js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनय एक्सप्रेस शैक्षणिक समाचार, बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर स्थित स्नेहलता व्यास मैमोरियल ट्रस्ट की तरफ से शनिवार सुबह जिला अस्पाताल को मरीजों के उपयोग में आने वाली बहुमूल्य एजीडी इलेक्ट्राॅलाईट एनालिस 4 पी जाँच मशीन संरक्षिका शिव कुमारी व्यास द्वारा अपनी स्मृतिशेष पुत्र वधु स्नेहलता व्यास की याद में सहायक कोषाधिकारी किशन व्यास की प्रेरणा से अधीक्षक डाॅ. प्रवीण चतुर्वेदी, पैथोलाॅजिस्ट डाॅ. वीके गाँधी, डाॅ. अनिता सिंह एवं नर्सिंग अधीक्षक शुच्चा सिंह की उपस्थिति में सप्रेम भेंट की।

इस अवसर पर अधीक्षक चतुर्वेदी ने कहा कि एसवीएमटी संस्था द्वारा भेंट बहुमूल्य मशीन न सिर्फ मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगी बल्कि समाजसेवा के कार्य में सक्रिय अन्य सक्षम संस्थाओं को भी चिकित्सालय में आवश्यक चिकित्सा उपकरण भेंट करने की प्रेरणा मिलेगी।
पैथोलाॅजिस्ट डाॅ. वी के गाँधी ने बताया कि इस मशीन से सोडियम पौटेशियम, क्लोराइड, कैल्शियम आदि जांच हो सकेगी, लम्बे समय से चिकित्सालय में इस मशीन की आवश्यकता थी जो आज एसवीएमटी संस्था के सहयोग से पूर्ण हूई। डाॅ. प्रवीण चतुर्वेदी द्वार संस्था की संरक्षिका शिव कुमारी व्यास को धन्यवाद पत्र देकर आभार प्रकट किया गया।

इस दौरान संस्था कि ओर से आलोक व्यास, लक्ष्मीनारायण व्यास, धन्वंतरी व्यास, राघव स्नेह व्यास, प्रांजल व्यास, यशवेन्द्र व्यास चिकित्सालय कि ओर से नर्सिंग स्टाफ अमित वशिष्ठ, लैब सहायक दाऊलाल पुरोहित, नथमल प्रजापत, अजय आचार्य, इलियास चौहान दिनेश स्वामी आदि उपस्थित रहे।
]]>इस अवसर पर सेवा संस्थान के विजय भैया, विजय कालरा, गुरु बालक, अमान, माणक चंद व्यास, जितेंद्र पुरोहित, बृजमोहन चैधरी इत्यादि उपस्थित थे। भगतसिंह यूथ क्लब के कार्यकर्ताओं योगेेेश पुरोहित, विनोद जोशी, विजय पाल चैधरी, गोपाल खैरीवाल, शिवप्रकाश जोशी इत्यादि ने सारी व्यवस्थाएं संभाली। जयचंद डागा, राजेश जिन्दल, देवकिसन चांडक, किशनलाल गेधर, सुमित कोचर, बसंत डागा, अशोक कुमार पारख, टीकूराम मेघवंशी तथा होटल राजविलास के भंवर खान भी उपस्थित थे। स्व. चन्द्रप्रकाश गहलोत मेमोरियल ट्रस्ट के अभिषेक गहलोत भी उपस्थित थे।
’आपसे ही है उम्मीद साहब, बुजुर्गों की आंखों में दिखी चमक

जब जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम गणगौर पैलेस में एक बुजुर्ग महिला के पास स्वयं कुर्सी लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बैठकर उनसे हाल-चाल जान रहे थे । तब बुजुर्ग महिला ने बताया कि कि आपने इस संकट के समय जो हमारा सहयोग किया है उससे हमें बहुत बड़ा संबल मिला है । हमारी आपसे बहुत उम्मीदें है आप हमारी आवश्यक मदद करवावे। ऐसा कहते हुए बुजुर्ग महिला की आंखों में आत्मविश्वास की चमक दिखाई दे रही थी और वे दुगने जोश में नजर आ रही थी। महिला ने कहा साहब आप ही मदद करवा सकते हैं। हमे आप पर विश्वास है, क्योकि आप चलकर हमारी मदद के लिए आये जितनी संभव हो हमें सरकारी इमदाद दिलवाने की व्यवस्था करवा दें। वहीं पर उपस्थित एक अन्य बुजुर्ग व्यक्ति ने भी जिला कलेक्टर से सरकारी स्तर पर सहयोग दिलाने की बात कही। जिला कलेक्टर ने कहा कि वे हर संभव प्रयास कर मदद करेंगे। गणगौर पैलेस का वातावरण सेवा कर्तव्य और संवेदना से महक रहा था। उपस्थित लोगों ने जिला कलेक्टर के आत्मीय व्यवहार की भरपूर प्रशंसा की।
E.mail : vinayexpressindia@gmail.com
]]>