Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
distirct administration – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 04 Aug 2021 13:59:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जिला कलक्टर नमित मेहता ने किया राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण https://vinayexpress.in/2021/08/04/bkn-1123/ Wed, 04 Aug 2021 13:59:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11912 व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बाल श्रम उन्मूलन गतिविधियों में गति के दिए निर्देश

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण किया तथा यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मेहता ने इन केन्द्रों में आवासितों से मुलाकात की तथा इनके भोजन, सुरक्षा एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किशोर गृह के बच्चों को खेल, योगा, संगीत, ऑनलाइन एजुकेशन जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाए, जिनसे इनमें सीखने की प्रवृत्ति बढ़े। इसके लिए आवश्यकता अनुसार ट्यूटर की व्यवस्था कर दी जाएगी। किशोर गृह में आवासित किशोर द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स और अन्य कलाकृतियों की सराहना की तथा कहा कि इस हुनर में और अधिक निखार लाने के लिए नियमित अभ्यास करें।

इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने क लिए निर्देशित किया। उन्होंने आवासितों के स्वास्थ्य और मेडिकल चेकअप के बारे चिकित्सा विभाग के कार्मिकों से जानकारी ली। संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जाना तथा इसे चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान बाल कल्याण समिति के कार्यों का त्रैमासिक निरीक्षण तथा किशोर न्याय बोर्ड के कार्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण समिति की बैठकों में पीबीएम अस्पताल अधीक्षक सहित सभी संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया जाए, जिससे बच्चों की विभिन्न आवश्यकताओं की समयबद्ध पूर्ति हो सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि बाल कल्याण समिति के प्रावधानों, अधिकारों तथा समिति के विरुद्ध अपीलीय अभिकरण सूचना सम्बन्धी बोर्ड लगाने के लिए किशोर गृह अधीक्षक को दिए। उन्होंने कहा कि बाल श्रम मुक्त बीकानेर अभियान में और अधिक गति लाई जाए। विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का औचक निरीक्षण करते हुए बाल श्रम से संबंधित प्रावधानों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा जिले की प्रत्येक औद्योगिक इकाई को बाल श्रम मुक्त इकाई बनाना सुनिश्चित किया जाए। यदि कहीं बाल श्रम का मामला सामने आता है, तो त्वरित नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बाल श्रम विषय पर बात रखी जाएगी, जिससे प्रत्येक औद्योगिक इकाई संचालक इसके प्रति जागरुक हो सके। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण किया तथा इसकी नियमित सार-संभाल के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार, बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक कविता स्वामी, राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह अधीक्षक डॉ. अरविंद आचार्य, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह तंवर, एड, जुगल किशोर व्यास, सरोज जैन, हर्षवर्द्धन सिंह भाटी, आईदान, किशोर न्यास बोर्ड के सदस्य डॉ. अरविंद सिंह सैंगर तथा किरण गौड़ मौजूद रहे।

]]>
डाॅ करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा स्वाधीनता दिवस का मुख्य समारोह https://vinayexpress.in/2020/08/14/district-administration-news-2/ Fri, 14 Aug 2020 16:02:19 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1800 मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त मेहरा ध्वजारोहण करेंगे

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह शनिवार को राजकीय डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेहरा आकाश में श्वेत कपोत और रंगबिरंगे गुब्बारे छोड़ेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) राज्यपाल के संदेश का पठन करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली मार्च पास्ट में आरएसी की तीसरी व 10वीं बटालियन, राजस्थान पुलिस, राजस्थान अरबन होमगार्डस, राजस्थान महिला पुलिस की टुकड़ियां शामिल होगी। इस दौरान आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैण्ड ने सुमधुर स्वर लहरिया बिखेरी। इस अवसर योग-व्यायाम का भी प्रदर्शन किया जायेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जागरूकता के सम्बंध में गीत और नृत्य प्रस्तुति दी जायेगी।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
बाहर से आए प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से हो – कुमार पाल गौतम https://vinayexpress.in/2020/05/07/district-administration-bikaner-2/ Thu, 07 May 2020 13:11:47 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1009 क्वॉरेंटाइन के दौरान 14 दिन तक रखें स्वास्थ्य पर निगरानी
जिला मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए निर्देश

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि बाहर से जो भी व्यक्ति आया है उसके स्वास्थ्य का परीक्षण आवश्यक रूप से हो जाए, इसके लिए जिले के सभी पीएचसी और सीएचसी स्तर पर नियुक्त चिकित्सकों को जिम्मेदारी सौंपी जाए कि वह अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि बाहर के जिले से आए प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य का परीक्षण हो गया है और 14 दिन तक उसके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जाए। जो भी व्यक्ति बाहर आता है उसकी सूचना चिकित्सक द्वारा संकलित की जाए और संबंधित क्षेत्र के ब्लॉक सीएमएचओ को आवश्यक रूप से दी जाए ।
कुमार ने गुरुवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले 2 दिनों से नोखा में महाराष्ट्र, चेन्नई और तमिलनाडु से बड़ी संख्या में प्रवासी आए हैं इन सभी के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाए और इनको होम क्वॉरेंटाइन में रखने के लिए भी समय-समय पर चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामसेवक, पटवारी और राजस्व विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी भ्रमण कर सुनिश्चित करते रहें कि ये सभी लोग होम क्वॉरेंटाइन में ही है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक सीएमएचओ द्वारा सारी सूचना एकत्रित कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रतिदिन उपलब्ध करवाई जाए और जिला स्तर पर इस संबंध में पूरी सूचना का संकलन कर तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाई जाए।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिले की नोखा और श्रीडूंगरगढ़ के एंट्री पॉइंट पर जो चेक पोस्ट स्थापित किया हुआ है यहां पर आने वाले सभी लोगों का स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाए, साथ ही सभी से होम क्वॉरेंटाइन में रहने का बंध पत्र भी भरवाए जाए।

kumar pal gautam bikaner

बाहर से आने वालों के लिए स्टेट क्वॉरेंटाइन की भी व्यवस्था हो
जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन लोगों को होम क्वॉरेंटाइन ना करके स्टेट क्वॉरेंटाइन करना हो उनके लिए स्टेट क्वॉरेंटाइन के लिए कुछ और अतिरिक्त भवनों का चयन किया जाये। भवन की चिन्हिकरण करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि वहां कमरे अधिक हो तथा कमरों में हवा और रोशनी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

500 जांचे प्रतिदिन की जाए
जिला कलक्टर ने कहा कि वर्तमान में बाहर से आने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग इस तरह की कार्य प्रणाली अपनाए, कि प्रतिदिन 500 लोगों का कोराना का परीक्षण हो जाए। बीकानेर मेडिकल कॉलेज में 500 जांच प्रतिदिन हो सकती है और इसकी रिपोर्ट 8 घंटे में आ जाती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा जांचे हों।

समन्वित प्रयासों से जिले को कम्युनिटी स्प्रेड से बचाएं
गौतम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में बीकानेर अब तक काफी हद तक सफल रहा है। रेड जोन से और ओरेंज जोन में बदलने में संदिग्ध के संपर्क की ट्रेसिंग और संदिग्धों की अधिकाधिक जांच और स्टेट क्वॉरेंटाइन रखे जाने से संक्रमण की रोकथाम में काफी मदद मिली। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी स्प्रेड के खतरे से बीकानेर को बचाए रखने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को समन्वित प्रयास करने होंगे तभी इस खतरे को कम किया जा सकता है और लोगों को सुरक्षित रखा जा सकता है। गौतम ने कहा कि स्टेट क्वॉरेंटाइन रखे जाने के दौरान लोगों की आधारभूत सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए, गर्मी के मौसम को देखते हुए जो भी आवश्यक सुविधाएं जरूरी हो उपलब्ध करवाई जाए।
बैठक मैं निदेशक माध्यमिक शिक्षा सौरभ स्वामी, आयुक्त नगर निगम खुशाल यादव, उपखण्ड अधिकारी रिया केजरीवाल, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सुराणा सहित में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>