js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170बीकानेर, 13 जुलाई। लक्ष्मीनाथ मंदिर में दो करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसमें मंदिर परिसर के एक पार्क को ओपन थिएटर के रूप में विकसित करने के अलावा मुख्य मंदिर प्रांगण को टीन शेड से कवर करवाया जाएगा।
शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बुधवार को मंदिर परिसर में प्रस्तावित कार्यों के स्थान देखे और बताया कि पर्यटन तथा कला संस्कृति विभाग के माध्यम से यह कार्य करवाए जाएंगे। इसमें मंदिर के सीढ़ियों वाले पार्क को ओपन थिएटर के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में सांस्कृतिक गतिविधियों का सतत आयोजन होता है। इसके मद्देनजर यह कार्य किया जाएगा। इसके तहत ओपन थिएटर के स्टेज को शेड से कवर करने, मंच के दोनों ओर ग्रीन रूम बनाने, इसके पीछे की दीवार को ऊंचा करने तथा बैठक व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मंदिर के मुख्य परिसर में होली सहित विभिन्न अवसरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं और बरसात एवं गर्मी के दौरान दर्शनार्थियों को परेशानी नहीं हो, इसके मद्देनजर यहां भी शेड लगाए जाएंगे। उन्होंने मुख्य मंदिर की फर्श को आवश्यकता के अनुसार दुरूस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही संतोषी माता मंदिर में नगर स्थापना दिवस एवं अन्य कार्यक्रमों के मद्देनजर स्थाई स्टेज बनवाने के लिए लिए कहा। पर्यटन विभाग के अधिशाषी अभियंता मुकेश शर्मा ने बताया कि इसकी प्राइमरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट शीघ्र ही सरकार को भिजवाई जाएगी। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता मदन लाल, लक्ष्मीनाथ मंदिर पर्यावरण विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम कच्छावा मौजूद रहे।

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रंगोलाई महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान डॉ कल्ला ने कहा कि गुरु के आशीर्वाद के बिना सफलता की कल्पना भी मुश्किल है।


इस दौरान जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति विनोद कुमार सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) पंकज शर्मा, कुलसचिव यशपाल आहूजा, उप कुलसचिव डाॅ. बिट्ठल बिस्सा आदि मौजूद रहे।

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में डाॅ. कल्ला ने हैलीपेड, आॅडिटोरियम, इंडोर स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स और अहिंसा पार्क का मुआयना किया। उन्होंने सभी इंतजाम माकूल रखने के निर्देश दिए। उन्होंने डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम में पुर्नगठित शहरी जल योजना शिलान्यास समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बैठक, निकासी, पेयजल और प्रवेश सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा।


डॉ. कल्ला ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हमारे देश में भारत-रत्न एम. विश्वेश्वरैया जी की जयंती को ‘अभियंता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। विश्वेश्वरैया जी देश के सच्चे सपूत और एक महान इंजीनियर थे। उन्होंने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और अदभुत कौशल के दम पर देश के विकास और नवनिर्माण में अविस्मरणीय योगदान देते हुए अमिट छाप छोड़ी।
जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग एक ऐसा पेशा है जो अभियंताओं को अपने कार्यक्षेत्र में खुद के तकनीकी कौशल और क्षमताओं के दम पर मानवीय विकास के नए आयाम स्थापित करने का अवसर प्रदान करता है। अपने कर्म क्षेत्र में समर्पण, निष्ठा और ईमानदारी से योगदान देने वाले इंजीनियर्स सदैव प्रगति के नए प्रतिमान कायम कर जीवन में सफलता के नए सोपान तय करते हैं।
डॉ. कल्ला ने कहा कि इस खास मौके पर सभी इंजीनियर्स देश और प्रदेश की तरक्की में पूरी शिद्दत से भूमिका निभाने का संकल्प लें।



]]>

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने सोमवार को सियाणा भैरव मन्दिर में ग्रामीण जल योजना के तहत 16.23 लाख रुपये की लागत से बने नलकूप का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्ती कार्य हो रहे हैं। जगह-जगह ट्यूबवेल और हैंडपंप स्वीकृत किए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पेयजल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। पानी की नई टँकियां बनाई जा रही हैं। बीकानेर शहर की वर्ष 2052 की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लगभग 600 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति रुकी नहीं है और हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। आज राज्य में नई सड़कें बन रही हैं। विद्युत व्यवस्था में आमूलचूल सुधार हो रहा है। नए स्कूल और कॉलेज प्रारम्भ किए जा रहे हैं। युवाओं के रोजगार के नए रास्ते खुले हैं। जल्दी ही पैंतीस हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। ऊर्जा विभाग में 2 हजार 670 पद भरे जाएंगे। जलदाय विभाग में भी नई भर्तियों की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में अनवरत कार्य हो रहा है।

डॉ. कल्ला ने आमजन से जल बचत का आह्वान किया तथा कहा कि प्रत्येक व्यक्ति बूंद-बूंद पानी का महत्त्व समझे और इसका सदुपयोग करे।उन्होंने कहा, हमारे पूर्वज प्याऊ, कुँए और बावड़ियां बनवाते थे। शास्त्रों में इसकी बड़ी महत्ता है। उन्होंने जल को रत्न बताया और कहा कि इसके बिना जीव के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि सियाणा में विद्युत आपूर्ति सहित सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। शीघ्र ही इसका समाधान किया जाएगा। इस दौरान मन्दिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों द्वारा डॉ. कल्ला का अभिनन्दन किया गया। इससे पूर्व उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर तथा स्विच ऑन कर हैंडपंप का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने सियाणा भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश में खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय शर्मा, कोलायत उपखण्ड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर, झंवरलाल सेठिया, सियाणा सरपंच मनोहर सिंह भाटी, हरि सिंह सांखला,भैरुं सिंह सांखला, बच्छराज छंगाणी, झंवरलाल ओझा, अशोक कुमार छंगाणी, गोपाल भादाणी, बुलाकी दास छंगाणी, धर्मेंद्र छंगाणी, रूपकिशोर ओझा और राजेंद्र कुमार छंगाणी आदि मौजूद रहे।
]]>