Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
corona news bikaner – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 08 Oct 2021 17:33:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 क्या रही आज 19 अगस्त की कोविड अपडेट पढ़िए पूरी खबर विनय एक्सप्रेस पर https://vinayexpress.in/2020/08/19/covid-update/ Wed, 19 Aug 2020 17:55:31 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1873 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 19 तारीख को कुल नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या 62 रही, आज नये ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 58 थी, आचार्य ने बताया कि आज दिनांक तक कोरोना वायरस से कुल ठीक होने वाले मरिजों की संख्या 2821 रही, वहीं बीकानेर में अब कोरोना के कहर से 68 मरीज काल के ग्रास बन चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी ने बताया कि लगातार कोरोना का बढ़ता कहर चिंता का विषय है, जागरूकता से इस कोविड चैन पर काबू किया जा सकता है । मीना ने बताया कि आज कुल 2747 लोगों के कोविड सैम्पल लिए गए। आज कुल नेगेटिव होने वाले मरीजों की संख्या 2529 रही, 33 लोगों को कोविड लैब द्वारा दोबारा सैंपल देने की सलाह दी गयी है, वहीं कुल 123 लोगो की जांच अभी तक प्रक्रियाधीन है।

देखें एरिया वाइज लिस्ट :

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
उत्तर प्रदेश के लिए श्रमिक ट्रेन तथा उत्तरा खण्ड के लिए श्रमिक एक्सप्रेस रोडवेज रवाना हुई https://vinayexpress.in/2020/05/19/corona-fighters-rajastahn-roadways/ Tue, 19 May 2020 19:02:57 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1257 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला प्रशासन और रेलवे के सहयोग से बीकानेर से दूसरी श्रमिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन मंगलवार 19 मई को शाम 19 बजे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के लिए रवाना हुई। इस गाड़ी मे 1426 यात्री अपने-अपने घर वापिस लौटे हैं। यह स्पेशल ट्रेन 20 मई बुधवार को गाजीपुर पहुंचेगी

Indian Railway
इस के अलावा उत्तराखण्ड के हरिद्धार के लिए 2 बजे रोड़वेज की दो श्रमिक एक्सप्रेस बसे रवाना हुई। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कलेक्ट्रेटे परिसर से श्रमिक एक्सप्रेस रोडवेज की बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इन दो बसों में 70 यात्री हरिद्धार के लिए रवाना हुए है।
ट्रेन रवाना होने से पहले जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा,सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का मौका मुआयना किया और यात्रियों से बातचीत की । विशेष रेल जब रवाना हो रही थी तो अंदर बैठे यात्रियों को अपने शहर जाने की खुशी उनके चेहरे पर नजर आ रही थी।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी, उपखंड अधिकारी रिया केजरीवाल ,भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सुराना और कनिष्क कटारिया, नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना, आयुक्त नगर निगम खुशाल याद, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) सुनीता चौधरी सहित वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक व रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
कोविड-19 के प्रबंधन की दी जानकारी : कोरोना वायरस से घबराने की नहीं सावधानी बरतने की जरूरत-गौतम https://vinayexpress.in/2020/05/19/bikaner-district-adminstration-news/ Tue, 19 May 2020 18:39:59 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1254 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा है कि जिले में लाॅक डाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है। इस दौरान सभी को कोविड-19 के मद्देनजर जारी एडवाइजरी की पालना करनी है। लाॅक डाउन 4 की पालना के संबंध में गाईड लाइन्स जारी हुई, जिसके तहत कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण के विरूद्ध सुरक्षा एवं सावधानियां तथा आजीविका सुनिश्चित करने हेतु जिले में आर्थिक गतिविधियों को पुनः प्रारंभ करने के दोहरे सिद्धान्तों पर वह आधारित है।
गौतम ने मंलगवार को नगर विकास न्यास सभागार में पत्रकार वार्ता में लाॅक डाउन 4 के संबंध में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी कार्यास्थल (दुकाने,कार्यालय, कारखाना आदि सांय 6 बजे से या इससे पहले पूर्व बंद कर दिए जायंेगे ताकि इनका स्टाफ एवं अन्य व्यक्ति सांय 7 बजे तक अपने घर पहुंच जाए। उन्होंने लाॅक डाउन के दौरान प्रतिबंधित कार्य तथा अनुमत सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने अथवा डरने की जरूरत नहीं है।

IAS Kumar Pal Gautam
जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने कोविड-19 प्रबंधन की जानकारी दी और बताया कि जिले में अब तक 56 कोरोना पॉजिटिव रोगी पाए गए हैं, जिनमें से 3 की मौत हुई एवं 37 लोगांे के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बतासया कि 16 रोगी एडमिट है। जिले में अब तक 4 बार स्क्रीनिंग का कार्य हो चुका है। अब तक 51123 लोगों को होम क्वारेटाइन किया गया है जिनमें से अब 21934 लोगों को होम क्वारेटाइन की अवधि पूर्ण हो गई है, शेष 29189 लोग होम क्वारेटाइन हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुल 1112 लोगों में से 907 इंस्टिट्यूट तथा 205 स्टेट क्वारेंटाइन है। अब तक कुल 4236 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं । उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रवासियों श्रमिकों हेतु जिले में 4 माइग्रेशन शिविर हैं, जिनमें 131 श्रमिक है। जिले में आए प्रवासी 32445 हैं एवं जाने वाले प्रवासी की संख्या 4344 है। उन्होंने बताया कि कोतवाली और कोटगेट थाना क्षेत्र के आंश्ेिाक क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में नाल, जामसर तथा गजनेर थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा हुआ है।
रसद वितरण की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 18 मई तक 236.391 मै.टन दाल का वितरण हो चुका है तथा शेष चने की दाल का वितरण जारी है। उन्होंने बताया कि श्रमिक एवं जरूरमंद परिवारों के कुल 122838 परिवारों को 2500 रूपये सीधे ही खातों में हस्तान्तरित की जा चुकी है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बारे में भी जानकारी दी।
राज्य सरकार से 871.19 लाख रूपये कोविड-19 के बचाव व उपचार हेतु मिले- गौतम ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) में लाॅकडाउन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गरीब, जरूरतमंद लोगों के लिए भोजनध्राशन एवं अन्य गतिविधियां संचालित की जा रही है। आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन के प्रयासों से जिले के दानदाताओं द्वारा प्रधानमंत्री केयर फण्ड, मुख्यमंत्री राहत कोष एवं जिला प्रशासन को दिनांक 18.मई 2020 तक 2 करोड़ 10 लाख 85 हजार रू. के चेक प्राप्त हुए।
उन्होंने बताया कि 31 दानदाताओं ने प्रधानमंत्री केयर फण्ड में 33.25 लाख रू., मुख्यमंत्री केयर फण्ड के लिए 114 दानदाताओं द्वारा 51.65 लाख रू. प्राप्त हुए जिसे संबंधित कोष में जमा करवाए गए तथा जिला प्रशासन को 67 दानदाताओं ने 124.18 लाख रू. एवं नगर विकास न्यास, बीकानेर को 47 दानदाताओं द्वारा राशि रूपये 1.74 लाख प्राप्त हुए। जिला प्रशासन एवं नगर विकास न्यास को प्राप्त कुल रू. 125.91 लाख को मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराया गया।
जिला प्रशासन को कोविड-19 महामारी से बचाव व उपचार के लिए राज्य सरकार से कुल 871.19 लाख रू. प्राप्त हुए। जिनमें से राज्य आपदा मोचन निधी में 380.00 लाख रू. मुख्यमंत्री राहत कोष से 124.18 लाख रू., अनटाइड फण्ड में 30.00 लाख रू. तथा स्थानीय विधायक निधी मद में 337.01 लाख रू. प्राप्त हुए है।
गौतम ने बताया कि राज्य आपदा मोचन निधी (एसडीआरएफ) में 380.00 लाख रू में से अब तक क्वारेंटाइन कैम्प में प्रवासित लोगों को भोजन, आवास व अन्य व्यवस्था पर 19.43 लाख रू. व्यय किए जा चुके है तथा इस मद में 10.00 लाख रू. के दायित्व बकाया हैं। इसके अलावा इस मद में 22.56 लाख रू. सेनेटाइजर, मास्क, पीपीई किट, मेडिकल, पेरा मेडिकल स्टाफ, जिला पुलिस व नगर निगम कार्मिकों को उपलब्ध करवाने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से व्यय की गई है। इसी मद में 2.50 लाख रू. जिला प्रशासन द्वारा अधिगृहित वाहनों में पेट्रोल व डीजल पर खर्च की गई है।
मुख्यमंत्री राहत कोष में भामाशाहों से प्राप्त 124.18 लाख रू. में से नगर निगम द्वारा चिन्हीत गरीब, असहाय व्यक्तियों को सूखी राशन सामग्री किट वितरण हेतु 88.65 लाख रू.व्यय किए गए 35.53 लाख शेष हैं। खर्च राशि से 19796 राशन किट वितरित किए गए। प्रत्येक राशन किट में आटा, खाद्य तेल, दाल, चावल, नमक मय केरी बैग जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाया गया है।
अनटाइड फण्ड में प्राप्त 30.00 लाख रू में से जिले में प्रवासित श्रमिकों को जिले से बाहर भिजवाने तथा जिले में लाने हेतु यात्रा, भोजन आदि व्यवस्थाओं पर अब तक 13.96 लाख रू. का भुगतान किया जा चुका है तथा इस मद में 29.03 लाख रू के दायित्व बकाया है।
स्थानीय विधायक निधी कोष – इस मद में 337.01 लाख रू. की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें विधानसभा नोखा में 150.00 लाख के विरूद्ध 85.50 लाख, श्रीडूंगरगढ में 1.01 लाख, के विरूद्ध 0.51 लाख, खाजूवाला में 40.00 लाख, के विरूद्ध 17.20 लाख, कोलायत में 70.00 लाख, के विरूद्ध 45.25 लाख, बीकानेर पूर्व मंे 51.00 लाख, के विरूद्ध 41.00 लाख एवं विधानसभा पश्चिम में 25.00 लाख, के विरूद्ध 25.00 लाख रू कोविड-19 से बचाव एवं उपचार के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारियों द्वारा असहाय व निर्धन लोगों को सूखी राशन सामग्री किट, भोजन किट, मास्क व सेनेटाइजर एवं बेसहारा गौवंश को चारा उपलब्ध करवाने पर व्यय किया गया है।
गौतम ने अन्र्रराज्य प्रवासी व श्रमिक मूवमेन्ट के बारे में बताया कि देश के 18 राज्यों से जिले में 1737 लोग आएं है। साथ ही निजी वाहनों से 4245 लोग पहंुचे है। उन्होंने बताया कि गुजरात से 330, महाराष्ट्र से 401, हरियाणा से 70, कर्नाटक से 120, दिल्ली से 61, मध्य प्रदेश से 13, पंजाब से 10, उत्तर प्रदेश से 24, पश्चिम बंगाल से 42, तमिलानाडू से 121, तेलगांना से 41 तथा शेष अन्य राज्यों से लोग आएं है।
टिड्डी वर्तमान में जिले में नहीं- जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में टिड्डी दल के आक्रमण की संभावना की स्थिति में जिला व बाल ब्लॉक स्तर पर तत्काल टेडी नियंत्रण कक्ष की स्थापना की चुकी है। मुस्तैदी से सर्वे किया जा रहा है। टिड्डी की इसकी सूचना तत्काल दिने के निर्देश दिए जा चुके है। जिले में तहसील नोखा तहसील के पांचू ( नागौर जिले की सीमा पर), कोलायत की सियासर, दासुडी, छतरगढ़ के लालावाली, शेरपुरा, कृष्ण नगर व खारबारा, तथा लूणकनसर के महाजन फिल्ड फायरिंग रैंज व शेखसर ग्राम (आरडी 232 ) क्षेत्रों में टिड्डी ने प्रवेश किया था। वर्तमान में जिले में टिड्डी नहीं है। उन्होंने बताया कि कुल 10 राजस्व गांव में यह आई थी।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने लाॅक डाउन और कफ्र्यू के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कानून व्यवस्था की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, नगर निगम आयुक्त खुशाल यादव,जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, प्राचार्य मेडिकल काॅलेज, राजस्थान प्रशासननिक सेवा के अधिकारी शैलेन्द्र देवड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.बी.एल.मीना आदि उपस्थित थे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>