js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि विद्यार्थी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रखते हुए आगे बढ़ें तथा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग देश और समाज के विकास में करें।
शिक्षा मंत्री ने शनिवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव और पारितोषिक वितरण कार्यक्रम ‘गूंज-23’ के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का दौर है। ऐसे में प्रत्येक युवा को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रयत्नशील होना होगा। उन्होंने कहा कि अब बेटियां किसी से कम नहीं हैं। बेटियों ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाई है। पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की छात्राएं भी तकनीकी क्षेत्र में नवाचार करें, जिससे विज्ञान के युग में बेहतर परिणाम हासिल हो सके।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा के प्रति कृत संकल्प है तथा इसे बढ़ावा प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर को एजुकेशन हब बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। हाल ही के बजट में यहां दो नए महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा हुई है। इससे शहरी क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि इस महाविद्यालय से तकनीकी शिक्षा हासिल कर, बेटियां समाज के बीच जाएंगी और अपनी सेवाएं देंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूरगामी सोच के साथ विकास के कार्य कर रही है। युवाओं को इनका सर्वाधिक लाभ मिलेगा।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सक्सेना ने स्वागत उद्बोधन दिया और महाविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इससे पहले शिक्षा मंत्री ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक और देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस दौरान फैशन शो भी आयोजित किया गया। शिक्षा मंत्री ने छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्र शाखा प्रभारी नीलम राजपुरोहित ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सपना दिनोदिया और डॉ. उमाकान्त व्यास ने किया।


इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि बीकानेर की होली पूरे देश और दुनिया में विशेष पहचान रखती है। यहां की रम्मतें, फाग महोत्सव और फागणिया फुटबॉल बेहद प्रसिद्ध हैं। होलिका दहन और धुलंडी की परंपराएं भी विशेष हैं।

उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं तथा बीकानेर की समृद्ध परंपरा को बनाए रखने में अपना योगदान दें।

शिक्षा मंत्री ने जोशियों की बगीची के लिए 13 लाख रुपए विधायक निधि से और देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहां 8 लाख रुपए के कार्य प्रगतिरत हैं। इन कार्यों को पूर्ण करने के लिए 13 लाख रुपए की राशि और दी जाएगी।
इस दौरान उन्होंने नाटेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव को जल अर्पित किया तथा मोहता चौक स्थित एक घर में मां भगवती और भैरव नाथ की पूजा की।



उन्होंने फूलों की होली खेल कर होली का पर्व मनाया। इस दौरान शिक्षा मंत्री का भव्य अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में बबला महाराज, आशीष जोशी, गणेश कलवाणी, कैलाश जोशी, सुंदर लाल जोशी, मदन जैरी, जितेंद्र जोशी, हेमंत जोशी, गोपाल भादाणी, मुन्ना भादाणी, पूनमचंद पुरोहित, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, नंद कुमार आचार्य आदि मौजूद रहे।





विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादुलगंज में दो कक्षों एवं जल मंदिर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं तथा स्कूलों में सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसमें भामाशाहों का सहयोग भी सराहनीय है।

दानदाताओं का यह सहयोग दूसरों के लिए प्रेरणादाई है।उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है तथा प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, सरकार इसके लिए संकल्पबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में अनेक निर्णय लिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा विद्यार्थियों के हित में बजट घोषणा 2022 में हजारों माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया है। जिले में भी नए स्कूल और इन स्कूलों में आवश्यकता के अनुसार नए संकाय खोले जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ कल्ला ने विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से गणित आधारित प्रश्न भी पूछे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी जंक फूड से दूर रहें तथा संयमित दिनचर्या अपनाएं।

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुनील बोड़ा ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए राज्य सरकार द्वारा ब्रिज कोर्स तैयार किया गया है। उन्होंने राज्य सरकार की बालगोपाल योजना के बारे में बताया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार आचार्य ने विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर भामाशाह अंकित मित्तल, आशा भाटिया, निशिता सुराणा, रामा देवी, सुशीला पुरोहित को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद मनोज कुमार, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्राशि) भंवर लाल शर्मा, रमेश अग्रवाल, वल्लभ कोचर, भूराराम भादू, सरिता पिंजानी, शांति आचार्य, राजेंद्र व्यास, गोविंद कुमार जोशी, मीनाक्षी खत्री, भावना माकड़ तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

विद्यालय में करवाए गए विकास कार्यों में बीकानेर राउंड टेबल इंडिया संस्था द्वारा दो कमरे बनवाए गए हैं। वहीं आशा भाटिया, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार आचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादुल गंज के समस्त स्टाफ, सेवानिवृत्त अध्यापिका रामा देवी एवं सुशीला पुरोहित, शांता शर्मा, मस्ताना मंडल बीकानेर, रोटरी क्लब बीकानेर आध्या के सहयोग से लगभग 2 लाख रूपए की लागत से जल मंदिर बनवाया गया है।

बीकानेर, 13 जुलाई। लक्ष्मीनाथ मंदिर में दो करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसमें मंदिर परिसर के एक पार्क को ओपन थिएटर के रूप में विकसित करने के अलावा मुख्य मंदिर प्रांगण को टीन शेड से कवर करवाया जाएगा।
शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बुधवार को मंदिर परिसर में प्रस्तावित कार्यों के स्थान देखे और बताया कि पर्यटन तथा कला संस्कृति विभाग के माध्यम से यह कार्य करवाए जाएंगे। इसमें मंदिर के सीढ़ियों वाले पार्क को ओपन थिएटर के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में सांस्कृतिक गतिविधियों का सतत आयोजन होता है। इसके मद्देनजर यह कार्य किया जाएगा। इसके तहत ओपन थिएटर के स्टेज को शेड से कवर करने, मंच के दोनों ओर ग्रीन रूम बनाने, इसके पीछे की दीवार को ऊंचा करने तथा बैठक व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मंदिर के मुख्य परिसर में होली सहित विभिन्न अवसरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं और बरसात एवं गर्मी के दौरान दर्शनार्थियों को परेशानी नहीं हो, इसके मद्देनजर यहां भी शेड लगाए जाएंगे। उन्होंने मुख्य मंदिर की फर्श को आवश्यकता के अनुसार दुरूस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही संतोषी माता मंदिर में नगर स्थापना दिवस एवं अन्य कार्यक्रमों के मद्देनजर स्थाई स्टेज बनवाने के लिए लिए कहा। पर्यटन विभाग के अधिशाषी अभियंता मुकेश शर्मा ने बताया कि इसकी प्राइमरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट शीघ्र ही सरकार को भिजवाई जाएगी। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता मदन लाल, लक्ष्मीनाथ मंदिर पर्यावरण विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम कच्छावा मौजूद रहे।

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रंगोलाई महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान डॉ कल्ला ने कहा कि गुरु के आशीर्वाद के बिना सफलता की कल्पना भी मुश्किल है।

डॉ. कल्ला ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण एवं सृजन के अधिष्ठाता है। वे सदियों से दुनियां को खूबसूरत बनाने में जुटे लाखों—करोड़ों श्रम साधकों, कारीगरों एवं अलग—अलग विधा के सृजन शिल्पियों को नवनिर्माण की राह दिखाते आए हैं।
जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि देव शिल्पी विश्वकर्मा द्वारा स्थापित वास्तु और शिल्पकला के आदर्श मानदंड हम सभी को अपनी सृजनधर्मिता से देश और समाज की प्रगति में सतत योगदान की प्रेरणा देते हैं।


]]>







विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह रविवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में गरिमामय और पारंपरिक तरीके से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में प्लाटून ने कदम से कदम मिलाकर देश की एकता एवं अखण्डता का संदेश दिया। परेड कमांडर दीपचंद ने मार्च पास्ट का नेतृत्व किया। इसमें आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बॉर्डर होमगार्डस, राजस्थान अरबन होमगार्डस, एनसीसी की सात राज.बटालियन तथा महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय की टुकड़ी शामिल हुई।

इससे पूर्व डॉ. कल्ला ने शांति के प्रतीक सफेद कपोत और रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़े। इस दौरान आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैण्ड ने सुमधुर स्वर लहरिया बिखेरी। राज्यपाल का प्रदेश की जनता के नाम सन्देश का पठन अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) बी एल धोजक ने किया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। इस अवसर पर योग-व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जागरूकता के सम्बंध में गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ.बी. डी. कल्ला ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनेकों देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया। देश की स्वतंत्रता के लिए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अनेक सेनानी जेल गए और अंग्रेजों का विरोध किया। पूरे देश के साथ बीकानेर के परिवारों की तीन-तीन पीढ़ियां भी देश की आजादी के लिए जेल गई। इन देशभक्तों के त्याग और बलिदान के कारण ही हम अंग्रेजों की दास्तां से आजाद हुए।
इस अवसर पर जलदाय मंत्री ने कहा कि कोविड काल में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य किया गया। कोविड काल में राज्य की सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन, रेमेडिसिविर इंजेक्शन, जांच व दवाइयों के उचित प्रबन्धन किए गए, जिससे राज्य में मृत्यु दर कम रही और रिकवरी दर बढ़ी। डॉ. कल्ला ने कोविड काल में किए गए कार्यों के लिए कोविड वॉरियर्स व भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

जलदाय मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित महात्मा गांधी मॉडल स्कूल और जनता क्लीनिक का आमजन को फायदा मिला है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा जैसी ऐतिहासिक योजना प्रारम्भ की गई है।
डॉ कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट में बीकानेर को अनेक सौगातें दी गई हैं। इन सभी का समयबद्ध क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने बीकानेर शहर में 600 करोड़ रुपये की वृहद पेयजल योजना के बारे में बताया और कहा कि इससे वर्ष 2052 तक कि पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकेगी।

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालें तथा कोरोना प्रबंधन में प्रभावी योगदान देने वाली 59 प्रतिभाओं तथा संस्थाओं का स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित प्रतिभाओं में श्रीडूंगरगढ़ की उपखण्ड अधिकारी दिव्या चौधरी, उपनिवेशन विभाग के उपायुक्त रणजीत बिजारणिया, छत्तरगढ़ के नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, वृत्ताधिकारी वृत्त नोखा नेमसिंह, पुलिस थाना कोतवाली के थानाधिकारी नवनीत सिंह, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ आचार्य माईक्रोबायोलॉजी एवं कोविड-19 लेब प्रभारी अधिकारी डॉ. अंजलि गुप्ता, मेडिकल कॉलेज के आचार्य डॉ. संजय कोचर, आचार्य एवं निश्चेतन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली धवन, आचार्य रेडियोथेरेपी डॉ. शंकर लाल जाखड़, सहआचार्य फोरेंसिक मेडिसिन डॉ. प्रमोद कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम दाउदी, सहाय औषधि नियंत्रक सुभाष मुटनेजा, उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक हरगोविन्द मित्तल, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के वरिष्ठ सहायक बृजेन्द्र सिंह, लोक गायिका नीलिमा देवी बिस्सा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी कार्यालय की नर्स ग्रेड द्वितीय बसन्ती मेघवाल, पीबीएम अस्पताल की मेट्रन राजबाला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी कार्यालय के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर मधुसूदन व्यास, नर्सिंग स्टाफ अमित देवड़ा, एएलटी संविदा कर्मचारी रत्ना छंगाणी, आलौकिक फाउंडेशन ट्रस्ट, श्री कृष्ण सेवा संस्था, नोखा नगरपालिका के वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार शर्मा, नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ के सहायक कर्मचारी प्रेम कुमार, देशनोक के सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, नगर निगम बीकानेर के कनिष्ठ सहायक वरूण प्रताप सिंह भदौरिया, नगर निगम बीकानेर के जमादार कपिल कुमार जैदिया, मुख्य रोड़ प्रभारी किशन व्यास, वाहन चालक रूपचन्द को कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को भी स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किया गया। इनमें बैडमिंटन प्रशिक्षक हेमन्त कुमार मोदी, एनसीसी के सीनियर अण्डर ऑफिसर हितेश शर्मा, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रंजन माथुर, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के शाखा प्रबन्धक चन्द्रवीर सिंह बीका, फोर्ट डिस्पेंसरी के सम्पूर्ण परिसर में टीनशेड लगवाने सहित जीर्णोद्धार कार्य के लिए एसबीआई प्रशासनिक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक सुरेश शर्मा, रा.बा.उ.मा.वि. बारहगुवाड़ के व्याख्याता राजीव पुरोहित, समग्र शिक्षा के कार्यक्रम अधिकारी पृथ्वीराज लेघा, जोधपुर डिस्कॉम के सहा. प्रशा.अधिकारी मदन गोपाल राजपुरोहित, नगर विकास न्यास के अतिरिक्त प्रशा.अधिकारी भैरूरत्न किराड़ू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहा.प्रशा.अधिकारी मुकेश कुमार भाटी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहा.प्रशा.अधिकारी नरपत सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोईन तस्लीम कोहरी, कलेक्ट्रेट कार्यालय के कनिष्ठ सहायक राजेेश कुमार किराड़ू, निर्वाचन पंजीयन अधिकारी कार्यालय (पश्चिम) के सूचना सहायक योगेश कुमार सोनी, नगर विकास न्यास के कनिष्ठ लेखाकार गणेश कलवाणी, देशनोक भू-अभिलेख निरीक्षक हरिनारायण सिंह, कलेक्ट्रेट कार्यालय के पटवारी राजकुमार चौधरी, साफा पगड़ी कलाकार तमन्ना मीर, सबसे बड़ी पैंटिग बनाने वाली मेघा हर्ष, समाज सेवी रतनलाल गुप्ता, पेंटर भंवरलाल उर्फ भंवर, मंच संचालक ज्योति प्रकाश रंगा, संगीतज्ञ मार्कण्डेय रंगा, समाज सेवी मुकेश व्यास, ईसीबी के संविदा कार्मिक व समाज सेवी जयकिशन, समाज सेवी बिशनाराम सियाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक विकास एवं नगर निगम की संजू को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।मार्च पास्ट की सर्वश्रेष्ठ टुकड़ी का पुरस्कार महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय की एनसीसी बटालियन को दिया गया।

ऊर्जा मंत्री डॉ कल्ला ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सीमा सुरक्षा बल द्वारा डॉ करणी सिंह स्टेडियम परिसर में लगाई गई आयुध प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न आर्म्स के बारे में सीमा सुरक्षा बल के जवानों से बारीकी से जानकारी ली।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा, जिला कलेक्टर नमित मेहता, पुलिस महानिरीक्षक प्रफ्फुल कुमार, बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा, अतरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त ए. एच. गौरी, मदन मेघवाल, यशपाल गहलोत, महेंद्र कल्ला, बिशनाराम सियाग, सुमित कोचर, राहुल जादूसंगत,डी के कल्ला, एनसीसी सात राज बटालियन के कर्नल विनोद कुमार शर्मा, जीजी भाई, सीओ स्कॉउट जसवंत सिंह राजपुरोहित सहित जनप्रतिनिधिगण, स्वतन्त्रता सेनानियों के परिजन, अधिकारी, कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित,ज्योतिप्रकाश रंगा, रविंद्र हर्ष,मंदाकिनी जोशी ने किया।