js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनयएक्सप्रेस समाचार,बीकानेर । जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा है कि कोविड-19 के चलते त्यौहारी सीजन और सर्दी का मौसम बेहद चुनौतीपूर्ण है। कोविेड-19 की एडवाइजरी की पालना करवाने में लगे एरिया मजिस्ट्रेट की ऐसे में जिम्मेदारी और बढ़ गई। जिला प्रशासन, चिकित्सा एवं अन्य संबंधित विभाग समन्वय एवं पूरी क्षमता के साथ कोविड-19 का बेहतरीन प्रबंधन कर रहा है, आगामी दिनों में त्यौहार है, इन्हें देखते हुए एरिया मजिस्ट्रेट भीड़-भाड़ वाले मार्केट का भ्रमण कर आमजन को समझाईश करे।
कोविड-19 के लिए नियुक्त एरिया मजिस्ट्रेट््स के साथ मेहता ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि 16 नवम्बर तक शहर का नियमित भ्रमण कर, भीड़ वाले मार्केट पर नजर रखें। इस दौरान किसी भी दुकान में पटाखे विक्रय नहीं होने चाहिए। कोई दुकानदार अगर पटाखे बेचता मिले, उसे समझाईश करे, समझाईश के बावजूद नहीं मानता है, नियमानुसार जुर्माना लगवाया जावे।
उन्होंने कहा कि सिटी भ्रमण के दौरान संबंधित थानाधिकारी को साथ रखें तथा कोरोना एडवाईजरी की पालना को लेकर माईक के जरिये उद्घोषणा करवाई जाए। उन्होंने कहा कि मार्केट में दुकानों पर भीड़ ना हो, इस पर भी नजर रखी जाए। दुकानदारों को बताएं कि दुकान में निर्धारित सीमा से अधिक भीड़ ना रखें। सभी सम्बन्धित एरिया मजिस्ट्रेट त्यौहार से पहले तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें ताकि कोरोना को लेकर किए गए प्रयास बेकार ना जाएं और आगे भी कोरोना से सफलतापूर्वक लड़ सकें।
जिला कलक्टर ने की अपील- जिला कलक्टर ने कहा कि त्यौहारी सीजन में मार्केट में भीड़ बढे़गी। ऐसे में हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हालांकि आमजन मास्क लगा रहा है, फिर भी मास्क को अनिवार्य रूप से लागू करवाए। मास्क की अनिवार्यता के लिए कानून भी लाया गया है, यह आमजन को बताया जाए। उन्होंने कहा कि मास्क ही वर्तमान में कोरोना की वैक्सीन है। उन्होंने आमजन से अपील की कि हर व्यक्ति आवश्यक रूप से मास्क लगाए, क्योंकि किसी भी व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति का जीवन खतरे में डालने का अधिकार नहीं है। उन्होंने अपील में कहा कि प्रशासन आमजन की सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध करने का पूरा प्रयास कर रहा है, लेकिन इन प्रयासों में आमजन और व्यापारिक वर्ग सहित सभी के सहयोग की जरूरत है।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) सुनीता चैधरी, रजिस्ट्रार स्टाम्प ऋषि बाला श्रीमाली, अतिरक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अशोक सांगवा, सहायक निदेशक लोक सेवाएं सवीना बिशनोई, कुल सचिव स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय कपूर शेखर मान,सहायक कलक्टर मुख्यालय बिन्दू खत्री उपस्थित थे।
विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि लाॅक डाउन के दौरान जिले के कैंपों में निवासरत प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य भिजवाना तथा जिले में प्रवेश करने वाले प्रवासियों की जांच करते हुए इस संक्रमण से रोकथाम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजीव गांधी सेवा केंद्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार को उपखंड अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिले में अन्य राज्यों से आ रहे प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच हो इसके लिए चैक पोस्ट पर बने कैंपों में 24 घंटे डाक्टर मौजूद रहे। यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी संक्रमित व्यक्ति कम्युनिटी में प्रवेश न कर सके। गौतम ने कहा कि संक्रमण बचाव के लिए होम आइसोलेशन सबसे अहम प्रक्रिया होगी। यदि एक भी संक्रमित व्यक्ति प्रवेश पाता है तो सम्बंधित उपखंड अधिकारी तथा ब्लॉक सीएमओ सीधे तौर पर जिम्मेवार और जवाबदेह होंगे।
नोखा और श्रीडूंगरगढ़ बरतें विशेष सावधानी
जिला कलेक्टर ने कहा कि नोखा और श्री डूंगरगढ़ जिले के महत्वपूर्ण एंट्री प्वांइट्स होने के कारण यहां के एसडीओ इस संबंध में विशेष सावधानी बरतते हुए प्लानिंग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि चैक पोस्ट 24 घंटे चले, कंट्रोल रूम हो, जहां प्रवेश करने वालों के पंजीयन, स्क्रीनिंग तथा होम आइसोलेशन का बान्ड भरने व प्रत्येक व्यक्ति के मोबाइल में राजकोप, आरोग्य सेतु जैसे ऐप डाउनलोड करने जैस समस्त काम चेकपोस्ट पर ही संपन्न कर लिए जाएं। कंट्रोल रूम से समस्त सूचनाएं तुरंत अपटेड हो और संबंधित अधिकारी के पास तुरंत सूचना भेजी जाए।
उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि प्रवासी श्रमिकों के लिए बनाए गए कैंपों में सभी नाकों पर डॉक्टर 24 घंटे मौजूद रहे। यदि कोई व्यक्ति हॉटस्पॉट से जिले में आ रहा है तो उसके स्टेट क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था भी की जा सकती है। चेक पोस्ट पर ही आई एल आई लक्षणों वाले व्यक्तियों की अलग से सूचना संधारित हो तथा चैक पोस्ट पर ही ऐसे मरीजों को दवा उपलब्ध करवाई जाए। एसडीओ अपने उपखंड में बने चेकपोस्ट का रोजाना विजिट करें, लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गौतम ने कहा कि उपखंड स्तर पर समस्त व्यवस्थाएं चाक-चैबंद रखने के लिए जिस भी प्रकार के संसाधन चाहिए सूचना दें, संसाधनों की कोई कमी नहीं है। आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड अपडेट हो, सभी अधिकारी अपने संपूर्ण क्षमता का सर्वोत्तम उपयोग करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाएं।
आधारभूत सुविधाएं रहे उपलब्ध
जिला कलक्टर ने कहा कि चैक पोस्ट पर लोगों के लिए पानी, टाॅयलेट, बिजली, छाया जैसी सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो। टेंट आदि लगाकर छाया की व्यवस्था हो तथा टीवी आदि भी लगाए जाएं, जिससे यदि आने वाले श्रमिकों को ज्यादा देर तक इंतजार करना पड़े तो वे परेशान ना हों।

जिला कलेक्टर ने कहा कि उपखंड अधिकारी अपने स्तर पर ऐसा कोई पास जारी ना करें जिसमें किसी व्यक्ति को यहां से अन्य राज्यों में जाकर किसी प्रवासी को लाने की अनुमति दी जा रही हो।
ब्लॉक सीएमओ भेजे रोजाना रिपोर्ट
जिला कलेक्टर ने कहा कि ब्लॉक सीएमओ आइसोलेशन भेजे जाने वाले व्यक्तियों की रोजाना सूचनाएं दें। अगले 10 से 15 दिन बहुत महत्वपूर्ण है। संक्रमण रोकथाम के लिए होम आइसोलेशन ही सबसे जरूरी प्रक्रिया होगी।
ग्राम सेवक पटवारी करें गांव का भ्रमण, रखें नजर
गौतम ने कहा कि एएनएम, ग्राम सेवक, पटवारी, गांवों में भ्रमण करते रहें और यह सुनिश्चित करें कि बाहर से आए समस्त लोग होम आइसोलेशन में ही रहें। कोई भी नियमों की अनुपालना नहीं करता हुआ पाया जाए तो सम्बंधित के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाए। गौतम ने कहा कि जिले में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य चैकअप आदि समस्त गतिविधियां सुचारू रूप से चलें और कोई लापरवाही ना हो सुनिश्चित करें। सभी उपखंड मुख्यालयों पर निजी चिकित्सालय नियमित खुले किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं के बाधित होने का सामना ना करना पड़े ।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, उपखंड अधिकारी बीकानेर रिया केजरीवाल, सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा तथा वीडियो कांफ्रेंस के जरिए समस्त उपखंड अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।