Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
district adminstration – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 12 Oct 2020 11:17:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 कोरोना जागरूकता अभियान के तहत 13 व 14 अक्टूबर को होगा रंगोली प्रतियोगिता का अयोजन https://vinayexpress.in/2020/10/12/bkn-administration-news/ Mon, 12 Oct 2020 11:17:27 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2078 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर । जिला प्रशासन बीकानेर के तत्वावधान में कोरोना संक्रमण बचाव के लिए चल रहे जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आगामी 13 -14 अक्टूबर को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।
अभियान के समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि आम अवाम की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है ।
जोशी ने बताया कि प्रतियोगिताओं के तीसरे चरण में दो दिवसीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार 13 अक्टूबर से बुधवार 14 अक्टूबर तक आनलाइन स्तर पर होगा, उन्होंने बताया कि बीकानेर जिले में किसी भी स्थान पर रहने वाले महिला-पुरुष-बालक कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमण बचाव से संबंधित कृतियों को रंगोली के माध्यम से घरों के अन्दर, घरों के बाहर अथवा घर की छत पर रंगोली उकेर कर फोटो खींचकर भेज जा सकते है । जोशी ने कहा कि वाटशेप पर पोस्ट कर सकते है, उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति एक से अधिक रंगोली भी बनाकर अपना नाम एवं मोबाइल नंबर लिखकर दो दिन में कभी भी वाटशेप नबंर 01512202158 पर भिजवायें, उन्होंने कहा कि यह नंबर ही वाटशेप नंबर है ।
जोशीने बताया कि निर्णायक मंडल द्वारा सभी रंगोली को एकत्रित कर निर्णय घोषित किया जाएगा । प्रथम पाँच चित्रों को इस माह के अन्त में जिला कलक्टर श्री नमित मेहता सम्मानित करेंगे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
संकट के इस दौर में सामाजिक संगठनों की सकारात्मक भूमिका अहम- जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम https://vinayexpress.in/2020/05/03/bikaner-administration/ Sun, 03 May 2020 15:06:00 +0000 https://vinayexpress.in/?p=932 स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ हुई बैठक

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी अभूतपूर्व है। लगभग हर समुदाय, संगठन, क्षेत्र और राष्ट्र स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और समाज पर इसका प्रभाव पड़ा हैं। इससे उभारने के लिए सरकार और सामाजिक संगठन अपने-अपने स्तर पर कार्य रहे है।
गौतम ने रविवार को नगर विकास न्यास के सभागार में स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि जिले के भामाशाह, स्वयं सेवी संस्थाओं और समाज सेवियों का नाम देश व प्रदेश में आदरभाव से लिया जाता है। ये संगठन कोरोना वायरस, कोविड-19 की इस संकट की घड़ी में खरे उतरे हैं। उन्होंने ने कहा कि दूसरों की मदद करने के लिए यूं तो पूरा बीकानेर ही अपने आप में एक मिसाल बना हुआ है। भामाशाहों द्वारा जरूरतमंदों के लिए राशन सामग्री और असहायक पशुधन के लिए चारे का इंतजाम करके एक नई मिसाल बनाई है। यहां के भामाशाहों ने जरूरतमंद की मदद कर प्रशासन को कोरोना से लड़ने में परोक्ष रूप से सहयोग कर प्रशासन को सुदृढ़ बनाया। इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं।

kp gautam in meeting
जिला कलक्टर ने कहा कि अभी तक के लाॅक डाउन के दौरान आपकी दी गई सेवाएं सराहनीय है। विभिन्न संगठनों द्वारा उन्हें बताया कि एक ही व्यक्ति के पास भोजन व सूखा राशन एक से अधिक बार पहुंच रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि सभी संगठन आपसी समन्वय करते हुए क्षेत्र बांटकर जरूरमंदों को भोजन सुलभ कराएं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भोजन वितरण में लगे है, उनकी भी स्क्रीनिंग भी होनी चाहिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि इस बार का लाॅक डाउन कुछ छूट के साथ रहेगा। उन्हांेने कहा कि बीकानेर औरंेज जोन में है और यही स्थिति रही तो आगामी 10 तारीख तक हम ग्रीन जोन में आ जायेंगे और धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य हो सकेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के आवेदन करने वाले सभी और मध्य प्रदेश के 1200 लोगों को उनके प्रदेश में भिजवा दिया गया हैं। यूपी व पंजाब आदि के लोगों को उनके प्रदेश में भिजवा दिया है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की इस संकट की घड़ी में प्रवासी राजस्थानी वापस बीकानेर को आने को आतुर है। अतः हमारा नैतिक दायित्व बनता है कि प्रवासियों को आदर व सत्कार के साथ उन्हें स्वीकार करें। इस दौरान जरूरतमंद को खाना और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में संगठन सहयोग करे। उन्होंने कहा कि प्रवासियों से राज्य सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य संबंधित दिशा-निर्देशों का आवश्यक पालना करवाई जायेगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासियों एवं श्रमिकों के लिए संस्थागत क्वाॅरैनटाइन की व्यवस्था की गई है, लेकिन जो व्यक्ति उसका उपयोग नहीं करना चाहते वे आवश्यक रूप से अपने घर में होम क्वारेंटाइन में रहेंगे। साथ ही उनका पूरा परिवार सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें।

kumar pal gautam
उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की वजह से भी हम सभी की जिम्मेदारी बढ़ी है। उन्होंने सुझाव दिया कि बीकानेर शहर में विभिन्न समाज के भवन बने हुए हैं, इन भवनों में अपने-अपने समाज के लोगों क्वाॅरैंनटाईन कर, उनके खान-पान की व्यवस्था संबंधित समाज द्वारा की जा सकती है। प्रवासियों को कैटेगेरीवाइज कर, अलग-अलग स्थानों पर रखने कीे व्यवस्था की जायेगी। आने वाले दिनों में जिले में लगभग 50 हजार लोग आ सकते हैं। जिला प्रशासन को विभिन्न प्रान्तों से बीकानेर आने के लिए लोगों ने मांग की है। उनकी मांग के बारे मंे राज्य सरकार को जानकारी दी गई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, नगर निगम आयुक्त खुशाल यादव, आईएएस प्रशिक्षु एवं उपखण्ड अधिकारी बज्जू अभिषेक सुराणा सहित स्वयं सेवी संस्था, समाज सेवी व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>