Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
covid care – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 31 Jul 2020 17:59:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 रोड़वेज ने अवैध बसों के विरूद्ध कसी कमर: एमडी नवीन जैन ने ली समीक्षा बैठक https://vinayexpress.in/2020/07/31/rsrtc-news/ Fri, 31 Jul 2020 17:59:26 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1652 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक नवीन जैन की अध्यक्षता में आज रोड़वेज मुख्यालय में जोनल मैनेजर की बस संचालन से सम्बन्धित समीक्षा बैठक में अवैध बसों से राजस्व के भारी नुकसान के बारे में चर्चा करने के बाद निर्णय लिया गया कि अवैध बसों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये जिला प्रशासन , पुलिस तथा परिवहन विभाग का सहयोग लिया जावें।

rsrtc logo
राजस्थान रोडवेज के सीएमडी नवीन जैन ने जोनल मैनेजर की बैठक में निर्देश दिया कि निजी बसें बिना किसी वैध अनुज्ञापत्र के रोड़वेज की समय सारिणी के अनुरूप ऐसा समय तय करते है कि रोड़वेज की बसों के आगे पीछे चले जिससे राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड रहा है। अनुज्ञापत्र वाली बसों को भी समय सारिणी की पालना करना अनिवार्य है। इसलिये मुख्य प्रबन्धक अपने आगार क्षेत्र में बिना अनुज्ञापत्र की अवैध रूप से संचालित और रोड़वेज की बसों को हानि पहुॅचाने वाली बसों पर निगरानी रखने का निर्णय लिया गया हैं। इसके लिये सभी मुख्य प्रबन्धकों को निर्देश जारी किये गये है कि अवैध व समय सारिणी का पालन नही करने वाली बसों की सूचना तैयार कर मुख्यालय भिजवावें। बसों का निरीक्षण करने का अधिकार परिवहन विभाग का है। परन्तु कार्यवाही करवाने के लिये इस प्रकार की सूचना काफी महत्वपूर्ण होती है, जिससे जिला प्रशासन, पुलिस तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को सहायता के लिये कहा जाये और यह कार्य आगार स्तर पर शीघ्र करवाये जाने की कार्ययोजना बनाई जावें।

यहां यह उल्लेखनीय है कि निजी वाहन संचालक समय सारिणी का पालन करने की बजाय राजस्थान रोड़वेज द्वारा संचालित की जा रही बसों के आगे पीछे अपनी बसों का संचालन करते है जिससें रोड़वेज को भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है, इसके साथ ही अनेक लोक परिवहन बसों द्वारा इन दिनों अनुज्ञापत्र सिरेण्डर करने के बाद भी बसों का संचालन किया जा रहा है। इसलिये इन बसों की सूचना एकत्रित कर परिवहन विभाग को अवगत कराया जाना आवश्ययक समझा गया।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
राजस्थान रोड़वेज के यात्रियों का आंकड़ा 1.83 लाख के पार https://vinayexpress.in/2020/07/31/rajasthan-roadeways-news/ Fri, 31 Jul 2020 17:35:26 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1646 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान राज्य में राजस्थान रोडवेज पर यात्रियों का भरोसा लगातार बना हुआ है। दिनांक 30 जुलाई, 2020 कोरोना काल में एक दिन में 1.83 लाख यात्रियों ने सफर किया जो एक दिन में सर्वाधिक है।

Naveen Jain
Naveen Jain : MD Rajasthan Roadways

रोडवेज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक  नवीन जैन ने बताया कि कोरोना काल में  3 जून, 2020 से राजस्थान रोडवेज की सेवायें लगातार चल रही हैं और 30 जुलाई, 2020 को एक दिन में सर्वाधिक 1.83 लाख यात्रियों ने रोडवेज की सेवाएं ली। रक्षा बन्धन एवं सप्ताहंत के कारण यात्रियों की संख्या में काफी बढोतरी होने की संभावना है जिसको देखते हुये मुख्य प्रबन्धकों को यात्री भार मिलने पर अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करने के लिये कहा गया है। जिससे लोगो को परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकें।

rr covid care

राजस्थान रोडवेज द्वारा कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग, बसों तथा बस स्टेण्डों का सेनेटाईजेशन एवं स्टाफ को सुरक्षा उपकरण लगातार देते रहने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। धार्मिक स्थानों तथा अन्तर्राज्यीय यात्रा के लिए अनुमति मिलने पर रोड़वेज में राजस्व व यात्री भार में वृद्वि होने की सम्भावना है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>