Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
covid awareness song – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 22 Dec 2020 12:14:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जिला कलक्टर नमित मेहता ने किया कोरोना जागरुकता गीत ‘मुख पर रख ले बंदे, टावल या मास्क-रुमाल’ का विमोचन https://vinayexpress.in/2020/12/22/bkn-adminstrartion-news/ Tue, 22 Dec 2020 12:14:00 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2287 विनयएक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। ‘हारेगा कोरोना जीतेगा बीकाणा’ अभियान के तहत मंगलवार को जिला कलक्टर नमित मेहता ने लोकगायिका नीलिमा बिस्सा के कोरोना जागरुकता गीत ‘मुख पर रखले बंदे टावेल या मास्क-रुमाल’ का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आमजन को कोरोना के विरूद्ध जागरुक करने के लिए सतत गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इनका अच्छा परिणाम सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से पचास से अधिक संस्थाएं जुड़ी और इनके साथ भी समन्वय प्रयास हुए। वर्तमान में कोरोना संक्रमण कम हुआ है, लेकिन अभी यह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे दौर में हमें और अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अभियान से प्रेरित होकर तैयार किए गए इस गीत से भी लोगों में जागरुकता आएगी। इस गीत को नगर निगम के वाहनों के माध्यम से भी प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सतर्क रहे और दूसरों को भी प्रेरित करें।

ए. एच. गौरी : अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन)

अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं चिकित्सक पिछले दस महीनों से कोरोना के खिलाफ पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। जन-जन तक यह संदेश पहुंचाने में प्रसार गतिविधियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इसके मद्देनजर ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान चालू किया गया। पिछले दो महीनों के समन्वित प्रयासों की बदौलत अब तक प्रत्येक व्यक्ति तक यह संदेश पहुंचाया जा सका है।

 

मास्क बैंक का उद्घाटन अब 24 को

अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि प्रदेश के पहले मास्क बैंक का उद्घाटन अब 23 की बजाय 24 दिसम्बर को होगा। अभियान के चैथे चरण के शेष कार्यक्रम यथावत रहेंगे। उन्होंने बताया कि नीलिमा बिस्सा द्वारा पूर्व में भी कोरोना जागरुकता गीत रिकाॅर्ड किया गया था। नीलिमा बिस्सा ने बताया कि गीत में कोरोना एडवाइजरी के विभिन्न पहलुओं को सम्मिलित किया गया है। इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीणा, नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा और योगेश बिस्सा मौजूद रहे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>