Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
covid awarness – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Thu, 24 Dec 2020 11:28:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के तहत महिला संगठनों ने की समझाइश, बांटे मास्क https://vinayexpress.in/2020/12/24/covid-awareness-news-bkn/ Thu, 24 Dec 2020 11:28:45 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2313 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला प्रशासन द्वारा जारी ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के तहत गुरुवार को शहर के आठ स्थानों पर महिला संगठनों द्वारा आमजन को कोरोना एडवाइजरी की पालना की समझाइश की गई तथा मास्क वितरित किए गए।


कलक्ट्रेट परिसर में वूमन पावर सोसायटी एवं लायंस क्लब उड़ान की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीणा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शारदा चैधरी मौजूद रहे। अतिथियों ने जागरुकता अभियान में महिला संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया तथा कहा कि महिलाएं समाज एवं परिवार की धुरी होती हैं। इनके माध्यम से परिवार के प्रत्येक सदस्य तक जागरुकता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। इस दौरान महिला संगठनों के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट से गुजरने वाले वाहन चालकों, महिलाओं, वृद्धजनों एवं बच्चों को मास्क लगाने की समझाइश की। दोनों संस्थाओं की ओर से अर्चना थानवी, अर्चना सक्सेना, जमना व्यास, श्वेता जाखटिया, गायत्री, ममता, सीमा सोनी, सविता गौड़, नीलम आसोपा, आरती तंवर, राजश्री मांकड़, निर्मला गोयल, कमला नैण, कुमुद शर्मा, अनामिका शर्मा, रेणु वर्मा, परमजीत एवं दिशा सोनी मौजूद रहीं।
अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि जस्सूसर गेट के पास पुष्करणा महिला मंडल संस्थान द्वारा मास्क वितरित किए गए। इस दौरान मीनाक्षी हर्ष, डाॅ. रजनी हर्ष आदि मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि नत्थूसर गेट, गोगागेट, कोटगेट, जयनारायण व्यास काॅलोनी एवं मोहता चौक क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्रों की अध्यापिकाओं ने आमजन को समझाइश की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक स्थान के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई थी। नगर निगम के सैक्टर प्रभारियों द्वारा कार्यक्रम का समन्वय किया गया।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
कोरोना जागरूकता अभियान के तहत 13 व 14 अक्टूबर को होगा रंगोली प्रतियोगिता का अयोजन https://vinayexpress.in/2020/10/12/bkn-administration-news/ Mon, 12 Oct 2020 11:17:27 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2078 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर । जिला प्रशासन बीकानेर के तत्वावधान में कोरोना संक्रमण बचाव के लिए चल रहे जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आगामी 13 -14 अक्टूबर को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।
अभियान के समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि आम अवाम की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है ।
जोशी ने बताया कि प्रतियोगिताओं के तीसरे चरण में दो दिवसीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार 13 अक्टूबर से बुधवार 14 अक्टूबर तक आनलाइन स्तर पर होगा, उन्होंने बताया कि बीकानेर जिले में किसी भी स्थान पर रहने वाले महिला-पुरुष-बालक कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमण बचाव से संबंधित कृतियों को रंगोली के माध्यम से घरों के अन्दर, घरों के बाहर अथवा घर की छत पर रंगोली उकेर कर फोटो खींचकर भेज जा सकते है । जोशी ने कहा कि वाटशेप पर पोस्ट कर सकते है, उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति एक से अधिक रंगोली भी बनाकर अपना नाम एवं मोबाइल नंबर लिखकर दो दिन में कभी भी वाटशेप नबंर 01512202158 पर भिजवायें, उन्होंने कहा कि यह नंबर ही वाटशेप नंबर है ।
जोशीने बताया कि निर्णायक मंडल द्वारा सभी रंगोली को एकत्रित कर निर्णय घोषित किया जाएगा । प्रथम पाँच चित्रों को इस माह के अन्त में जिला कलक्टर श्री नमित मेहता सम्मानित करेंगे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>