Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
corona news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 08 Oct 2021 17:33:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 78 के बाद आए 27 ओर कोरोना पाॅजिटिव कुल संख्या हुई 105 https://vinayexpress.in/2020/09/02/covid-report-bkn-18/ Wed, 02 Sep 2020 11:30:21 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1934 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। एस पी मेडिकल काॅलेज से बुधवार को जारी दुसरी कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट में 27 ओर नए केस आए है। सीएमएचओ डाॅ. बी.एल मीना ने बताया कि पहले 78 मरीज और अब 27 मरीजों के कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद आज अभी तक कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 105 हो गयी है। बीकानेर शहर में प्रतिदिन कोरोना मरीजों का बढ़ता ग्राफ शहर वासियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कोरोना महामारी का सामना आमजन, सरकार एवं स्थानीय प्रशासन सभी को सामुहिक जिम्मेदारी से करना होगा। इसके लिए आवश्यक है कि स्थानीय नागरिक राज्य सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारीयों द्वारा दि जाने वाली गाइडलाइन्स की पालना करें। साथ ही सरकार एवं स्थानीय प्रशासन को क्षेत्र विशेष की परिस्थितियों का विस्तृत अध्ययन कर, बढते कोविड ग्राफ के कारणों का पता लगाकर उसे को रोकने हेतु उचित कदम उठाने चाहिए।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
देखें 17 अगस्त को बीकानेर में दिन भर क्या रही कोरोना अपडेट https://vinayexpress.in/2020/08/17/covid-update-bkn-4/ Mon, 17 Aug 2020 18:08:46 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1860 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। कोरोना का कहर बीकानेर में थमने का नाम नहीं ले रहा, निरंतर बढ़ रहे केस न सिर्फ जिला प्रशासन बल्कि आम व्यक्ति के लिए भी चिंता का सबब बना हुआ है। 17 अगस्त सोमवार को दिन भर में कुल 72 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हुए। वहीं आज कोरोना से नेगेटिव होने वाले मरीजों की संख्या 186 रही, जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य ने कोविड संबंधित अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक तक कोरोना संक्रमण से कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2714 है, वहीं 16 अगस्त तक कोरोना से मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 68 है, अभी खबर लिखे जाने तक बीकानेर में एक्टिव केस (कोरोना पॉजिटिव) की संख्या 543 है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कोविड रिपोर्ट में बताया कि आज कुल 2064 मरीजों के कोविड-19 की जांच हेतु सैंपल लिए गए हैं। आज 72 मरीज पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं, वहीं नेगेटिव केस 1844 रहे, 25 मरीजों को कोविड लैब द्वारा दोबारा कोविड जांच करवाने की सलाह दी गयी है, साथ ही 123 व्यक्तियों की कोरोना जांच अभी तक अंडर प्रोसेस चल रही है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
15 अगस्त का कोविड अपडेट, पढ़े पूरी खबर https://vinayexpress.in/2020/08/15/covid-update-bikaner/ Sat, 15 Aug 2020 18:21:52 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1824
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया कि बीकानेर में 15 अगस्त को कुल 106 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज रिपोर्ट हुए हैं, वहीं आज ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 170 रही, आचार्य ने बताया कि बीकानेर में अब तक कुल 2480 कोरोना रोगी उपचार प्राप्त कर पूर्ण स्वस्थ हो चुके हैं,
खबर लिखे जाने तक शहर में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 672 है। सीएमएचओ डॉ. बीएल मीना ने बताया कि 15 अगस्त को कुल 1970 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, 106 मरिज पॉजिटीव रिपोर्ट हुए, 1831 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी, 17 लोगों को पुनः सैम्पल देने की सलाह मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब द्वारा दी गयी, और 16 लोगों की जाँच अभी तक प्रक्रिययाधीन है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
शुक्रवार को अभी तक कुल 162 कोरोना पाॅजिटिव हुए रिपोर्ट https://vinayexpress.in/2020/08/14/covid-report-bkn-13/ Fri, 14 Aug 2020 15:19:39 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1798 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या निरंतर बढती जा रही है जो कि बेहद चिंता का विषय है। आम नागरिक जब तक स्वयं जागरूक नहीं होगा तथा अन्य नागरिकों को जागरूक नहीं करेगा तब तक यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एसपी मेडिकल काॅलेज की वीआरडीएल लैब से अभी तक कुल तीन चरणों में रिपोर्ट प्राप्त हुए है जिसमें पहली रिपोर्ट के तहत 83 दुसरी रिपोर्ट में 58 और अभी कुछ देर पहले प्राप्त रिपोर्ट में 21 मरीज कोरोना पाॅजिटिव आए हैं।

corona virus
corona virus

अभी तक कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 162 तक पहूंच गयी है। डाॅ. बीएल मीना लगातार बीकानेर के आम व खास नागरिकों को कोरोना वायरस के प्रति बचाव हेतु जागरूक कर रहें है। मीना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार पाॅजिटिव मरीजों के बेहतर उपचार हेतु राउण्ड द क्लाॅक पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रही है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
मंगलवार को एक साथ आए 102 कोरोना पाॅजिटिव https://vinayexpress.in/2020/08/11/covid-report-bkn-12/ Tue, 11 Aug 2020 13:05:17 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1789 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। मंगलवार सांय को एसपी मेडिकल काॅलेज की वीआरडीएल लैब से जारी कोरोना रिपोर्ट में एक साथ 102 मरीज कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट हुए है। सीएमएचओ डाॅ. बीएल मीना ने बताया कि मंगलवार अभी प्राप्त एक रिपोर्ट में कुल 102 पाॅजिटिव मरीज सामने आए है । स्वास्थ्य विभाग की टिम पूरी मुस्तैदी के साथ पाॅजिटिव मरीजों से संपर्क कर उनके बेहतर उपचार हेतु कोविड केयर सेंटर ले जाएगी इसी के साथ मीना ने आमजन से भी सतर्क रहने एवं सरकारी गाइडलाइन्स को फाॅलो करने की अपील की है।

E.mail : vinayexressindia@gmail.com

]]>
26 के बाद आये 25 ओर कोरोना पॉजीटिव https://vinayexpress.in/2020/08/09/covid-news-bkn-5/ Sun, 09 Aug 2020 12:00:50 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1774 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। रविवार को भी कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या लगातार बढ़ रही है मेडिकल कॉलेज के वीआरडीएल लैब से प्राप्त तीसरी रिपोर्ट में 25 ओर नए कोरोना पॉजीटिव मरीज आये है। डॉक्टर बीएल मीना ने बताया कि पहली रिपोर्ट में 3 दूसरी रिपोर्ट में 23 और अब आयी तीसरी रिपोर्ट में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आये है इसी के साथ रविवार को कुल कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 51 हो गयी है ।

]]>
रक्षाबंधन के दिन आये 38 नए कोरोना पॉजिटिव https://vinayexpress.in/2020/08/03/covid-report-bkn-4/ Mon, 03 Aug 2020 07:25:18 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1701 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर शहर में रविवार को रक्षाबंधन के दिन आयी रेपोर्ट में 38 नए कोरोना पॉजिटिव आये है। सीएमएचओ डॉक्टर बीएल मीना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम राउंड द क्लॉक कोरोना महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना कर रही है, फिर भी आमजन को भी इस महामारी के प्रति जागरूक रहकर सरकारी दिशा निर्देशों की पालना करनी चाहिए।

]]>
रविवार को 3 पुलिस थाना के कुछ एरिया में लगाया गया कर्फ्यू https://vinayexpress.in/2020/08/02/city-news-bkn-3/ Sun, 02 Aug 2020 13:10:07 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1686 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) सुनीता चौधरी ने रविवार को एक आदेश जारी कर शहर के 3 थानों के कुछ क्षेत्रों में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है।
चैधरी ने बताया कि थाना जेएनवीसी के अन्तर्गत शिवबाड़ी रोड़ के क्षेत्र में- मकान बोहरा सदन से मकान हिमान्शु पंचारिया तक के क्षेत्र में, जयनारायण व्यास काॅलोनी के क्षेत्र में- मकान संख्या 5-सी-7 से मकान 5-सी-8 तक के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगाई गई है।
थाना सदर के राणीसर बास के क्षेत्र में- चौखूंटी फाटक के पास मकान दिनेश पाल प्रथम से मकान लालजी स्वामी तक- मकान लालजी स्वामी से मकान दिनेश पाल द्वितीय तक के क्षेत्र में, म्यूजियम सर्किल के क्षेत्र में- म्यूजियम सर्किल के पास कोठी नं.-13 बी तक के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि थाना गंगाशहर के चौपड़ा बाड़ी, गंगाशहर के क्षेत्र में- हरिराम जी के मंदिर के पीछे, भंडारी क्वार्टर से पहले मकान जयतीलाल भूरा से मकान श्यामलाल सेवग तक- खाली बाड़ा बाबूलाल जाट से मकान श्याम दर्जी तक के क्षेत्र में, पुराना बस स्टैण्ड, गंगाशहर के क्षेत्र में- चौधरी धर्म कांटे के सामने विनायक जनरल स्टोर से वाशिंग सेण्टर व कबाड़ी की दुकान तक के क्षेत्र में, गोपेश्वर बस्ती, गंगाशहर के क्षेत्र में- गहलोत गेस्ट हाऊस के पीछे गोपेश्वर बस्ती व हाफिज काॅलोनी के बीच में मकान शंकरलाल आसदेव सुथार से बाड़ा साड़ी प्रिण्ट मोहम्मद सदीक तक- मकान लक्ष्मण कुलरिया सुथार से मकान मोहम्मद सदीक तक के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की गई है।
चौधरी ने बताया कि इन आदेशों की पालना नहीं करने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश, 2020 एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। निषेधाज्ञा अगले आदेश तक प्रभाव में रहेगी।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
शनिवार को अभी तक कुल 63 कोरोना पाॅजिटिव एवं 1189 मरीज आए नेगेटिव https://vinayexpress.in/2020/08/01/corona-news-update-bkn/ Sat, 01 Aug 2020 12:17:23 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1664 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। शहर में जहां एक ओर प्रतिदिन कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढती जा रही है वहीं दुसरी ओर नेगेटिव मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बीएल मीना ने बताया कि एस पी मेडिकल काॅलेज के वीआरडीएल लैब से अभी तक प्राप्त कुल चार रिपोर्ट में अंतर्गत पहली रिपोर्ट में 29 कोरोना पाॅजिटव मरीज आए, दुसरी रिपोर्ट में 795 नेगेटिव मरीज आए, तीसरी रिपोर्ट में 26 कोरोना पाॅजिटिव मरीज आए तथा फोर्थ रिपोर्ट में 394 नेगेटीव के साथ 8 मरीज कोरोना पाॅजिटीव पाए गये है। इस प्रकार शनिवार को खबर लिखे जाने तक कुल कोरोना पाॅजिटीव मरीजों की संख्या 63 है साथ ही नेगेटिव आने वाले व्यक्तियों की संख्या 1189 है।

CMHO BL Meena
Dr. B.L. Meena : CM&HO Bikaner

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बीएल मीना ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी से बचाव के प्रति आमजन हेतु लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने ली कोरोना प्रबंधन समीक्षा बैठक https://vinayexpress.in/2020/07/31/district-administration-news-bkn/ Fri, 31 Jul 2020 19:04:00 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1661 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोराना पाॅजिटिव की सूचना मिलने के दो घंटे में रोगी को चिकित्सकीय सुविधा मिल जाए। उसे हाॅस्पिटल, कोविड केयर सेन्टर अथवा होम क्वाॅरेन्टाइन में से कहाँ रहना है, इसका निर्णय कर तत्काल ईलाज प्रारंभ कर दें।
मेहता शुक्रवार को कलक्टर सभागार में आयोजित कोविड-19 की समीक्षा बैठक में जिला मुख्यालय पर बनाए 9 जोन प्रभारी अधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना पाॅजिटिव रोगी के जो प्रथम संपर्क में आता है, उसकी जांच तत्काल की जाए और उसे यह समझाईश की जावे कि जब तक रिपोर्ट न आए, तब तक वह आइसोलेट ही रहे। इसी तरह जो पाॅजिटिव मरीज के द्वितीय स्तर के संपर्क में आता है, उसे पाँच दिन तक होम आइसोलशन में रखा जाए। उसके बाद अगर उस व्यक्ति में लक्षण नजर आते हैं, तो उसकी जांच की जाकर, पाॅजिटिव होने की स्थिति में अस्पताल, कोविड केयर सेन्टर अथवा होम क्वाॅरेन्टाई, जो भी स्थिति हो, उसे आइसोलेट किया जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि होम क्वाॅरेन्टाइन जिन लोगों को किया जा रहा है, उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा किया जाए और रोगी की प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच की जाए। अगर जांच में कोई अन्य बीमारी के लक्षण नजर आए, तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.बी.एल.मीणा,  उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क, विकास हर्ष, प्रशिक्षु आई.ए.एस. कनिष्क कटारिया सहित जोन प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

E.mail :vinayexpressindia@gmail.com

]]>