तों पर वह आधारित है।
गौतम ने मंलगवार को नगर विकास न्यास सभागार में पत्रकार वार्ता में लाॅक डाउन 4 के संबंध में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी कार्यास्थल (दुकाने,कार्यालय, कारखाना आदि सांय 6 बजे से या इससे पहले पूर्व बंद कर दिए जायंेगे ताकि इनका स्टाफ एवं अन्य व्यक्ति सांय 7 बजे तक अपने घर पहुंच जाए। उन्होंने लाॅक डाउन के दौरान प्रतिबंधित कार्य तथा अनुमत सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने अथवा डरने की जरूरत नहीं है।

IAS Kumar Pal Gautam
जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने कोविड-19 प्रबंधन की जानकारी दी और बताया कि जिले में अब तक 56 कोरोना पॉजिटिव रोगी पाए गए हैं, जिनमें से 3 की मौत हुई एवं 37 लोगांे के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बतासया कि 16 रोगी एडमिट है। जिले में अब तक 4 बार स्क्रीनिंग का कार्य हो चुका है। अब तक 51123 लोगों को होम क्वारेटाइन किया गया है जिनमें से अब 21934 लोगों को होम क्वारेटाइन की अवधि पूर्ण हो गई है, शेष 29189 लोग होम क्वारेटाइन हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुल 1112 लोगों में से 907 इंस्टिट्यूट तथा 205 स्टेट क्वारेंटाइन है। अब तक कुल 4236 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं । उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रवासियों श्रमिकों हेतु जिले में 4 माइग्रेशन शिविर हैं, जिनमें 131 श्रमिक है। जिले में आए प्रवासी 32445 हैं एवं जाने वाले प्रवासी की संख्या 4344 है। उन्होंने बताया कि कोतवाली और कोटगेट थाना क्षेत्र के आंश्ेिाक क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में नाल, जामसर तथा गजनेर थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा हुआ है।
रसद वितरण की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 18 मई तक 236.391 मै.टन दाल का वितरण हो चुका है तथा शेष चने की दाल का वितरण जारी है। उन्होंने बताया कि श्रमिक एवं जरूरमंद परिवारों के कुल 122838 परिवारों को 2500 रूपये सीधे ही खातों में हस्तान्तरित की जा चुकी है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बारे में भी जानकारी दी।
राज्य सरकार से 871.19 लाख रूपये कोविड-19 के बचाव व उपचार हेतु मिले- गौतम ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) में लाॅकडाउन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गरीब, जरूरतमंद लोगों के लिए भोजनध्राशन एवं अन्य गतिविधियां संचालित की जा रही है। आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन के प्रयासों से जिले के दानदाताओं द्वारा प्रधानमंत्री केयर फण्ड, मुख्यमंत्री राहत कोष एवं जिला प्रशासन को दिनांक 18.मई 2020 तक 2 करोड़ 10 लाख 85 हजार रू. के चेक प्राप्त हुए।
उन्होंने बताया कि 31 दानदाताओं ने प्रधानमंत्री केयर फण्ड में 33.25 लाख रू., मुख्यमंत्री केयर फण्ड के लिए 114 दानदाताओं द्वारा 51.65 लाख रू. प्राप्त हुए जिसे संबंधित कोष में जमा करवाए गए तथा जिला प्रशासन को 67 दानदाताओं ने 124.18 लाख रू. एवं नगर विकास न्यास, बीकानेर को 47 दानदाताओं द्वारा राशि रूपये 1.74 लाख प्राप्त हुए। जिला प्रशासन एवं नगर विकास न्यास को प्राप्त कुल रू. 125.91 लाख को मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराया गया।
जिला प्रशासन को कोविड-19 महामारी से बचाव व उपचार के लिए राज्य सरकार से कुल 871.19 लाख रू. प्राप्त हुए। जिनमें से राज्य आपदा मोचन निधी में 380.00 लाख रू. मुख्यमंत्री राहत कोष से 124.18 लाख रू., अनटाइड फण्ड में 30.00 लाख रू. तथा स्थानीय विधायक निधी मद में 337.01 लाख रू. प्राप्त हुए है।
गौतम ने बताया कि राज्य आपदा मोचन निधी (एसडीआरएफ) में 380.00 लाख रू में से अब तक क्वारेंटाइन कैम्प में प्रवासित लोगों को भोजन, आवास व अन्य व्यवस्था पर 19.43 लाख रू. व्यय किए जा चुके है तथा इस मद में 10.00 लाख रू. के दायित्व बकाया हैं। इसके अलावा इस मद में 22.56 लाख रू. सेनेटाइजर, मास्क, पीपीई किट, मेडिकल, पेरा मेडिकल स्टाफ, जिला पुलिस व नगर निगम कार्मिकों को उपलब्ध करवाने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से व्यय की गई है। इसी मद में 2.50 लाख रू. जिला प्रशासन द्वारा अधिगृहित वाहनों में पेट्रोल व डीजल पर खर्च की गई है।
मुख्यमंत्री राहत कोष में भामाशाहों से प्राप्त 124.18 लाख रू. में से नगर निगम द्वारा चिन्हीत गरीब, असहाय व्यक्तियों को सूखी राशन सामग्री किट वितरण हेतु 88.65 लाख रू.व्यय किए गए 35.53 लाख शेष हैं। खर्च राशि से 19796 राशन किट वितरित किए गए। प्रत्येक राशन किट में आटा, खाद्य तेल, दाल, चावल, नमक मय केरी बैग जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाया गया है।
अनटाइड फण्ड में प्राप्त 30.00 लाख रू में से जिले में प्रवासित श्रमिकों को जिले से बाहर भिजवाने तथा जिले में लाने हेतु यात्रा, भोजन आदि व्यवस्थाओं पर अब तक 13.96 लाख रू. का भुगतान किया जा चुका है तथा इस मद में 29.03 लाख रू के दायित्व बकाया है।
स्थानीय विधायक निधी कोष – इस मद में 337.01 लाख रू. की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें विधानसभा नोखा में 150.00 लाख के विरूद्ध 85.50 लाख, श्रीडूंगरगढ में 1.01 लाख, के विरूद्ध 0.51 लाख, खाजूवाला में 40.00 लाख, के विरूद्ध 17.20 लाख, कोलायत में 70.00 लाख, के विरूद्ध 45.25 लाख, बीकानेर पूर्व मंे 51.00 लाख, के विरूद्ध 41.00 लाख एवं विधानसभा पश्चिम में 25.00 लाख, के विरूद्ध 25.00 लाख रू कोविड-19 से बचाव एवं उपचार के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारियों द्वारा असहाय व निर्धन लोगों को सूखी राशन सामग्री किट, भोजन किट, मास्क व सेनेटाइजर एवं बेसहारा गौवंश को चारा उपलब्ध करवाने पर व्यय किया गया है।
गौतम ने अन्र्रराज्य प्रवासी व श्रमिक मूवमेन्ट के बारे में बताया कि देश के 18 राज्यों से जिले में 1737 लोग आएं है। साथ ही निजी वाहनों से 4245 लोग पहंुचे है। उन्होंने बताया कि गुजरात से 330, महाराष्ट्र से 401, हरियाणा से 70, कर्नाटक से 120, दिल्ली से 61, मध्य प्रदेश से 13, पंजाब से 10, उत्तर प्रदेश से 24, पश्चिम बंगाल से 42, तमिलानाडू से 121, तेलगांना से 41 तथा शेष अन्य राज्यों से लोग आएं है।
टिड्डी वर्तमान में जिले में नहीं- जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में टिड्डी दल के आक्रमण की संभावना की स्थिति में जिला व बाल ब्लॉक स्तर पर तत्काल टेडी नियंत्रण कक्ष की स्थापना की चुकी है। मुस्तैदी से सर्वे किया जा रहा है। टिड्डी की इसकी सूचना तत्काल दिने के निर्देश दिए जा चुके है। जिले में तहसील नोखा तहसील के पांचू ( नागौर जिले की सीमा पर), कोलायत की सियासर, दासुडी, छतरगढ़ के लालावाली, शेरपुरा, कृष्ण नगर व खारबारा, तथा लूणकनसर के महाजन फिल्ड फायरिंग रैंज व शेखसर ग्राम (आरडी 232 ) क्षेत्रों में टिड्डी ने प्रवेश किया था। वर्तमान में जिले में टिड्डी नहीं है। उन्होंने बताया कि कुल 10 राजस्व गांव में यह आई थी।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने लाॅक डाउन और कफ्र्यू के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कानून व्यवस्था की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, नगर निगम आयुक्त खुशाल यादव,जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, प्राचार्य मेडिकल काॅलेज, राजस्थान प्रशासननिक सेवा के अधिकारी शैलेन्द्र देवड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.बी.एल.मीना आदि उपस्थित थे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>