Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
district level – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 25 Jul 2022 14:08:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जिला स्तरीय फसल बीमा कार्यशाला आयोजित https://vinayexpress.in/2022/07/25/district-level-crop-insurance-workshop-organized/ Mon, 25 Jul 2022 14:08:02 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39892 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिला स्तरीय फसल बीमा कार्यशाला का आयोजन सोमवार को कृषि भवन परिसर में किया गया।
बीमा कंपनी यूनिवर्सल सॉपो इन्श्योरेन्स लिमिटेड द्वारा आयोजित कार्यशाला में उपनिदेशक कृषि (विस्तार) कैलाश चौधरी ने कहा कि बैंक कृषकों द्वारा उपलब्ध करवायी गयी सूचना व फसल अनुसार ही प्रीमियम काटते हुए बीमा पॉलिसी का निर्माण सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि खरीफ 2022 हेतु अधिसूचित 8 फसलों के लिए प्रीमियम जमा करवाने की अंतिम तारीख 31 जुलाई रखी गयी है। परियोजना निदेशक (आत्मा) जगदीश पूनिया ने कहा कि यूनिवर्सल सोपो इन्श्योरेन्स कंपनी जिला व ब्लॉक स्तर पर पर्याप्त संख्या में प्रतिनिधि लगाएं, जिससे किसानों को फसल बीमा का समुचित लाभ मिल सके।


बीमा कंपनी से स्टेट प्रतिनिधि आदित्य यादव ने खरीफ 2022 में बैंकों द्वारा बीमा काटने के संदर्भ में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन द्वारा सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। पीएमएफबीवाई प्रभारी डॉ. मानाराम जाखड़ ने बताया कि किसानों का बैंक द्वारा 31 जुलाई तक बीमा किया जाएगा। जो कृषक अपनी फसल में परिवर्तन करवाना चाहते हैं, वे 29 जुलाई तक निर्धारित प्रारूप में भरकर बैंक में जमा करवाएं।


कार्यशाला में डी.डी.एम., नाबार्ड रमेश तांबिया, तहसीलदार इम्तियाज भाटी, बीमा कंपनी से कलस्टर प्रभारी नीतीश कुमार जिला प्रभारी रतनेश सहित विभिन्न बैंकर्स, सांख्यिकी विभाग एवं कृषि विभागीय अधिकारी यशवन्ती, भैराराम गोदारा, प्रदीप चौधरी, सुभाष विश्नोई, राजेश गोदारा, राजूराम डोगीवाल, ममता इत्यादि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत द्वारा किया गया।

]]>
जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित https://vinayexpress.in/2022/04/21/district-level-vigilance-and-monitoring-committee-meeting-organized/ Thu, 21 Apr 2022 10:52:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=29392 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) के नियम 17 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।


जिला कलक्टर ने अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लोगों पर अत्याचार के मामलों में पूर्ण संवेदनशीलता से कार्य करते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए तथा कहा कि ऐसे मामलों के अनुसंधान प्रकरण पुलिस थानों में बेवजह लंबित नहीं रहे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि वर्ष 2021-22 में अनुसूचित जाति के 528 लाभान्वितों को 426. 61 लाख तथा अनुसूचित जनजाति के 21 लोगों को 11 लाख रुपए की सहायता उपलब्ध करवाई।


इस दौरान जिला कलक्टर ने वर्ष 2021 -22 की प्रगति तथा पुलिस विभाग में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि मार्च तक जिले के थानों में 76 मामले दर्ज हुए, जिनमें 55 में अनुसंधान जारी है।
जिला कलक्टर ने पुलिस और अभियोजन अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक (एससी-एसटी सेल) अरविंद, अभियोजन अधिकारी कमलजीत सिंह राय, विशिष्ट लोक अभियोजक (एससी-एसटी सेल) कुंदन व्यास, सहायक निदेशक (अभियोजन) भगवान सिंह राठौड़, प्रशासनिक अधिकारी सलीम भाटी आदि मौजूद रहे।

]]>