js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनय एक्सप्रेस समाचार, पाली। जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने बुधवार को मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सीईटीपी प्लांट यूनिट संख्या 4 एवं 6 का अवलोकन किया।
जिला कलेक्टर ने सीईटीपी यूनिट संख्या 4 के अपग्रेडेशन के कार्य का अवलोकन किया जहां उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी ली। सीईटीपी के अधिकारियों वह कंपनी के प्रतिनिधियों ने जिला कलक्टर को अवगत करवाया कि यह प्लांट टरसरी लेवल तक सितंबर माह में तैयार हो जाएगा।
श्री मेहता ने सीईटीपी यूनिट संख्या-6 का भी अवलोकन किया जहां उन्होंने टरसरी ट्रीटमेंट के पश्चात होने वाले अल्ट्राफिल्ट्रेशन,आरो एवं एमई के संदर्भ में अधिकारियों से जानकारी ली एवं मौके पर टरसरी ट्रीटेड पानी नोमर्स पर ट्रीट कर अल्ट्राफिल्ट्रेशन एवं आरो पर 200 टीडीएस का पानी देखा जिसे मौके पर पीने योग्य पाया गया एवं शेष पानी को उद्योग इकाइयों द्वारा पुनः उपयोग लिया जा सकेगा।
अधिकारियों ने जिला कलक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दो से 3 दिन पश्चात 3 एमएलडी पानी उद्योग इकाइयों को देना प्रारंभ किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने प्लांट के अवलोकन के पश्चात कहा कि किसानों ,उद्यमियों एवं शहर के सभी वर्गों के लिए यह प्लांट फायदेमंद रहेगा। उन्होंने प्रदूषण निवारण की समस्या का स्थाई समाधान करने के प्रयास पर सीईटीपी अधिकारियों की सराहना की।
श्री मेहता ने निर्देश दिए कि यूनिट से सभी औद्योगिक इकाइयों को जोड़ा जाए साथ ही जिन औद्योगिक इकाइयों द्वारा नियमों की अवहेलना की जा रही है उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
सीईटीपी के अध्यक्ष श्री अनिल गुलेच्छा ने बताया कि यूनिट संख्या 6 में 12 एमएलडी जीरो लिक्विड डिस्चार्ज पर अपग्रेडेशन का कार्य सूरत की मैसर्स सौराष्ट्र एनवारो प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा किया गया है।
इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियो व उद्यमीगणों के साथ की बैठक
अवलोकन के पश्चात जिला कलक्टर ने जिले के इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियो व उद्यमीगणों के साथ बैठक की जहां उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली व उद्योगों से जुड़े प्रत्येक समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा।
उन्होंने इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों व उद्यमी गणों को स्वयं की औद्योगिक इकाइयों को सीईटीपी यूनिट से जोड़े जाने की अपील की।
अवलोकन के दौरान पाली उपखंड अधिकारी श्री ललित गोयल, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राहुल शर्मा, सचिव श्री अरुण जैन सहित इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारीगण व उद्यमीगण मौजूद रहे।


श्री विशाल ने बताया है कि जयपुर जिला प्रशासन द्वारा चलाये जाने वाले ‘जाग्रत जयपुर‘ अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को निषेध करने हेतु लोगों को जागरूक किया जायेगा। इस अभियान के तहत पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार चिन्हित एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं (सिंगल यूज प्लास्टिक) के विनिर्माण आयात, भण्डारण, वितरण बिक्री और उपयोग को 01 जुलाई से निषेध किये जाने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा।

जिला कलक्टर ने कहा कि 5 ई (Education, Engagement, Enablement, Evidence & Encouragement और Enforcement पर इस अभियान को चलाया जायेगा। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिये समझाइष की जायेगी, उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक के रोक के लिये शिक्षित किया जायेगा। लोगों को ही आगे बढ़कर इस अभियान को सफल बनाने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक एक ऐस प्लास्टिक है जिसका उपयोग हम केवल एक बार करते है। एक बार इस्तेमाल कर फेंक दी जाने प्लास्टिक ही सिंगल यूज प्लास्टिक कहलाता है। इसे डिस्पोजेबल प्लास्टिक भी कहते है। प्लास्टिक की थैलियॉ, प्याले, प्लेट, स्ट्रा और कुछ पाउच आदि सिंगल यूज प्लास्टिक का उदाहरण है।

श्री विशाल ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण मंडल को जिला प्रशासन द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है कि जो संस्थान सिंगल यूज प्लास्टिक से पूरी तरह मुक्त हो गये है, उनको मंडल द्वारा सत्यापन उपरान्त प्रमाण पत्र दिया जाए। इस पहल से लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा और लोग इस अभियान में बढ़चढकर भाग भी लेगे।

जयपुर नगर निगम के आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी ने कहा कि ‘जाग्रत जयपुर‘ अभियान एक अभिनव पहल है। नगर निगम इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर निषेध लगवाने में भूमिका निभायेगा। सभी को मिलजुलकर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। समन्वित प्रयास से ही यह अभियान सफल हो सकेंगा।

कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट – प्रथम श्री राजेन्द्र सिंह चारण ने किया। समारोह में पॉल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड, जिला परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगमों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

जिला कलक्टर ने सम्भागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले में भूजल के गिरते स्तर को पुनः कैसे बढ़ाया जा सके, उसके लिए विशेष कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अटल भूजल योजना में जिले की तीन समितियां एवं उनकी ग्राम पंचायते चयनित की गई है, उनमें भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए विशेष कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही जिले में जल के हो रहे दोहन को भी कम करने के लिए लाईन डिपार्टमेंट को सहयोग लेकर ठोस कदम उठाने पर बल दिया।
जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी ने विश्व जल दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि जैसलमेर वासियों को पानी के महत्व की बखूबी जानकारी है एवं यहां के लोगों ने पानी को घी से भी अधिक महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नलकूपों से हो रहे जल के दोहन से दिनो-दिन भूजल का स्तर गिर रहा है, जो हम सबके लिए चिन्तनीय है। उन्होंने कार्यशाला में भूजल स्तर बढ़ाने के सम्बन्ध में विशेषज्ञों द्वारा जो जानकारी दी जाएगी, उसको फील्ड में क्रियान्विति कर जल को बढ़ाना है।
उप जिला प्रमुख डॉ. बी.के. बारूपाल ने कहा कि जल ही जीवन है एवं जल के बिना कल नहीं है। उस थीम को ध्यान में रखते हुए हमें जल के उपयोग को समझना होगा एवं इस क्षेत्र में कम से कम पानी का दोहन करना होगा तभी हम आने वाली पीढ़ी के लिए जल को बचा पाएगे। कार्यशाला के प्रारम्भ में अधीक्षण अभियंता जलदाय दिनेश नागौरी ने सभी अतिथियों एवं सम्भागियों का स्वागत किया। भूजल वैज्ञानिक डॉ. एन.डी. ईणखियां ने अटल भूजल योजना के तहत जिले में भूजल स्तर को बढ़ाने के सम्बन्ध में की जाने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा अटल भू जल योजना की अब तक की प्रगति के बारे में पावर पॉइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की।
नोडल अधिकारी ने बताया की भू जल विभाग अपने सिमित संसाधनों के साथ योजना की हर गतिविधि को प्रभावी ढंग से पूरा करने का प्रयास कर रहा है। योजना के तहत जिले के 41 जल सुरक्षा प्लान तैयार कर राज्य इकाई को प्रेषित किये जा चुके है। कार्यक्रम के अंत में भू जल वैज्ञानिक रिशेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन बराई दीन संवारा द्वारा किया गया।
]]>जिला कलक्टर ने सोफिया सीनियर सैकण्डरी स्कूल और सिंथेसिस में टीकाकरण का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मीणा, नीलम प्रताप सिंह और डॉ. निधि पूनिया सहित दोनों संस्थानों के प्रतिनिधि भी साथ रहे। जिला कलक्टर ने इन संस्थाओं की विद्यार्थी संख्या और अब तक किए जा चुके वैक्सीनेशन के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने संस्थाओं में कोविड प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करवाने को कहा। उल्लेखनीय है जिले में 15 से 17 आयु वर्ग के 1 लाख 54 हजार 956 किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य है। अब तक इनमें से लगभग 47 हजार 878 किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं प्रतिदिन बड़ी संख्या में टीकाकरण हो रहा है।
]]>इस दौरान पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई, सीओ सिटी सुभाष शर्मा, सीओ ट्रैफिक दीपचंद साथ मौजूद रहे।

जिला कलक्टर ने शार्दूल सिंह सर्किल से केईएम रोड, कोटगेट, साखंला फाटक, रेलवे स्टेशन रोड तक पैदल चलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं यहां से गोगागेट, गंगाशहर, भीनासर, नोखा रोड, रानी बाजार, अम्बेडकर सर्किल, तुलसी सर्किल क्षेत्र में भी व्यवस्थाएं देखी।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि दीपावली के दौरान मुख्य मार्गों पर आमजन को किसी प्रकार की समस्या ना हो, इसके मद्देनजर सुरक्षा इंतज़ामों का पैदल जायजा लिया। वहीं वैकल्पिक मार्गों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दीपावली के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संधारण के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। आमजन खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष मुस्तैदी रखी जाएगी।




इसी प्रकार प्रशासन गांवों के संग अभियान में कम प्रगति होने के कारण श्रीकोलायत के उपखंड अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कलेक्टर ने कहा कि दोनों अभियानों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सरकार की अपेक्षा के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। शहर की सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता ने शनिवार देर रात शहर का सघन दौरा किया। उन्होंने कुछ दिन पूर्व भी शहर की स्ट्रीट लाइट्स की स्थिति देखी थी तथा अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देशित करते हुए, समय-समय पर इनका निरीक्षण करने को कहा था। इसके तहत शनिवार को भी नगर निगम, नगर विकास न्यास और बीकेईएसएल के अधिकारियों के साथ शहर के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों का अवलोकन किया।
उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर से दुर्गादास सर्किल, दीनदयाल सर्किल, उरमूल सर्किल, श्रीगंगानगर रोड, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, कोठारी अस्पताल, पूगल फांटा, पूगल रोड ओवरब्रिज, जैसलमेर रोड, नगर निगम रोड, जूनागढ़, अंबेडकर सर्किल, रानी बाजार ओवर ब्रिज, रानी बाजार चौराहा, गोगागेट, रामरतन कोचर सर्किल, सिने मैजिक रोड, औद्योगिक क्षेत्र रेलवे क्रॉसिंग, नागणेचीजी मंदिर, मेडिकल कॉलेज सर्किल, पंचशती सर्किल, व्यास कॉलोनी मेन रोड, मूर्ति सर्किल, जेएनवी थाना रोड, सोफिया स्कूल, जयपुर रोड, हल्दीराम प्याऊ, म्यूजियम सर्किल आदि क्षेत्रों का सघन दौरा किया।
इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि पिछले दस दिनों में रोड लाइट्स की स्थिति में सुधार हुआ है। इस स्तर को बनाए रखें तथा यदि कहीं रोड लाइट्स बंद मिलती हैं, तो उन्हें अविलम्ब ठीक करवाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण किए जाएंगे। वहीं प्रमुख मार्गों पर रोड लाइट्स चालू रहें, इसकी मॉनिटरिंग के लिए क्षेत्रों के अनुसार प्रभारी अधिकारी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी हाई मास्क लाइट्स भी चालू रहें तथा रोड लाइट्स सम्बन्धित शिकायत का त्वरित निस्तारण किया जाए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी, नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित, बीकेइएसएल के प्रबंधक अर्पण दत्ता मौजूद रहे।

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। जिला कलक्टर (भू.अ.) डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकाॅर्ड माॅर्डनाईजेशन कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्व रिकाॅर्ड को आॅनलाइन किया जा रहा है। डाॅ. सोनी ने बताया कि ऑनलाइन तहसीलों में आम काश्तकार घर बैठे जमाबंदी, खेतो के नक्शें एवं गिरदावरी नकल ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। इसमें काश्तकार द्वारा प्रस्तुत ई-साईन राजस्व रिकाॅर्ड किसी भी कार्यालयध्न्यायालय में मान्य होंगे।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन तहसीलों में पटवारी से राजस्व रिकाॅर्ड प्रस्तुत करने हेतु ई-साईन युक्त राजस्व रिकाॅर्ड निर्धारित शुल्क के साथ अपना खाता वेबसाइट apnakhata.raj.nic.in पर या धरा ऐप्प से स्वयं या ई-मित्र से प्राप्त कर सकते है तथा केवल देखने के लिए बिना किसी शुल्क देख सकते है। ऑनलाइन तहसीलों में नामांतरकरण भी ऑनलाइन ही दर्ज हो रहे है। जिसके अंतर्गत काश्तकार अपना खाता वेबसाईट पर नामांतरकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन भी कर सकते है।

साथ ही पंजीयन दस्तावेज पटवारी को उपलब्ध करवाने की आवश्यकता नहीं रहती। जैसे ही पंजीयन कार्यालय में किसी कृषि भूमि का पंजीयन होता है, स्वतः ही नामांतरकरण दर्ज हो जाता है। इस संबंध में डाॅ. सोनी ने बताया कि आमजन अपने क्षेत्र में ऑनलाइन सेवाओं को अधिक से अधिक उपयोग में लेकर इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।


विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट में भारत निर्माण राजीव सेवा केंद्र सभागार में जिला जनअभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें रखे गए 17 प्रकरणों में 1 प्रकरण में निराधार शिकायत पाये जाने पर इस पर विचार नहीं किया गया तथा शेष अन्य प्रकरणों पर विचारोपरांत संबंधित अधिकारियों को जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला कलक्टर डाॅ. सोनी ने उपखण्ड़ अधिकारी मकराना एवं खनिज अभियंता मकराना से संबंधित प्रकरण श्रीमती मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय किशन द्वारा आवाप्त की गई कृषि भूमि का मुआवजा भुगतान नहीं मिलने के प्रकरण में अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लाभार्थी को भुगतान करा दिए जाने के लिए इन अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रशंसा की गई।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नागौर के 2 प्रकरण जो हरसौल तहसील डेगाना के तेजकरण व कैलाशचन्द्र पुत्र स्व. औकारलाल सोनी के प्रधानमंत्री आवास योजना (बीपीएल परिवार) में भूखण्ड़ आबादी क्षेत्र में दिए जाने का निर्णय लिया गया और इस परिवार को आगामी बैठक से पूर्व लाभान्वित कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से संबंधित 1 प्रकरण रामावि मांझवास का परिक्षा परिणाम खराब होने के लिए सामने आया जिस पर जिला कलक्टर ने शिक्षा अधिकारी को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में नागौर शहर के देहली गेट स्थित आराजी वक्फ सम्पति से संबंधित कार्यवाही की शिकायत निराधार पाये जाने पर इस प्रकरण को बंद करने का निर्णय लिया गया। बैठक में डेगाना तहसील से संबंधित 1 प्रकरण कोर्ट में लंबित होने के कारण विचार नहीं किया जा सका।

इस बैठक में उपखण्ड़ अधिकारी जायल, नावां, मेड़ता, मकराना, डीडवाना एवं तहसीलदार खींवसर व डेगाना, साथ ही कोषाधिकारी व उपरजिस्ट्रार सहकारी समितियां, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त जिला परियोजना समंवयक, विकास अधिकारी पंचायत समिति लाडनूं व मकराना से संबंधित प्रकरण विचार विमर्श के लिए प्रस्तुत किए गए।
इस बैैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जवाहर चौधरी, सहायक जिला कलक्टर रामजस विश्नोई, सीएमएचओ मेहराम महिया, नगर परिषद आयुक्त श्रवण चौधरी, सहायक निदेशक समाज कल्याण रामदयाल, शिक्षा विभाग, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


विनय एक्सप्रेस सामचार, नागौर। जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी शनिवार को बासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर गणमान्य जनों की बैठक ली।
सामुदायिक बैठक में जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बासनी गांव के गणमान्यजनों से कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता लाने की अपील की। बैठक में मौजूद युवा जनों से जिला कलक्टर ने कहा कि वे सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित आयु वर्ग के लोगों को प्रेरित करें और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विकसित किए गए कोविड-19 टीकाकरण सत्र में लेकर आएं।

जिला कलक्टर ने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे आगामी एक अप्रेल से कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर निर्धारित गाइडलाइन के मुताबिक निर्धारित आयु वर्ग के लोगो के साथ-साथ 60 वर्ष से अधिक उम्र के वे लोग अब तक टीकाकरण से वंचित हैं, उनको टीकाकरण सत्र तक लेकर आने के निर्देश दिए। डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने उचित मूल्य के दुकानदार व ई मित्र संचालकों को निर्देश दिए कि वे आमजन में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता लाने का काम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने इसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, स्टाॅफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा आशा सहयोगिनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कोरोना सैम्पलिंग व आमजन को कोविड-19 गाइडलाइन व सैम्पलिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंध राजीव सोनी, एपीडेमोलाॅजिस्ट साकिर खान, डाॅ. शादाब अली, सीएचसी बासनी के चिकित्सा प्रभारी डाॅ. राजेश दैया मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार उपखण्ड अधिकारियों तहसीलदारों ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर निर्धारित टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया। इन अधिकारियों ने कोरोना वैक्सीनेशन से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो, के लिए गणमान्यजनों की बैठक भी ली। रियांबड़ी के उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार ने सथाना कलां, जीजासनी, कुचामन सिटी के उपखण्ड अधिकारी बीएल चैधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कुकनवाली, तहसीलदार ने चितावा के राजकीय चिकित्सा संस्थान, मूंडवा के तहसीलदार पी.आर. पूनिया ने बीठवाल, कड़लू तथा झुझंडा व डीडवाना के उपखण्ड अधिकारी हनुमान चैधरी ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर विभिन्न जगहों पर आमजन की बैठक ली व कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर प्रेरित किया। इस दौरान चिकित्सा संस्थानों में मौजूद चिकित्सा अधिकारियों व स्टाॅफ को उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों ने कोरोना वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के साथ-साथ टारगेटेड ग्रुप को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।