js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने शनिवार को बज्जू उपखण्ड की बीकमपुर ग्राम पंचायत का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने मनरेगा कार्यों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पावर ग्रिड स्टेशन का निरीक्षण किया।
मनरेगा कार्य में निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं के प्रति सख्त नाराजगी जताते हुए जिला कलेक्टर ने जिला परिषद सीईओ को संबंधित कार्मिक के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वीकृत किए गए कार्य की प्रगति मापदंड अनुरूप नहीं है। इस तरह का रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिला कलेक्टर वृष्णि ने बीकमपुर पंचायत में जनसुनवाई की व आमजन के परिवाद सुने। मौके पर ही अधिकारियों को विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि आमजन के छोटे-छोटे हो सकने लायक कार्यों के प्रति विभागीय अधिकारी संवेदनशील रहें। अधिकारी अपने विभाग में नियमित रूप से जनसुनवाई करें तथा ऐसे परिवादों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा सुविधाओं और अतिक्रमण हटाने से जुड़े परिवाद प्रस्तुत किए।
आदर्श आरोग्य पीएचसी की व्यवस्थाओं कर जताया संतोष
जिला कलेक्टर ने आदर्श आरोग्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और साफ-सफाई, उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों व व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जताया। इस दौरान उपखंड अधिकारी बज्जू व पंचायत समिति के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
]]>















विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बुधवार को विभिन्न अधिकारियों के साथ मोहर्रम की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की।
जिला कलक्टर ने कहा कि इस दौरान नगर निगम द्वारा रोड और सीवर लाइन साफ-सफाई, ताजियों के रूट के खुले मैन होल बंद किए जाएं। बिजली विभाग द्वारा ढीले तारों को कसवाने, जलदाय विभाग को पेयजल की प्रभावी व्यवस्था करने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम की तैनातगी, सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा यूआईटी-निगम को अपने क्षेत्र की सड़कें दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों द्वारा ताजियों के रूट का विजिट कर लिया जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करें।
उन्होंने सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। आवश्यकता के अनुसार यातायात डाइवर्ट किया जाए। उन्होंने डीजे बैन के आदेशो की सख्ती से पालना करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त केसरलाल मीणा, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मोहम्मद अबरार पंवार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिला मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद कलाल ने मोहर्रम के अवसर पर कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण के लिए थाना क्षेत्रों के आधार पर 28 एवं 29 जुलाई के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आदेश अनुसार मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में प्रशिक्षु आइएएस यक्ष चौधरी, गंगाशहर थाना क्षेत्र के लिए उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक यशपाल आहूजा, नयाशहर के लिए उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार, कोटगेट के लिए बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अशोक सांगवा, सिटी कोतवाली के लिए उपनिवेशन उपायुक्त कन्हैयालाल सोनगरा, बीछवाल के लिए राजूवास की कुलसचिव बिंदु खत्री, जेएनवीसी थाना के लिए नगर निगम उपायुक्त सुमन शर्मा तथा सदर थाना क्षेत्र के लिए नगर निगम उपायुक्त राजेन्द्र को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
निर्देशानुसार जिले के समस्त उपखंड मजिस्ट्रेट, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में संबंधित थानाधिकारी से समन्वय स्थापित कर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखेंगे। पुलिस थाना कोतवाली में नियुक्त अधिकारीगण 26 से 29 जुलाई तक अपने क्षेत्र में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में ड्यूटी देंगे। उन्होंने नगर निगम को फायर बिग्रेड तथा पीबीएम अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को फायर बिग्रेड, मोबाइल चिकित्सा दल के गठन सहित आवश्यक दवाइयों के बंदोबस्त के लिए निर्देशित किया है।

तहसीलदार ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ पांच-पांच सौ तथा एक के खिलाफ दो सौ रुपये का चालान किया गया। इसी प्रकार पूगल के उपखण्ड अधिकारी महेंद्र सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ बाजार क्षेत्र का औचक विजिट किया और एडवाइजरी की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चालान काटे गए। खाजूवाला में उपखण्ड अधिकारी प्रभजोत सिंह, तहसीलदार गिरधारी सिंह ने थानाधिकारी के साथ मास्क नहीं लगाने वाले 15 लोगों के विरुद्ध दो-दो सौ रुपये के चालान काटे।

उधर बज्जू में तहसीलदार बाबूलाल ने आमजन को मास्क लगाने की समझाइश की। इसी प्रकार लूणकरणसर में उपखण्ड अधिकारी भागीरथ साख और तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों में औचक किया तथा मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग रखने की समझाइश की और नियमों की अवहेलना करने वाले 4 लोगों के खिलाफ पांच-पांच सौ रुपये के चालान किए गए।
]]>
विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौमत और जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर शादियों में 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हो, के संबंध में जारी एडवाईजरी की पालना लोगों द्वारा की जा रही है अथवा नहीं, इसकी जमीनी हालात जानने के लिए शहर का भ्रमण किया।

दोनों ही अधिकारी सोमवार की रात को सिटी राउण्ड पर रहे और उन्होंने वैवाहिक भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में पार्क पैराडाईज व अन्य भवन, नोखा रोड स्थित भवनों, गोपेश्वर बस्ती, शीतला गेट, हरोलाई हनुमान मंदिर व आस-पास के अन्य भवनों, नत्थूसर गेट स्थित भवन, ओझा भवन,-2, गोकुल सर्किल भवन, माहेश्वरी भवन,पुष्करणा भवन, सीताराम भवन, बजरंग भवन, मोहता भवन, नरसिंह भवन, रामावत भवन, लक्ष्मी हैरिटेज, गाकुल धाम, माखन भोग, सर्वोदय बस्ती, मुक्ता प्रसाद काॅलोनी और खेरपुर भवन आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस के बारे में लोगों को समझाईश की।