Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
district collector nagaur – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 07 Apr 2021 13:45:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 डीडवाना के ग्राम छापरी कलां में हुआ सार्वजनिक शमशान हेतु हुई जमीन आरक्षित https://vinayexpress.in/2021/04/07/nagaur-117/ Wed, 07 Apr 2021 13:43:45 +0000 https://vinayexpress.in/?p=5944 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर।जिला कलक्टर नागौर ने आदेश जारी कर तहसील डीडवाना के ग्राम छापरी कलां में सार्वजनिक शमशान के लिये भूमि को आरक्षित किया। जिला कलक्टर डाॅ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि ग्राम पंचायत छापरी कलां की मांग पर ग्राम छापरी कलंा के खसरा नम्बर 105 में से 4.00 बीघा भूमि सार्वजनिक शमशान के लिये आरक्षित कर ग्राम पंचायत छापरी कलंा के अधीन की है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत छापरी कलां में सार्वजनिक शमशान के लिये भूमि आरक्षित होने से इस भूमि पर किसी समाज विशेष को शमशान के काम में लेने से रोका नहीं जायेगा।

]]>
स्कूल और खेल मैदान के ऊपर से हटेंगी हाईटेंशन लाइन : जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश https://vinayexpress.in/2021/03/22/nagaur-79/ Mon, 22 Mar 2021 13:54:15 +0000 https://vinayexpress.in/?p=5118 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। अभियान उजास के बाद अब सरकारी स्कूलों और खेल मैदान के ऊपर से गुजरी बिजली की हाईटेंशन लाइनों को स्थानांतरित किया जाएगा। इसे लेकर जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग और विद्युत निगम को अभियान के रूप में काम करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को इसे निर्धारित समय पर पूर्ण करते हुए फाइनल रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला खेल अधिकारी से नावां व खींवसर में खेल स्टेडियम के संबंध में प्रगति रिपोर्ट ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जिला कलक्टर ने राजस्थान पथ परिवहन निगम के नागौर आगार मुख्य प्रबंधक को निर्देश दिए कि बसों का निर्धारित बस स्टैण्ड पर स्टोपेज सुनिश्चित हो ताकि स्कूली व काॅलेज छात्राओं को परेशानी का सामना नहीं पड़े। डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने उप वन संरक्षक को वनारक्षित क्षेत्रों में वन विकास से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और विभिन्न तरह के वानिकी कार्यों से जुड़े लक्ष्य निर्धारित करते हुए उन्हें तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। संयुक्त निदेशक पशुपालन ने पशु मेला मैदान की चारदीवारी और नंदीशाला से जुड़ी कार्ययोजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्हें पशुओं के कृ़ित्रम गर्भाधान प्रक्रिया का पूरा प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।


जिला कलक्टर ने रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक को निर्देश दिए कि एनएफएसए में अपात्र लोगों के नाम हटाने के साथ-साथ सरकारी गेहूं का दुरूपयोग करने वालों से 10 अप्रेल तक पूर्ण वसूली करने के निर्देश दिए। डाॅ. सोनी ने टांकला गांव में हथकरघा उद्योग की दरियों का सोशल मीडिया के जरिए पूर्ण प्रचार-प्रसार जारी रखने के निर्देश दिए और इससे संबंधित अब तक की प्रगति रिपोर्ट भी ली।


बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, बिजली, पेयजल आपूर्ति, परिवहन, सार्वजनिक निर्माण सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया, अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता आर.बी.सिंह, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता जगदीशचंद्र व्यास सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

]]>
बेटियां हमारा मान, इन्हें संरक्षण और प्रोत्साहन दें : जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी https://vinayexpress.in/2021/03/02/nagaur-33/ Tue, 02 Mar 2021 07:08:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=3573 जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक श्वेता धनकड़ ने दिखाई हरी झंडी

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि बेटियां हमारा मान हैं, इन्हें संरक्षण और प्रोत्साहन दें। मातृशक्ति के अधिकारों के संरक्षण के लिए उन्हें जागरूक करें और उनका हर कदम पर सम्मान करें। जिला कलक्टर ने यह बात मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2021 के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता वाहन रैली को संबोधित करते हुए कही।
महिला अधिकारिता विभाग, भारत स्काउट गाइड व एन.सी.सी तथा स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई इस वाहन रैली को हरी झंडी दिखाने से पूर्व जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने यहां मौजूद बालिकाओं व मातृशक्ति तथा विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला शक्ति और बेटियों के सम्मान की जहां भी बात जाएं और आगे आकर सहभागी बनें।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2021 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति हासिल करने वाली नागौर की बेटियों व महिला शक्ति से बात कर उनकी ऑनलाइन मोटिवेशनल वेबिनार करवाई जाए। खेल, शिक्षा, चिकित्सा, सेना आदि क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली नागौर की बेटियों के बारे में सफलता की कहानी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित करें ताकि लोगों को इनके बारे में अधिकाधिक जानकारी मिल सके और नई पीढ़ी प्रेरणा लें। जिला कलक्टर ने रैली में शामिल भारत स्काउट एवं गाइड तथा एन.सी.सी की छात्राओं से कहा कि वे जिस भी विधा में आगे बढ़ना चाहती है, उसमें पूरी मेहनत और लगन से प्रयास करें, सरकारी स्तर पर किसी भी सहयोग और प्रोत्साहन की जरूरत रहेगी तो जिला प्रशासन उनका हर संभव सहयोग करेगा।


जिला पुलिस अधीक्षक श्वेता धनकड़ ने छात्राओं व महिला शक्ति से कहा कि वर्तमान दौर में बालिका शिक्षा के साथ-साथ अब तक शिक्षा से वंचित महिलाओं को भी शिक्षित होना बहुत जरूरी है। अपने अधिकारों के प्रति बालिकाएं और महिलाएं सजग रहें, पुलिस उनके सम्मान की रक्षा खातिर सदैव तैयार है। पुलिस अधीक्षक ने बालिकाओं से कहा कि कोई भी कार्य करें, जीवन में लक्ष्य बनाकर करें, सकारात्मक प्रयासों से सफलता निश्चित मिलेगी। धनकड़ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2021 के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों में विशेषकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण में पुलिस अपना पूरा सहयोग देने का तैयार है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर मनोज कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2021 मनाने की मूल भावना बालिकाओं और मातृशक्ति को उनके अधिकारों व हितों के प्रति जागरूक करना ही है। बेटी पढ़ाओ-बेटी पढ़ाओ की मूल भावना को यदि हम गांव-ढाणी तक रहने वाले आम आदमी में आत्मसात कराने में सफल रहें तो हर समाज का सामाजिक व शैक्षणिक उत्थान होगा।

प्रेरणादायी उद्बोधन के बाद जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने हरी झंडी दिखाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की साइकिल व वाहन रैली को रवाना किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक जितेन्द्र कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनोद सीपा, नगर परिषद आयुक्त श्रवण चौधरी, भारत स्काउट एवं गाइड के सीओ अशफाक पंवार, सीओ मीनाक्षी भाटी, एनसीसी ऑफिसर प्रेमसिंह बुगासरा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव सोनी, एपिडेमियोलॉजिस्ट साकिर खान संरक्षण अधिकारी राकेश सिरोही आदि मौजूद रहे।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ वाहन रैली जिला कलेक्ट्रेट से रवाना होकर सर्किट हाउस, पशु प्रदर्शनी स्थल, मानासर, बी.आर. मिर्धा कॉलेज, अजमेरी गेट, गांधी चौक, किले की ढाल व नकास दरवाजा तथा स्टेशन चौराहा होते हुए पुराना अस्पताल के सामने स्थित भारत स्काउट एवं गाइड के कार्यालय तक पहुंच सम्पन्न हुई।

 

]]>