js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170Implementation of the Liberalized and Accelerated Phase-3 Strategy of Covid-19 Vaccination has started from 1st May 2021.

Under the Strategy, in every month 50% of the total Central Drugs Laboratory (CDL) cleared vaccine doses of any manufacturer would be procured by Govt. of India. It would continue to make these doses available to the State Govts totally free of cost as was being done earlier.
Government of India has so far provided, both through the free of cost category and through direct state procurement category, more than 24 crore vaccine doses (24,21,29,250) to States/UTs.
Of this, the total consumption, including wastages is 22,27,33,963 doses (as per data available at 8 AM today).
More than 1.93 crore COVID Vaccine doses (1,93,95,287) are still available with the States/UTs to be administered.
]]>
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिले को सोमवार तक कोविशील्ड वैक्सीन की 20,000 डोज मिल जाएगी। निदेशालय जयपुर से मिलने वाली इस राहत की वैक्सीन से बीकानेर में टीकाकरण फिर से जोर पकड़ेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि जिला कलेक्टर नमित मेहता के अथक प्रयासों से जिले को कोवैक्सीन की 10,000 डोज मिली थी जिससे रविवार के दिन भी टीकाकरण को सुचारु रखा गया। अब 20,000 कोविशील्ड डोज मिलने से आगामी दिवसों में अधिकाधिक सत्र लगाकर टीकाकरण का लाभ आमजन को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को 29 बूथों पर 3,101 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ। इनमें अधिकांश शहरी डिस्पेंसरी व आउटरीच वैक्सीनेशन कैंप शामिल रहे। 2,777 व्यक्तियों को वैक्सिन की पहली जबकि 324 को दूसरी खुराक दी गई। आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गंगाशहर के अरुणोदय विद्या मंदिर में में आयोजित टीकाकरण शिविर में सर्वाधिक 410 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ।

सोमवार को 6 निजी अस्पतालों सहित 41 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण चलेगा।
भीनासर स्थित ओसवाल पंचायत समिति, चौखूंटी रेलवे क्रॉसिंग के पास सरस्वती शिक्षा मंदिर, नथूसर बास में हनुमान मंदिर, जेएनवी कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट व किसमीदेसर के गौरो जी का कुआं स्थित भैरू जी के मंदिर में आउटरीच टीकाकरण शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय अस्पताल स्थित नवनिर्मित भवन में विकसित किए गए कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर में गुरूवार को सुबह करीब 11 बजे जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी प्रवेश करते हैं, जहां तैनात सुरक्षा कर्मी ने उनके हाथों को सेनेटाइज किया।
इसके बाद जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने पंजीयन कक्ष में प्रवेश किया और कोरोना वैक्सीनेशन की दूसरी डोज से संबंधित रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी दी। यहां टीकाकरण कक्ष में प्रशिक्षित एएनएम रजिया ने उनकी बाएँ बाजू पर राहत के मंगल टीके की दूसरी डोज (कोविड-19 वैक्सीनेशन) लगाई और इसके बाद उन्हें निगरानी कक्ष में भेज दिया गया। नागौर जिले में कोरोना को मात देने के लिए चलाए जा रहे कोविड-19 कोरोना टीकाकरण महाअभियान में गुरूवार को जेएलएन अस्पताल के कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर गुरूवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर मनोज कुमार व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया की साक्षी में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी सहित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारियों व कार्मिकों ने टीकाकरण करवाया।
इस मौके पर जेएलएन अस्पताल के पीएमओ डाॅ. शंकरलाल, एनएचएम के डीपीएम राजीव सोनी, एपीडेमोलाॅजिस्ट साकिर खान व जिला आईईसी समन्वयक हेमन्त उज्जवल आदि स्टाॅफ भी मौजूद रहा।



विनयएक्सप्रेस समाचार, नागौर। पुलिस लाइन स्थित एक भवन में विकसित किए गए कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर में शनिवार को सुबह पुलिस अधीक्षक श्वेता धनखड़ प्रवेश करती हैं, यहां तैनात सुरक्षा गार्ड को उन्होंने परिचय दिखाया।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक धनखड़ ने पंजीयन कक्ष में प्रवेश किया और रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी दी। यहां टीकाकरण कक्ष में प्रशिक्षित एएनएम ने उनकी बाजू पर राहत का पहला टीका (कोविड-19 वैक्सीनेशन) लगाया और इसके बाद उन्हें निगरानी कक्ष में भेज दिया गया। नागौर जिले में कोरोना को मात देने के लिए चलाए जा रहे कोविड-19 कोरोना टीकाकरण महाअभियान में शनिवार को पुलिस लाइन में स्थापित किए गए कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया व खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह मीणा की साक्षी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा सहित पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों, कार्मिकों व पुलिसकर्मियों ने टीकाकरण करवाया। पुलिस अधिकारियों में पुलिसकर्मियों के टीकाकरण को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुलिस लाइन में तीन टीकाकरण बूथ विकसित किए गए.

वही पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय अस्पताल में स्थापित कोरोना टीकाकरण सेंटर पर भी पुलिस अधिकारियों में पुलिस कर्मियों का टीकाकरण किया गया. पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के टीकाकरण सत्र जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुस्ताक अहमद व जेएलएन राजकीय अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ शंकर लाल की देखरेख में संपन्न हुआ. एनएचएम के डीपीएम राजीव सोनी व डीएनओ भवानी सिंह हापावत ने कोरोना टीकाकरण सत्रों की मॉनिटरिंग की. पुलिस लाइन में आयोजित टीकाकरण सत्रों में डॉक्टर लोकेश कुमारी डॉक्टर यतेंद्र, डॉ रविंदर, डॉक्टर गुरुप्रसाद नागौर के बीपीएम प्रेम प्रकाश, सीएचओ मनफूल पूनिया, हरीश चौधरी व मनोज व्यास आदि पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवाएं दी.

]]>

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय अस्पताल स्थित नवनिर्मित भवन में विकसित किए गए कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर में शनिवार को सुबह 11 बजे जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया प्रवेश करते हैं, गार्ड को परिचय पत्र दिखाया।
जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी और अतिरिक्त जिला कलक्टर मनोज कुमार की साक्षी में सीएमएचओ डाॅ. महिया ने सबसे पहले पंजीयन कक्ष में प्रवेश किया और रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी दी। यहां बाद टीकाकरण कक्ष में प्रशिक्षित एएनएम रजिया ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को राहत का पहला टीका (कोविशील्ड) लगाया और इसके बाद उन्हें निगरानी कक्ष में भेज दिया गया। नागौर जिले में कोरोना को मात देने के लिए शुरू किए गए इस महाअभियान में स्वास्थ्य का पहला मंगल टीका लगाने के बाद सीएमएचओ डाॅ. महिया आधा घंटे निगरानी कक्ष में बैठे। ठीक इसी प्रकार जिला कलक्टर और अतिरिक्त जिला कलक्टर की साक्षी में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शीषराम चौधरी, जीएनएम पुष्पा काला, कनिष्ठ लिपिक ईश्वर सिंह और ओटी स्टाॅफ केशरसिंह के स्वास्थ्य का मंगल टीका कोविशील्ड लगाया गया। इसके बाद प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शंकरलाल, , डिप्टी कंट्रोलर डाॅ. अनिल पुरोहित, कोविड-19 वार्ड प्रभारी डाॅ. राजेन्द्र बेड़ा आदि ने भी कोरोना से बचाव का टीका लगाया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुस्ताक अहमद की निगरानी में जिला मुख्यालय पर हुए इस कोविड-19 टीकाकरण के दौरान नागौर के बीसीएमओ डाॅ. महेन्द्रसिंह मीणा, एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव सोनी, जिला नोडल अधिकारी भवानीसिंह हापावत, एपीडेमोलाॅजिस्ट साकिर खान, एनयुएचएम डीपीएम डाॅ. चंद्रसिंह शेखावत, डाॅ. मूलाराम कड़ेला, मनोज जैन आदि स्टाॅफ ने सेवाएं दी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय जिला अस्पताल के साथ-साथ जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन की शुरूआत कुचामन, लाडनूं व डीडवाना के राजकीय उप जिला अस्पताल सहित मकराना, मेड़ता तथा डेगाना के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी की गई। यहां भी संबंधित उपखण्ड अधिकारी तथा खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी की माॅनिटरिंग में रजिस्टर्ड स्वास्थ्य कार्मिकों को कोविशील्ड टीके लगाए गए। इस दौरान बीसीएमओ, संबंधित राजकीय चिकित्सा संस्थान के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने भी टीकाकरण करवाया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुस्ताक अहमद ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर 30 जनवरी तक का माइक्रो प्लान बनाया जा चुका है। इसके लिए प्रथम चरण में निर्धारित सात वैक्सीनेशन सेंटर्स पर प्रतिदिन 100-100 स्वास्थ्य कार्मिकों का टीकाकरण किया जाएगा, जिनके नाम कोविन एप पर पूर्व में ही रजिस्टर्ड कर लिया गया है।
कोरोना वैक्सीनेशन के पहले दिन जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने लाडनूं के सेठ जी.आर.सरावगी, राजकीय अस्पताल में कोविशील्ड टीकाकरण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। यहां बीसीएमओ डाॅ. मूलचंद चौधरी व लाडनूं के पीएमओ डाॅ. कमलेश कस्वां ने कोविड-19 टीकाकरण को लेकर विकसित किए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर पहले दिन दोपहर तक हुए टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट दी। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव सोनी तथा एपीडेमोलाॅजिस्ट साकिर खान भी मौजूद रहे।

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। कोविड-19 रोकथाम की दिशा में अहम पड़ाव के रूप में शनिवार को जिला मुख्यालय पर पांच स्थानों पर एक साथ कोरोना वैक्सीनेशन प्रारंभ हुआ। चिन्हित व्यक्तियों में वैक्सीन लगवाने को लेकर उत्साह स्पष्ट रूप से नजर आया। वरिष्ठ चिकित्सक और मेडिकल स्टूडेंट अपने-अपने नियत स्थान पर समय से पूर्व ही पहुंच गए। संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा और जिला कलक्टर नमित मेहता ने वैक्सीनेशन स्थल पर पहुंच कर चिकित्सकों और मेडिकल स्टूडेंट की हौसला अफजाई की और टीका लगने के बाद हेल्थ वर्कर्स के स्वास्थ्य की जानकारी ली। संभागीय आयुक्त ने सभी चिकित्सकों से कहा कि आप अब और लोगों को भी बताएं कि यह टीका लगने के बाद आप खुद को कितना सुरक्षित और एनर्जेटिक महसूस कर रहे है। अब टीका लगने के बाद आप सेफ हो गए और घर परिवार और समाज के लिए भी सेफ हो गए हैं तथा इस टीके के लगने के तुरंत बाद भी आप लगातार कार्य कर रहे हैं, यह सारी बातें भी आप अपने आसपास के लोगों को यह समझाइश करें और दूसरे दौर में जब अन्य व्यक्तियों के टीका लगे तो आप एक नजीर के रूप में रहेंगे।
टीका लगाने के बाद सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ रंजन माथुर और पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक परमेंद्र सिरोही संपूर्ण व्यवस्थाओं को देख रहे थे और अस्पताल परिसर तथा कॉलेज परिसर में लगे चारों सेंटरों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को देख रहे थे।

जिला कलेक्टर मेहता ने कहा कि कोविड-19 संकट से हेल्थ वर्कर्स ने अमूल्य योगदान दिया है। कोविड-19 वैक्सीन की उपलब्धता हम सभी के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने कोरोना काल में भी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ काम किया। उन्होंने कहा कि संकट के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सरकार के लिए सबसे बड़ी चिंता थी। इसीलिए वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षित बनाने के लिए इस रणनीति पर काम किया जा रहा है।
संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर ने जिला चिकित्सालय सेटेलाइट अस्पताल में भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम को देखा और यहां जो लोग लाइन में टीका लगाने के लिए नंबर आने का इंतजार कर रहे थे उनसे बातचीत की। उन्होंने कहा कि पहले जब बीकानेर में कोरोना अपने चरम पर था उस वक्त भी आपने अपनी ड्यूटी निभाते हुए जो बेहतरीन कार्य किया था उसी के कारण बीकानेर में रोगियों के ठीक होने का प्रतिशत भी अधिक रहा अब आपके वैक्सीनेशन हो गया है और आप पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
वैक्सीनेशन के प्रथम दिन जिन चिकित्सकों ने टीका लगाया उनमें डॉ परमेंद्र सिरोही, डॉ रंजन माथुर, डॉ सुरेंद्र वर्मा के अतिरिक्त सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. आरपी गुप्ता, डाॅ. एसएन हर्ष आदि मुख्य रूप से शामिल है। यह वैक्सीसीन सभी के लिए निशुल्क है। इस अवसर पर सभी चिकित्ससकों ने वैज्ञानिकों का भी आभार जताते हुए कहा कि इतनी जल्दी टीका बन जाने से पूरे विश्व में देश का मान बढ़ा है।