Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
dinesh mn – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Thu, 23 Sep 2021 07:12:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 बीकानेर में पटवारी 3 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/09/23/acb-news-15/ Thu, 23 Sep 2021 06:57:12 +0000 https://vinayexpress.in/?p=15343 आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार,जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर बीकानेर इकाई द्वारा आज गुरूवार को कार्यवाही करते हुये सुभाष चन्द्र चालिया, पटवारी हल्का कुचोर आगुणी अतिरिक्त प्रभार पटवार हल्का कुचोर आथूणी, तहसील नोखा, जिला बीकानेर को परिवादी से 3 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की बीकानेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी क्रयशुदा कृषि भूमि का नामान्तकरण खोलने की एवज में सुभाष चन्द्र चालिया, पटवारी हल्का कुचोर आगुणी अतिरिक्त प्रभार पटवार हल्का कुचोर आथूणी, तहसील नोखा, जिला बीकानेर द्वारा 3 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी बीकानेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश पूनिया के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सुभाष चन्द्र चालिया पुत्र चनणा राम निवासी रामदेव मंदिर के पास, सर्वोदय बस्ती, बीकानेर हाल पटवारी हल्का कुचोर आगुणी अतिरिक्त प्रभार पटवार हल्का कुचोर आथूणी, तहसील नोखा, जिला बीकानेर को परिवादी से 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

दिनेश एम.एन. : अतिरिक्त महानिदेशक – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

File Photo : भगवान लाल सोनी – महानिदेशक : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी महानिदेशक, भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24ग7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।
विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>
बूंदी में थानाधिकारी, पुलिस थाना ड़ाबी 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/08/28/acb-news-jaipur-5/ Sat, 28 Aug 2021 18:09:51 +0000 https://vinayexpress.in/?p=13351 आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की भीलवाड़ा-प्रथम इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये मानसिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ड़ाबी, जिला बूंदी को परिवादी से 40 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

File Photo : भगवान लाल सोनी – महानिदेशक : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की भीलवाड़ा-प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी लाईसेंसी शराब की दूकान की ब्रांच चलाने की अनुमति देने की एवज में मानसिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ड़ाबी, जिला बूंदी द्वारा मासिक बन्धी के रूप में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी की भीलवाड़ा-प्रथम इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भोलाराम यादव के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्रीमती दीपिका राठौड़ एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये मानसिंह पुत्र श्री रामकिशन जाट निवासी मकान नं. 627-सी, जयहिन्द नगर, थाना बोरखेड़ा, जिला कोटा हाल उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ड़ाबी, जिला बूंदी को परिवादी से 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा परिवादी से मासिक बन्धी के रूप में 40 हजार रुपये एवं एक पेटी शराब की भी डिमांड की थी।

दिनेश एम.एन. : अतिरिक्त महानिदेशक – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सा ेनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>
जोधपुर में आर.ए.एस. परीक्षा-2018 के हाल में हुए साक्षात्कार में अधिक अंक दिलवाकर सलेक्शन करवाने के लिये 20 लाख रुपये का लेनदेन के संबंध में राजकीय विद्यालय के प्रिंसिपल सहित 3 व्यक्ति पकडे https://vinayexpress.in/2021/07/29/acb-news-jadhpur/ Thu, 29 Jul 2021 09:15:03 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11774 जोधपुर ए.सी.बी. द्वारा की जा रही है गहन पूछताछ : आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी


विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर शहर इकाई द्वारा बुधवार देर रात पुलिस थाना कल्याणपुर, जिला बाड़मेर पर आकस्मिक चैंकिग करते हुये जोगाराम सारण हाल प्रिंसिपल, राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय, पनावड़ा, पं.स. बायतु जिला बाड़मेर को दो अन्य व्यक्तियों के साथ 20 लाख रुपये की नगदी के साथ पकड़ा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जोधपुर इकाई को जरिये सूत्र सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति बोलेरो कार से आर.ए.एस. परीक्षा-2018 की परीक्षा में उत्तीर्ण एक अभ्यर्थी को साक्षात्कार में अधिक अंक दिलाने के परितोष में भारी धनराशि का लेनदेन करने जा रहे हैं। जिस पर एसीबी जोधपुर शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भोपाल सिंह लखावत के नेतृत्व में आसूचना का सत्यापन किया जाकर दिनांक 28-7-2021 को उनकी टीम द्वारा पुलिस थाना कल्याणपुर, जिला बाड़मेर पर आकस्मिक चैंकिग करते हुये 1-जोगाराम पुत्र श्री हनुमानाराम सारण निवासी भूरटिया, पं.स. बाड़मेर, जिला बाडमेर हाल प्रिंसिपल, राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय, पनावड़ा, पं.स. बायतु जिला बाड़मेर 2-ठाकराराम पुत्र श्री मूलाराम सारण निवासी रामनगर, रिको एरिया बाड़मेर हाल संचालक मदर टेरेसा सीनियर सैकण्डरी स्कूल, रिको बाड़मेर व 3-किशनाराम पुत्र उगमाराम जाट निवासी बासनी तम्बोलिया, जोधपुर को 20 लाख रुपये की नगदी के साथ पकड़ा है। आरोपियों से ए.सी.बी. टीम द्वारा गहन पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में रिश्वत राशि की मांग किशनाराम (दलाल) द्वारा ठाकराराम से उसके निकट परिजन को साक्षात्कार में अधिक अंक देने के लिये, जोगाराम प्रिंसिपल के मार्फत की जा रही थी। जोगाराम राजकीय सेवा में है तथा दोनों अन्य प्राईवेट व्यक्ति हैं।


राजस्थान लोक सेवा आयोग के किसी सदस्य या कर्मचारी की कोई भूमिका होने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। सघन अनुसंधान उपमहानिरीक्षक पुलिस, ए.सी.बी जोधापुर के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा
है।

File Photo : भगवान लाल सोनी – महानिदेशक : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>
राज्य परिवहन प्राधिकरण का सांख्यिकी अधिकारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार : आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी https://vinayexpress.in/2021/07/05/acb-news-jaipur/ Mon, 05 Jul 2021 13:48:01 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11208 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर कोटा इकाई द्वारा आज सोमवार को जयपुर में कार्यवाही करते हुये सत्यनारायण रावत सांख्यिकी अधिकारी, कार्यालय सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण, राजस्थान जयपुर को परिवादी से 15 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी ट्यूर एवं ट्रैवल फर्म का बाईक रेन्टल सर्विस प्रमाण पत्र बनाने की एवज में सत्यनारायण रावत सांख्यिकी अधिकारी, कार्यालय सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण, राजस्थान जयपुर द्वारा 50 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी कोटा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चन्द्रशील कुमार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस हर्षराज सिंह खरेड़ा व पुलिस निरीक्षक अजीत बगड़ोलिया तथा उनकी टीम द्वारा जयपुर में ट्रेप कार्यवाही करते हुये सत्यनारायण रावत पुत्र गोविन्द नारायण निवासी मकान नं0 10/493, मालवीय नगर, जयपुर हाल निवास मकान नं0 56-ए, महादेव नगर, जगतपुरा जयपुर हाल सांख्यिकी अधिकारी, कार्यालय सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण, राजस्थान जयपुर को परिवादी 15 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एव whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>