js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनय एक्सप्रेस मनोरंजन समाचार, बीकानेर। संगीत क्षेत्र में बीकानेर के कई गायकों ने शहर का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है इसी परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य परकोटे के दो युवाओं ने किया है, उभरते युवा गायक ऋषि पुरोहित और रैपर जय व्यास ने गैलेक्सी रिकॉर्ड्स के बैनर तले निर्मित डोर पतंग विडियो एलबम में अपनी आवज दी है, इस एलबम को बीते शुक्रवार को गैलेक्सी रिकॉर्ड्स द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन लॉन्च किया गया।

इस एलबम को कैमी राजपूत द्वारा निर्देशित किया गया, इस एलबम के लिरिक्स राइटर जय व्यास, और कम्पोजर कैमी राजपुरोहित है। डोर पतंग के एलबम में म्युजिक बीकानेर के महेश व्यास ने दिया और जोधपुर के आदिल खान ने फिल्माया, मेलॉडी वॉयस से भरा डोर पतंग एलबम देश की जनता द्वारा बेहद पंसद किया जा रहा है, खबर लिखे जाने तक डोर पतंग राजस्थानी लव सॉन्ग एलबम के महज 24 घण्टों में लगभग 14 हजार से अधिक लोगों ने देखा और पसंद किया ।