Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
congressmla – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 16 Jul 2021 09:32:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 उच्च शिक्षा मंत्री पहुंचे परिवहन कार्यालय, लाइसेंस प्रक्रिया की ली जानकारी, अपने लाइसेंस का करवाया नवीनीकरण https://vinayexpress.in/2021/07/16/bs-bhati-news-3/ Fri, 16 Jul 2021 09:32:29 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11512 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी शुक्रवार को परिवहन कार्यालय पहुंचे और लर्निंग और परमानेंट लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आम व्यक्ति की भांति अपने लाइसेंस का नवीनीकरण भी करवाया।


भाटी ने लाइसेंस के आवेदन से लेकर लाइसेंस मिलने तक की समूची प्रक्रिया समझी तथा फोटो एवं प्रशिक्षण कक्ष, दस्तावेज जांच काउंटर तथा मोटर व्हीकल के ऑटोमेटिक ट्रेक का मुआयना किया। रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्रवाई का अवलोकन किया। उन्होंने लाइसेंस प्रक्रिया के सरलीकरण पर जोर दिया तथा कहा कि दूर-दराज से लाइसेंस बनवाने सहित विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों के कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किए जाएं।

इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने आम व्यक्ति की तरह समूची प्रक्रिया अपनाते हुए अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करवाया। जिला परिवहन अधिकारी जुगल किशोर माथुर ने लाइसेंस प्रक्रिया और कार्यालय द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान निरीक्षक जयनारायण पूनिया भी मौजूद रहे।
सुनी आमजन की समस्याएं
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुने और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान आमजन ने पानी, बिजली, कृषि, शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित परिवेदनाएं प्रस्तुत की।

]]>