Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
covid management – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Thu, 12 Nov 2020 09:29:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 नमित मेहता ने गंभीर कोविड़ रोगियों हेतु 1000 ऑक्सीजन सिलेण्डर के लिए स्वीकृत की 1 करोड़ से अधिक राशि https://vinayexpress.in/2020/11/12/city-news-bkn-5/ Thu, 12 Nov 2020 09:29:42 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2176 डीएमएफटी द्वारा 1 करोड़ 29 लाख स्वीकृत


विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। कोविड-19 संक्रमित गंभीर मरीजों के सुलभ उपचार के लिए सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज एवं सम्बद्ध चिकित्सालय वर्ग हेतु एक हजार अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। जिला खनिज फाउंडेशन कोष (डीएमएफटी) द्वारा इसके लिए 1 करोड़ 29 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष नमित मेहता ने बताया कि प्राचार्य एवं नियंत्रक सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज द्वारा ये ऑक्सीजन सिलेण्डर क्रय किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया के लिए प्राचार्य एवं नियंत्रक सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज व सम्बद्ध चिकित्सालय वर्ग को कार्यकारी एंजेसी बनाया गया है।
मेहता ने बताया कि इसके लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। ये सिलेण्डर उपलब्ध होने से मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधा मिल सकेगी और विशेष तौर पर गंभीर मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकेगी। मेहता ने कहा कि गंभीर मरीजों का जीवन बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में ऑक्सीजन सप्लाई को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।

क्रय में विलम्ब तो कार्यकारी एंजेसी होगी जिम्मेदार
मेहता ने कहा कि आॅक्सीजन सिलेण्डर खरीदने की कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कार्य के निष्पादन में विलम्ब होने से कार्य की लागत में किसी प्रकार की वृद्धि होती है तो इसके लिए कार्यकारी एंजेंसी उत्तरदायी होगी।

E.mail :vinayexpressindia@gmail.com

]]>