js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिले में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने तथा निवेश के अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘इन्वेस्ट बीकानेर समिट’ का आयोजन बुधवार को होटल लक्ष्मी निवास में हुआ। इस दौरान 84 मेमोरेंडम आॅफ अंडरस्टेंडिंग (एमओयू) तथा 36 लेटर और इंटेंट (एलओआई) हुए। जिनसे बीकानेर में लगभग 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश होगा तथा लगभग 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए कृषि एवं पशुपालन मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री लाल चंद कटारिया ने कहा कि पहली बार आयोजित हुए ऐसे कार्यक्रमों से जिलों में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कृतसंकल्प है तथा ऐसी योजनाएं प्रारम्भ की गई हैं, जिनके दूरगामी अच्छे परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में तीन नए औद्योगिक क्षेत्र शीघ्र विकसित होंगे, इससे भी औद्योगिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

शिक्षा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में औद्योगिक निवेश के अनुकूल माहौल बना है। हमारे यहां भूमि, साधन और मानव संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता है तथा निवेश के प्रति इच्छा शक्ति है। राज्य सरकार की मंशा भी यही है कि यहां भरपूर निवेश हो। उन्होंने कहा कि पश्चिम राजस्थान में सौर ऊर्जा से बिजली पैदा करने की अपार संभावना है। हमारा प्रदेश 1 लाख 42 हजार मेगावाट बिजली बना सकता है। अभी तक हम छह हजार मेगावाट बिजली सौर ऊर्जा के माध्यम से बनाकर देश में पहले स्थान पर हैं।

उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना और वन स्टाॅप शाॅप जैसी योजनाएं चल रही हैं। उद्यमी इनका लाभ उठाएं तथा यहां अधिक से अधिक उद्योग धंधे स्थापित करें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उद्यमियों की प्रत्येक वाजिब समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

आपदा प्रबंधन एवं सांख्यिकी विभाग मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सदैव औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के पक्षधर रहे हैं।ऐसे समिट बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं तथा जिलों में हजारों करोड़ रुपये के नए निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे उद्यमियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने देगी। प्रदेश में सभी निवेशकों को सार्थक और सकारात्मक माहौल मिलेगा।
संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने वर्चुअली जुड़ते हुए कहा कि सभी एमओयू की शीघ्र क्रियान्विति हो जिससे जिले को लाभ हो और दूसरे निवेशक भी निवेश के प्रति आकर्षित हो सकें।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि उद्यमशीलता बीकानेर की परम्परा रही है। यहां के अनेक उद्यमियों ने देश और दुनिया में बड़े औद्योगिक निवेश करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इसके बावजूद इन उद्यमियों में बीकानेर की जड़ों के प्रति जुड़ाव है, जो कि अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि लगभग पंद्रह हजार करोड़ रुपये के निवेश से जिले के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

राजस्थान फाउण्डेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फाउण्डेशन का गठन किया गया है। फाउण्डेशन के प्रयासों से निवेशक राजस्थान की ओर आकर्षित हो रहे हैं तथा यहां के औद्योगिक विकास को गति मिली है।
उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक पीएन शर्मा ने कहा कि गत तीन वर्षों में सरकार ने अनेक अच्छी नीतियां लागू की हैं, जिनके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने सरकार द्वारा अब तक किए गए प्रयासों के बारे में बताया।

इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करते हुए समिट का विधिवत शुभारम्भ किया। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। अतिथियों द्वारा समिट से संबंधित फोल्डर का विमोचन भी किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा ने आभार जताया। संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

कार्यक्रम में नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सचिव मूलचंद, एसबीआई के उप महाप्रबंधक सुशील कुमार, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी, रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीण कुमार गुप्ता आदि अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समारोह में जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पचिसिया, बीकाजी समूह के दीपक अग्रवाल, वूलन एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कल्ला, बड़ी-पापड़ एसोसिएशन के रमेश अग्रवाल, करणी औद्योगिक क्षेत्र के महेश कोठारी आदि उद्यमी मौजूद रहे।

समिट के दौरान रिन्यूएबल एनर्जी से संबंधित एमओयू प्रमुख रहे। इनमें साॅल्टन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सात हजार करोड़ रुपये, मेगा सूर्य ऊर्जा का 1 हजार 350 करोड़ तथा रेज पावर एक्सपट्र्स द्वारा 500 करोड़ रुपये मुख्य रहे। इनके अलावा श्रीराम मेगा फूड पार्क का 200 करोड़ रुपये, सिरेमिक्स ग्रेनिटो प्राइवेट लिमिटेड का 118.56 करोड़ रुपये, एक्मे क्लीनटेक सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड का ग्रीन हाइड्रोजन एवं ग्रीन अमोनिया से जुड़ा 100 करोड रुपये का एमओयू हुआ। एफोर्डेबल हाउसिंग से संबंधित धरती वेंचर का 33 करोड़ और 25.5 करोड़ रुपये के एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम के दौरान माइनिंग, मिनरल एवं सिरेमिक, डेयरी, वूल एवं कारपेट, ट्यूरिज्यम एवं होटल, आयुर्वेद, एग्रो फूड आदि क्षेत्रों के 120 एमओयू और एलओआई हुए। कार्यक्रम के दौरान बीकानेर में औद्योगिक संभावनाओं पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।

बीकानेर इंवेस्ट समिट का आयोजन कोविड गाइडलाइन की अनुपालना में दो सत्रों में हुआ। प्रत्येक सत्र में पचास से कम निवेशकों ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान डिसटेंसिंग और अन्य सावधानियों का विशेष ध्यान रखा गया।
]]>

जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास, नगर निगम और सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा शहरी सड़कों के दुरुस्तीकरण कार्यों की प्रगति जानी तथा कहा कि तीनों विभागों के अधिकारी इन कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि नवंबर अंत तक पेचवर्क के सभी कार्य पूर्ण हो जाएं। उन्होंने आरयूआईडीपी द्वारा गंगाशहर में करवाई जा रही सीवरेज कनेक्शन के प्रगति के बारे में समीक्षा की तथा इस में गति लाने के निर्देश दिए।


जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। संपर्क पोर्टल के लंबे समय से लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए इनके अविलंब निस्तारण के निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को श्रीगंगानगर रोड सहित अन्य स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज की शिकायतों को शीघ्र निस्तारण करने के लिए कहा।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश, नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सविना बिश्नोई सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई, सीओ सिटी सुभाष शर्मा, सीओ ट्रैफिक दीपचंद साथ मौजूद रहे।

जिला कलक्टर ने शार्दूल सिंह सर्किल से केईएम रोड, कोटगेट, साखंला फाटक, रेलवे स्टेशन रोड तक पैदल चलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं यहां से गोगागेट, गंगाशहर, भीनासर, नोखा रोड, रानी बाजार, अम्बेडकर सर्किल, तुलसी सर्किल क्षेत्र में भी व्यवस्थाएं देखी।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि दीपावली के दौरान मुख्य मार्गों पर आमजन को किसी प्रकार की समस्या ना हो, इसके मद्देनजर सुरक्षा इंतज़ामों का पैदल जायजा लिया। वहीं वैकल्पिक मार्गों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दीपावली के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संधारण के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। आमजन खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष मुस्तैदी रखी जाएगी।




परीक्षा की पूर्व तैयारियों के संबंध में सोमवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान मेहता ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें तथा किसी भी परीक्षार्थी को बेवजह परेशानी नहीं हो। परीक्षा का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप हो, इसके मद्देनजर इससे जुड़े प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके परिजनों के लिए आवागमन, ठहराव, भोजन, पेयजल तथा शौचालय सहित प्रत्येक व्यवस्था का ध्यान रखा जाए।

जिला कलक्टर ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा बसों के ठहराव केन्द्रों तथा नगर निगम द्वारा धर्मशालाओं और रैनबसेरों का चिन्हीकरण किया जाए। इन आश्रय स्थलों पर इंदिरा रसोई के काउंटर लगाए जाएं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र, बस स्टेंड सहित प्रमुख स्थानों पर सीएचए नियुक्त किए जाएं। मोबाइल मेडिकल टीमें तथा एम्बूलेंस की व्यवस्था हो। बस स्टेंड पर प्रोपर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस, शिक्षा विभाग, परिवहन तथा नगर निगम के नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएं। इनमें राउंड द क्लाॅक आधार पर कार्मिक नियुक्त किए जाएं। सभी नियंत्रण कक्ष आपस में भी समन्वय रखें।

मेहता ने केन्द्र पर्यवेक्षक, वीक्षक एवं अन्य कार्मिकों की नियुक्ति, परीक्षा सामग्री एवं प्रश्न पत्रों की सुरक्षा सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अवांछित गतिविधि किसी भी स्तर पर नहीं हो, इसके मद्देनजर पूर्ण सतर्कता रखी जाए। परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश के समय परीक्षार्थियों के संबंध में रखी जाने वाली सावधानियों का ध्यान रखा जाए।

पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों की थानावार सूची उपलब्ध करवाई जाए, जिससे पुलिस से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा सकें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त प्रत्येक कार्मिक को परीक्षा से संबंधित आवश्यक नियमों की जानकारी हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में 64 निजी तथा 34 सरकारी भवन हैं। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के लिए प्रत्येक पारी के लिए आॅब्जर्वर तथा फील्ड सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक कक्ष के लिए दो-दो वीक्षक लगाए जाएंगे। परीक्षा के जिला समन्वयक डाॅ. बिट्ठल बिस्सा ने परीक्षा के लिए निर्धारित अन्य नियमों की जानकारी दी।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र पुरोहित, नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. राजकुमार शर्मा, भूप सिंह तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।





विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सात अप्रैल को जिले में कोरोना टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया गया। इसे लेकर जिला एवं उपखण्ड मुख्यालयों पर कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार बुधवार को संचालित किए गए कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 176 जगहों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए।
कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहत लगाए गए टीकाकरण सत्रों का जिला एवं उपखण्ड तथा तहसील स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया और टीकाकरण करवाए गए आमजन से बातचीत भी की। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सात अप्रैल, बुधवार को पुराना अस्पताल परिसर में कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के टीकाकरण सत्र की शुरूआत अतिरिक्त जिला कलक्टर मनोज कुमार ने की। अतिरिक्त जिला कलक्टर की मौजूदगी में यहां 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने यहां पर राहत का पहला मंगल टीका लगवाने वाले आमजन से बातचीत भी की और उन्हें अपने घर, समाज व आसपास के क्षेत्र में रहने वाले 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को प्रेरित करने की अपील की। इस दौरान खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. महेन्द्रसिंह मीणा, एनएचएम के डीपीएम राजीव सोनी, डाॅ. रविन्द्र, बीपीएम प्रेमप्रकाश, बीएनओ मनोज व्यास आदि मौजूद रहे।

इसी प्रकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक ईन्द्रजीतसिंह ने डेगाना ब्लाॅक के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में आयोजित टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया और आमजन से अधिक से अधिक कोरोना का टीका लगवाने की अपील की। वहीं यूएनडीपी की प्रोग्राम ऑफिसर निर्मला पीटर ने डीएनओ भवानीसिंह हापावत के साथ पंडित जेएलएन राजकीय अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बासनी में संचालित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। वहीं अतिरिक्त जिला कलक्टर डीडवाना रिछपालसिंह बुरड़क ने सुद्रासन, कायमसर, तहसीलदार सुभाषचंद्र चौधरी ने श्रीबालाजी, तहसीलदार मूण्डवा पी.आर. पूनिया ने मूूण्डवा, झुंझंडा, ग्वालू, खजवाना, उपखण्ड अधिकारी डेगाना मुकेश चौधरी ने लांगोद, आंतरौली खुर्द, तहसीलदार रामनिवास बाना ने हरसौर, पुण्डलौता, लाडनूं के उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार ने कस्बे के भूतोड़िया स्कूल व राजड़ भवन, मकराना के उपखण्ड अधिकारी सिराज अली जैदी ने प्रगति स्कूल, मदरसा अंजुमन, महेश पब्लिक स्कूल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मकराना में संचालित कोरोना टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। जैदी ने मकराना में उचित मूल्य के दुकानदारों की बैठक लेकर कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

सीएचसी मकराना में पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत सहित नगर परिषद के उप सभापति व पार्षदों ने भी कोरोना टीकाकरण करवाया और अपने क्षेत्र में 45 वर्ष से अधिक उम्र के आमजन से राहत का टीका लगवाने की अपील की। इसी प्रकार डीडवाना के उपखण्ड अधिकारी हनुमानराम चौधरी ने पाटवा व निम्बीकलां, निम्बीखुर्द, चोलेखां गांव में टीकाकरण में टीकाकरण सत्र का निरीक्षण करने के बाद सरदारपुरा में गणमान्यजनों से मुलाकात कर कोरोना टीकाकरण करवाने की अपील की। नावां के उपखण्ड अधिकारी ब्रहम्लाल जाट ने भी विभिन्न जगहों पर कोरोना टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया।

वहीं दूसरी ओर से षिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कोरोना के संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम व 45 वर्ष से अधिक आयु के आमजन को कोरोना का टीका लगवाने के प्रति प्रेरित करने का काम किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा सहयोगिनी की ओर से गांवों में घर-घर पीले चांवल बांटकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के आमजन से कोरोना टीकाकरण करवाने की अपील की। वहीं सरकारी स्कूलों के संस्था प्रधानों व शिक्षकों ने भी अपने कार्यक्षेत्र में आमजन से कोरोना टीकाकरण करवाने की अपील की।
इसी प्रकार जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने वार्ड क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों से लेकर घरों तक 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग से कोरोना की रोकथाम का टीका लगाने की अपील की गई। यही नहीं बाजार सहित रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड क्षेत्रों में आमजन से माॅस्क पहनने, दो गज की दुरी और हैण्ड सेनेटाइजेशन का पालन करने की अपील भी आमजन से की गई।

जिला कलक्टर डाॅ. सोनी ने समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक को निर्देश दिए कि राजस्थान राज्य के प्रतिभावान अभ्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे संघ लोक सेवा आयोग एवं आरपीएससी की सिविल सेवा में सफल होने पर राज्य सरकार द्वारा आगामी परीक्षा की तैयारी हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। जिले के युवा जिन्होनें संघ लोक सेवा आयोग व आरपीएससी की सिविल सेवा में प्रारम्भिक परीक्षा अथवा मुख्य परीक्षा या साक्षात्कार स्तर पर चयन हुआ हैं ऐसे अभ्यर्थियों को राज्य सरकार की अनुप्रति योजना की जानकारी दी जाए ताकि इस योजना के पात्र अभ्यर्थी ज्यादा-से-ज्यादा इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके। साथ ही सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने बताया कि अनुप्रति योजना के अन्र्तगत आवेदन एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आॅनलाइन कर सकते है। इसके साथ ही भामाशाहों के सहयोग से समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचाालित छात्रावासों में विकास कार्य करवाने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर डाॅ. सोनी ने सोमवार की समीक्षात्मक बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जेएलएन चिकित्सालय के पीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय स्थित जेएलएन चिकित्सालय तथा खण्ड़ एवं उपखण्ड़ स्तर के चिकित्सालयों में वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है, वहां गाइडलाइन के अनुसार वेंटिलेटर का उपयोग करे। इसके अलावा दिव्यांग परिवार के ऐसे बच्चे जिनके दिल में छेद में है उनकी सूची बनाकर प्राथमिकता से इलाज करने, साथ ही महिला एवं पुरूष नसबंदी को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना बनाकर लोगों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कृषि विभाग के उपनिदेशक को मिट्टी की उर्वरता की अधिक-से-अधिक जांच करवाने और इसके लिए जिलें में बंद पड़े मृदा जांच केन्द्रों को पुनः सुचारू रूप से संचालित करवाने के लिए निर्देश दिए ताकि जिले के किसान अपने खेतों की मिट्टी की जांच करवा सके। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक को जिले में नन्दीशालाओं की स्थिति और मेला मैदान में चार-दीवारी के निमार्णकार्य की रूपरेखा शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने आयुर्वेद विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी को क्षार-सूत्र पर काम करने और क्षार-सूत्र शिविर मार्च में आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मनोज कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चैधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.मेहराम महिया, पीएमओ डाॅ. शंकरलाल, जिला परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डाॅ. जगदीश प्रसाद बरवड़ तथा संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग योगेश कुमार, एस.ई. सा.नि.वि. चांदकरण बंसल, एस.ई. पी.एच.ई.डी. अजय शर्मा, रोडवेज डिपो की मुख्य प्रबंधक उषा चौधरी, रीको क्षेत्रिय प्रबंधक विपोन मेहता, सहायक निदेशक आयुर्वेद डाॅ. गोपाल शर्मा, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामदयाल मांजू तथा सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी हेमन्त छीपा आदि अधिकारीगण मौजूद थे।




इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने कहा कि आमजन में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति किसी भी तरह की कोई भ्रांति ना रहे तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति वैक्सीनेशन करवाए, इसके लिए यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार रखते हुए प्रत्येक कार्मिक अपने परिजनों और परिचितों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, इसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाए तथा कोरोना एडवाइजरी की पालना करे।

जागरूकता अभियान समन्वयक राजेंद्र जोशी ने बताया कि 5 मार्च से शुरू हुए इस अभियान के तहत जागरूकता की सघन गतिविधियां चलाई जाएंगी। जागरूकता अभियान के कारण जिले में वैक्सीनेशन की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सभी मिलकर प्रयास करें कि जिले में शत प्रतिशत पात्र व्यक्तियांे का वैक्सीनेशन हो।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने वैक्सीनेशन के लिए पंजीयन प्रक्रिया तथा इसके लिए चिन्हित संस्थानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में प्रातः 9 से सायं 5 तक निशुल्क वैक्सीनेशन तथा शहर के 6 निजी अस्पताल में अधिकतम 250 रुपए प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा ने कार्मिकों का आभार व्यक्त किया तथा सभी कार्मिकों को अपने आस-पास के लोगों को विभिन्न माध्यमों से वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय अधीक्षक भंवर सिंह तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक रंगा सहित सभी कार्मिक मौजूद रहे।

]]>

अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं चिकित्सक पिछले दस महीनों से कोरोना के खिलाफ पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। जन-जन तक यह संदेश पहुंचाने में प्रसार गतिविधियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इसके मद्देनजर ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान चालू किया गया। पिछले दो महीनों के समन्वित प्रयासों की बदौलत अब तक प्रत्येक व्यक्ति तक यह संदेश पहुंचाया जा सका है।
अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि प्रदेश के पहले मास्क बैंक का उद्घाटन अब 23 की बजाय 24 दिसम्बर को होगा। अभियान के चैथे चरण के शेष कार्यक्रम यथावत रहेंगे। उन्होंने बताया कि नीलिमा बिस्सा द्वारा पूर्व में भी कोरोना जागरुकता गीत रिकाॅर्ड किया गया था। नीलिमा बिस्सा ने बताया कि गीत में कोरोना एडवाइजरी के विभिन्न पहलुओं को सम्मिलित किया गया है। इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीणा, नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा और योगेश बिस्सा मौजूद रहे।

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। कोविड-19 संक्रमित गंभीर मरीजों के सुलभ उपचार के लिए सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज एवं सम्बद्ध चिकित्सालय वर्ग हेतु एक हजार अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। जिला खनिज फाउंडेशन कोष (डीएमएफटी) द्वारा इसके लिए 1 करोड़ 29 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष नमित मेहता ने बताया कि प्राचार्य एवं नियंत्रक सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज द्वारा ये ऑक्सीजन सिलेण्डर क्रय किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया के लिए प्राचार्य एवं नियंत्रक सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज व सम्बद्ध चिकित्सालय वर्ग को कार्यकारी एंजेसी बनाया गया है।
मेहता ने बताया कि इसके लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। ये सिलेण्डर उपलब्ध होने से मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधा मिल सकेगी और विशेष तौर पर गंभीर मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकेगी। मेहता ने कहा कि गंभीर मरीजों का जीवन बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में ऑक्सीजन सप्लाई को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।
क्रय में विलम्ब तो कार्यकारी एंजेसी होगी जिम्मेदार
मेहता ने कहा कि आॅक्सीजन सिलेण्डर खरीदने की कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कार्य के निष्पादन में विलम्ब होने से कार्य की लागत में किसी प्रकार की वृद्धि होती है तो इसके लिए कार्यकारी एंजेंसी उत्तरदायी होगी।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 09 बजे झण्डारोहण किया जायेगा। राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) द्वारा किया जायेगा।

मेहता ने बताया कि स्वाधीनता दिवस समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पूर्ण पालना करवाई जायेगी। समारोह में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिये मास्क लगाया जाना अनिवार्य होगा। सभी आगन्तुकों के लिये थर्मल स्क्रीनिंग तथा हैण्ड सेनेटाईजेशन की पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी।
जिला कलक्टर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले “कोरोना वारियर्स“ जैसे पुलिसकर्मियों, चिकित्साकर्मियों,सफाईकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों को आमंत्रित किया जायेगा। साथ ही राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित जन जागृति अभियान में शामिल जिंगल्स ऑडियो का कार्यक्रम से पूर्व ध्वनि प्रसारण यंत्रों से प्रसारण करवाया जायेगा।
मेहता ने बताया कि केन्द्र तथा राज्य के सभी विभागों, कार्यालयों, निगम, पालिका, न्यास, बोर्ड, अकादमियों, संस्थाओं, महाविद्यालयों, विद्यालयों, संस्थाओं आदि सभी संस्थाओं में 15 अगस्त को प्रातः 07:00 बजे से 8:00 बजे के मध्य झण्डारोहण किया जावे। झण्डारोहण प्रक्रिया में ध्वज संहिता की पूर्ण पालना करवाई जायेगी। कोविड-19 के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में अधिकारी निवासध्कार्यालय में राष्ट्रगान हेतु छात्राओं को इस वर्ष शामिल नहीं किया जायेगा।
परेड निरीक्षण एवं मार्चपास्ट – ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जावेगा। पुलिस, आरएसी, बोर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड स्काउट, गाईड, एन.सी.सी., आदि प्लाटूनों द्वारा आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के संयुक्त बैण्ड के साथ मार्चपास्ट व ध्वज अभिवादन किया जाएगा। परेड का पूर्वाभ्यास 13 अगस्त तक प्रातः 07.30 बजे से डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम में नियमित रूप से किया जाएगा।
पुरस्कार चयन समिति – जिला कलक्टर ने बताया कि उल्लेखनीय सेवाओं और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर छात्र-छात्राओं को तथा अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धि हासिल करने वालों को 15 अगस्त पर पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। समारोह में पुरस्कारध्प्रशंसा पत्र प्राप्त करने के योग्य व्यक्तियों का चयन करने हेतु अतिरिक्ति जिला कलक्टर, (प्रशासन) की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक चयन समिति का गठन किया गया हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित मापदण्ड, प्रक्रिया एवं निर्धारित प्रारूप में ही प्रस्ताव भिजवावें निर्देश दिए हैं। पुरस्कार हेतु आवेदन-पत्र भिजवाने की अन्तिम तिथि 10 अगस्त तक निश्चित की गई है।
कार्यक्रमों का आयोजन -जिला कलक्टर ने कोविड – 19 के संक्रमण के मद्देनजर 17 वर्ष से कम उम्र के छात्र-छात्राओं को किसी भी रूप में कार्यक्रम में शामिल नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

योग प्रशिक्षक दीपक शर्मा, अन्य योग संस्थाओं, जिला खेल अधिकरी व जिला स्तरीय खेल संघों से सम्पर्क कर योग के वरिष्ठ विद्यार्थियों के माध्यम से उक्त प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस वर्ष के योग प्रदर्शन में योग के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाये जाने से संबंधित योग एवं व्यायाम प्रस्तुत किये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में जिला खेल अधिकारी एवं जिला स्तरीय योग संस्थाएं व खेल संघ पूर्णतः सहयोग प्रदान करेंगे। प्रीतम सेन के निर्देशन में इसी प्रकार सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा तकनीक) पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेेगा। प्रतिभागियों की उम्र 17 वर्ष से अधिक हो।
इसके अतिरिक्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता से संबंधित संक्षिप्त कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा सकेंगे।
चिकित्सा व्यवस्था – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पृथक से दल गठित करते हुए स्टेडियम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्केनिंग, हैण्ड सेनेटाईज कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। एक एम्बूलेंस मय चिकित्सक दल जिनके पास पर्याप्त दवाईयाॅ एवं आवश्यक उपकरण हो, डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम में 09 अगस्त से 13 अगस्त (पूर्वाभ्यास एवं महाभ्यास) तथा 15 अगस्त (मुख्य समारोह) को समय पूर्व भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।
नगर निगम करेगा सेनेटाईजेशन एवं अन्य की व्यवस्था – आयुक्त, नगर निगम द्वारा दल गठित कर पर्याप्त समय पूर्व सम्पूर्ण आयोजन स्थल को सेनेटाईजेशन कराने संबंधित कार्यवाही करेंगे। समारोह स्थल पर सफाई, पानी छिड़काव की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जावेगी।