Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
collector nagaur – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 23 Nov 2021 10:36:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जल जीवन मिशन के कार्यो में लाएं तेजी – जिला कलक्टर डाॅ जितेन्द्र कुमार सोनी : हर घर – ढाणी तक पहुंचे पेयजल https://vinayexpress.in/2021/11/23/nagaur-743/ Tue, 23 Nov 2021 10:36:24 +0000 https://vinayexpress.in/?p=19794 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। जिले में हर घर को नल से जोड़ने के लिए हो रहे कार्यो में तेजी लाकर नागौर को जल सम्पन्न जिला बनाना होगा, इसके लिए जन स्वा अभि विभाग के वृत एवं परियोजना दोनो विंग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा ताकि जिले की हर ढाणी, गांव के हर घर तक शुद्ध पेयजल पंहुच सके। यह बात जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति डाॅ जितेन्द्र कुमार सोनी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की मासिक बैठक के दौरान कही। उन्होने कहा कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्याे की गुणवता को भी ध्यान में रखे, जिला कलक्टर ने जन स्वा अभि विभाग के अधीन परियोजना एवं वृत विंग के प्रत्येक खण्ड की जल जीवन मिशन के तहत समीक्षा करते हुए निर्देष दिये कि जल जीवन मिशन की गाईडलाईन के अनुसार कार्यादेश देने के बाद कार्य में गति लाएं।


इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग, पषुपालन विभाग, वन विभाग, सरकारी विद्यालय, पंचायतीराज विभाग व कृषि विभाग आदि से जुड़े अधिकारियों से सरकारी कार्यालयों में जल कनेक्शन सम्बन्धी चर्चा की।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि जिन भामाशाहों ने राशि 2.00 लाख से अधिक का जन सहयोग किया है उनको जिला जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से प्रशंषा पत्र से सम्मानित करें तथा जिन सरपंचो ने अपने क्षैत्र में घरेलु नल कनेक्शन करवाने में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है उन्हे भी प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक बैठक के दौरान सम्मानित किया जायेगा।


डाॅ. सोनी ने कहा कि क्रियान्वयन सहयोगी संस्था के जिला परियोजना प्रबन्धक जल जीवन मिशन के कार्यो में गति लाने के लिए कलस्टर में वृद्धि करें तथा ग्राम कार्य योजना का अनुमोदन शीघ्र  करवावें। बैठक के दौरान जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य सचिव एवं जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता हिमांशु गोविल ने एजेण्डावार जल जीवन मिशन की प्रगति के बारे में बताया।


इस दौरान परियोजना के के.सी. मीणा, एम.पी. सेनी, राजेश पुरोहित, डिस्काॅम के एसई आरबी सिंह, वाटर शेड के रामरतन, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सिकरामाराम चोयल, सीएमएचओ डाॅ मेहराम महिया, उप वन संरक्षक ज्ञानचन्द, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनराम, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियन्ता गोपीचन्द वर्मा, जेके चारण, मदनलाल मीणा, रामचन्द्र राड़, मोहनलाल कड़ेला, सतीश अरोड़ा, हरिश गुडैशर, डी.सी. गुप्ता, एईएन रामजस मिर्धा, कुम्भाराम डिडेल डब्ल्यूआरडी, जिला आईईसी सलाहकार मौहम्मद शरीफ छींपा, एचआरडी डाॅ तेजवीर चौधरी, एमआईएस रामदेव बेरा आईएसए के जिला परियोजना प्रबन्धक विजय गौड़ आदि मौजूद रहे।

]]>
जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता विकास कार्यों हेतु मासिक बैठक हुई आयोजित https://vinayexpress.in/2021/03/17/nagaur-66/ Wed, 17 Mar 2021 11:59:31 +0000 https://vinayexpress.in/?p=4680 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। नागौर जिले के अन्तर्गत नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के विकास कार्यों की मासिक बैठक का आयोजन आज जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।


बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने नगर परिषद आयुक्त नागौर व मकराना एवं जिले की समस्त नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को जिले में प्लास्टिक कैरी बैग्स की समस्या का समाधान करने के अन्तर्गत पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही करने व पॉलिथीन निस्तारण में नवाचार कर उसके अपशिष्ट कचरे को प्रोसेसिंग प्लांट लगाकर खाद के रूप में उपयोग लेने के निर्देश दिए।


डाॅ.सोनी ने नगर परिषद व नगर पालिकाओं के परिसरों में धूम्रपान करने वालों पर कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करने व इसके लिए आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए भी उचित कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने आई फॉर सेफ्टी कैंपेन के अंतर्गत नगर परिषद व नगर पालिका परिसरों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए भी निर्देशित किया। इसके अलावा डॉ. सोनी ने शहरों की सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए 31 मार्च तक नगर परिषद क्षेत्रों में 250 और नगरपालिका क्षेत्रों में 150 सीसीटीवी कैमरे भामाशाहों को प्रेरित कर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिकाओं को यह भी निर्देश दिए कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित बालिका छात्रावासों के विकास में अपना समुचित योगदान दें।


इस बैठक में संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी योगेश कुमार, नगर परिषद नागौर के आयुक्त श्रवण कुमार चौधरी के अलावा मकराना के आयुक्त जोधाराम विश्नोई एवं नगर पालिका मूण्डवा, कुचेरा, मेडता, डेगाना, परबतसर, नावां, कुचामन, डीडवाना व लाडनूं के अधिशासी अधिकारी वी.सी. के जरिए तथा अन्य अधिकारिगण मौजूद थे।

]]>