Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
corona samachar – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sat, 15 Jan 2022 17:55:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 वीकेंड कर्फ्यू : आम जरूरतों की दुकान रात 8 बजे तक रहेगी खुली https://vinayexpress.in/2022/01/15/weekend-curfew-news-raj/ Sat, 15 Jan 2022 17:55:09 +0000 https://vinayexpress.in/?p=23047 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की एंट्री के बाद पाबंदियां और सख्ती बढ़ा दी है। कल संडे का पहला वीकेंड कर्फ्यू है। आज रात 11 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू की गाइडलाइन लागू हो जाएगी। इधर, कई जिलों में लगातार केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि अब वीकेंड कर्फ्यू दो दिन का हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो शुक्रवार रात से पाबंदियां लागू हो जाएगी।

संडे को होने वाले कर्फ्यू में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। इसके अलावा छूट वाली कैटेगरी को छोड़कर सभी बाजार, दुकानें, शॉपिंग मॉल, जिम, क्लब बंद रहेंगे। कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार वीकेंड कर्फ्यू लगा है। संडे कर्फ्यू में आम जरूरत की चीजों की दुकानें खुली रहेंगी। दूध की दुकानें, डेयरी बूथ, फल-सब्जी दुकानें, किराना की दुकानें खुली रहेंगी। आम जरूरत की दुकानें रात 8 बजे तक ही खुली रहेंगी।

सेंचुरी और टाइगर रिजर्व भी रहेंगे बंद
वीकेंड कर्फ्यू के दिन प्रदेश भर के सेंचुरी और टाइगर रिजर्व और सफारी भी बंद रहेंगे। वन विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं। जयपुर में लेपर्ड सफारी और नाहरगढ बायोलॉजिकल पार्क बंद रहेंगे। इसके अलावा संडे कर्फ्यू में छूट की कैटेगरी बनाई है। इनमें दूध की दुकान, डेयरी बूथ, फल-सब्जी मंडी की दुकानें, किराना की दुकानें, लगातार प्रोडक्शन वाली फैक्ट्रियां, नाइट शिफ्ट वाली फैक्ट्रियां, आईटी, टेलीकॉम सेवाएं, मेडिकल दुकान, शादी समारोह, इमरजेंसी सेवाओं वाले ऑफिस, माल लाने-ले जाने वाले सभी वाहनों के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को छूट रहेगी। वैक्सीनेशन के लिए आने-जाने वालों को छूट रहेगी। मेडिकल सेवाओं से जुड़े ऑफिस कर्फ्यू के दायरे से बाहर रहेंगे। स्ट्रीट वेंडर्स, थड़ी-ठेले वालों को छूट नहीं दी गई है। संडे कर्फ्यू में स्ट्रीट वेंडर्स सामान नहीं बेच सकेंगे।

घर पर रहने की हिदायत
वीकेंड कर्फ्यू में इमरजेंसी को छोड़ घर पर रहने की ही हिदायत दी गई है। बेवजह बाहर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस महामारी एक्ट में कार्रवाई करेगी। गाइडलाइन में इसका प्रावधान है। पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर लोगों से घरों में रहकर सहयोग करने की अपील की है। एक्सपर्ट‌स का सुझाव है कि कोरोना की चैन तोड़ने के लिए मिनी लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध कारगर हो सकते हैं।

]]>
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारियों की ली कोविड-19 समीक्षा बैठक: दिए आवश्यक दिशा निर्देश https://vinayexpress.in/2020/08/24/district-administration-news-bkn-2/ Mon, 24 Aug 2020 12:14:58 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1898 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि शहरी क्षेत्र में अब प्रतिदिन 1 हजार 500 कोरोना सैंपल लिए जाएं। इसमें प्राथमिकता उन व्यक्तियों को दी जाए, जो कोरोना रोगी के सम्पर्क में आए है। साथ ही उसके परिजनों के जितने सदस्य हैं,उन सभी के सैंपल उसी दिन आवश्यक रूप से हो जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से रैंडमबेस पर लोगों के सैम्पल लिए जाए ताकि कोरोना के फैलने से बचा सकें। सैंपल लेते समय परिजनों को यह भी समझाइश की जाए कि वे जब तक रिपोर्ट आती है, तब तक किसी के संपर्क में ना आए और घर में अलग से ही रहे ताकि अगर उनमें भी कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो रोग और अधिक न फैले।
मेहता सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 की समीक्षा बैठक में चिकित्सा विभाग तथा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आता है उसकी चैन का कोई पता नहीं चलता है कि वह कहां से संक्रमित हुआ है। ऐसी स्थिति में जहां पॉजिटिव रोगी रहता है, उसकी पूरी गली अथवा मोहल्ले तथा आसपास के घरों के सभी लोगों का सैंपल लिये जाए। उन्होंने कहा कि शहर में 16 राजकीय चिकित्सालय है। इन चिकित्सालय के प्रभारी आपस में समन्वय रहते हुए पाॅजिटिव रोगियों की सूचना साझा करे ताकि उनके सम्पर्क में आए लोगों का पता लगाया जा सके। सभी चिकित्सा अधिकारी आपस में सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्य को अंजाम देवें।

NAMIT MEHTA
Sh. Namit Mehta : District Collector, Bikaner

रोगियों की बढ़ती संख्या को मद्देनजर व्यवस्थाएं

जिला कलक्टर ने अधीक्षक पीबीएम अस्पताल और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वर्तमान में कोविड-19 का जो ट्रेंड चल रहा, इसमें रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पीबीएम अस्पताल में वर्तमान क्षमता के अतिरिक्त 200 रोगियों को रखने व्यवस्था और कर ली जाए ताकि पाॅजिटिव रोगी आए तो उन्हें वहां स्थानांतरित किया जा सके। इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी क्वॉरेंटाइन सेंटर में रोगियों को भर्ती करने के लिए 1000 की व्यवस्था रखें ताकि किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो। कुछ और भवनों को कोरेटिंन सेंटर के रूप में सृजित करना पड़ सकता है। अतः तत्काल कोरेटिंन सेंटर के लिए भवनों को चिन्हित करे उन्हें अधिग्रहण किया जावे।

पॉजिटिव व्यक्ति के मोबाइल से निकालेंगे लोकेशन

जिला कलक्टर ने कहा कि अब पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति के मोबाइल नंबर को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में इंद्राज की जायेगी और वहां उसके मोबाइल की लोकेशन निकाली जाएगी कि पॉजिटिव व्यक्ति होम कोरेटाईन होने के बाद घर से बाहर तो नहीं निकला। अगर मोबाइल में लोकेशन से उसके घर के बाहर की जानकारी प्राप्त हुई तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की जाएगी।

शाम 8 बजे से सुबह 6 बजे तक की निषेधाज्ञा रहे प्रभावी

जिला कलक्टर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा से कहा कि वर्तमान में शाम 8 बजे से सुबह 6 बजे तक निषेधाज्ञा लागू की हुई है। ऐसे में पुलिस अधिकारी रात के समय भ्रमण कर निषेधाज्ञा लागू रहे, यह भी सुनिश्चित करें । उन्होंने अधीक्षक पीबीएम डॉक्टर मोहम्मद सलीम से कहा कि हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाए जाए ताकि कोविड-19 में भर्ती रोगियों के परिजनों को तत्काल जानकारी मिल सकें।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, जिला कलक्टर (शहर) सुनीता चैधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीना, अधीक्षक पीबीएम डॉक्टर मोहम्मद सलीम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा सहित कोविड-19 के सभी एरिया मजिस्ट्रेट और जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय चिकित्सालयों के प्रभारी चिकित्सक उपस्थित थे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>