Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
dr gunjan soni – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sat, 15 Mar 2025 16:40:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने किया निश्चेतन विभाग में डॉक्टर चेम्बर्स का उद्घाटन https://vinayexpress.in/2025/03/15/news-spmc-and-pbm-bkn/ Sat, 15 Mar 2025 16:40:48 +0000 https://vinayexpress.in/?p=90525 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से सबद्ध पीबीएम के निश्चेतन विभाग मे शनिवार को ऑपरेशन थियेटर ए ब्लॉक में डॉक्टर्स के लिए चार चेम्बर्स का उद्घाटन प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त प्राचार्य प्रथम एवं विभागाध्यक्ष निश्चेतन विभाग डॉ.अनीता पारीक ने बताया कि बढ़ते हुए कार्यभार को देखते हुए इन चेम्बरर्स की आवश्यकता हो रही थी, डॉ. अनीता ने कहा कि प्राचार्य डॉ. सोनी के प्रोग्रेसिव निर्णय के चलते मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों के कार्य प्रगति की ओर गतिशील है।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान वरीष्ठ आचार्य एवं अधीक्षक एसएसबी अस्पताल डॉ. सोनाली धवन, डॉ. कीवी मंटन, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. यूनुस खिलजी, डॉ. नेहा एरोन, डॉ. सीमा, डॉ. जिनेश सहित अन्य ओटी स्टाफ एवं मेडिकल स्टूंडेट्स उपस्थित रहे।

]]>
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने एंटी रैगिंग समितियों का किया गठन : रैगिंग गतिविधियों पर रहेगी सख्त निगरानी https://vinayexpress.in/2023/07/28/spmc-news-bkn-9/ Fri, 28 Jul 2023 09:00:42 +0000 https://vinayexpress.in/?p=70213

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने उच्चतम न्यायालय, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर, नेशनल मेडिकल कांउसिल तथा राजस्थान सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की अनुपालना में नवीन शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विभिन्न रैगिंग विरोधी समितियों का गठन किया है।
प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में रैगिंग से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन को शामिल करते हुए एंटी रैगिंग समितियों का गठन किया गया है। समिति से जुड़े अधिकारियों के मोबाइल नम्बर विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जाएगें ताकी रैगिंग की आशंका के चलते परेशानी होने पर विद्यार्थी सीधे कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर सकते है। अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. नवरंग लाल महावर ने बताया कि एनएमसी तथा राज्य सरकार द्वारा जारी रैगिंग विरोधी अधिनियम के तहत 24 सदस्यों के एंटी रैगिंग दल का गठन किया गया है जो कि नियमित रूप से महाविद्यालय परसिर के अन्दर एवं बाहर विद्यार्थियों को रैगिंग से सुरक्षा प्रदान करने हेतु सख्त निगरानी रखेगा।
इन समितियों का हुआ गठन
1. रैगिंग विरोधी समिति
2. रैगिंग विरोधी दल
3. परामर्श समिति
4. सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति
5. खेल-कूद समिति
6. नव-प्रवेशित एवं वरिष्ठ विद्यार्थीयों मे परिचय हेतु समिति

]]>
डॉ. गुंजन सोनी ने किया अतिरिक्त प्राचार्य कार्यालय कक्ष का उद्गाटन https://vinayexpress.in/2023/03/09/dr-gunjan-soni-inaugurated-the-additional-principals-office-room/ Thu, 09 Mar 2023 09:52:45 +0000 https://vinayexpress.in/?p=59213 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य तृतीय डॉ. रेखा आचार्य के कार्यालय कक्ष का उद्गाटन गुरुवार को प्रधानाचार्य डॉ. गुंजन सोनी के कर कमलों द्वारा किया किया गया।

इस अवसर पर डॉ सोनी ने श्रीमती आचार्य को मनी प्लांट भेंट कर शुभकामनाएं दी एवं कक्ष की चाबी सुपुर्द की। नवीन कक्ष के उद्गाटन पर डॉ. रेखा आचार्य ने प्राचार्य सोनी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त प्राचार्य प्रथम अनिता पारीक, अतिरिक्त प्राचार्य द्वितीय डॉ. एन.एल. महावर, अतिरिक्त प्राचार्य चतुर्थ डॉ. सुरेंद्र वर्मा, डॉ. गौतम लुणीया, डॉ. अभिषेक क्वात्रा, डॉ. हरदेव नेहरा, संजय गहलोत, श्रीधर बिस्सा, विनय गोस्वामी, विनय थानवी, आनंद नायर, जितेंद्र ओझा आदि उपस्थित रहे।

डॉ. रेखा आचार्य : अतिरिक्त प्राचार्य तृतीय, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर

इस दौरान डॉ. रेखा आचार्य की ओर से उपस्थित सभी डॉक्टर्स, स्टाफ, एवं अतिथियों का स्वागत किया गया।

]]>
टीबी की अत्याधुनिक जांचों के लिए बीकानेर में शुरू होगी विशेष लैब https://vinayexpress.in/2020/12/24/medical-news-bkn/ Thu, 24 Dec 2020 12:20:16 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2317 स्टेट टास्क फोर्स द्वारा टीबी नियंत्रण कार्यों की गई समीक्षा2025 तक टीबी उन्मूलन के लिए होंगे अतिरिक्त प्रयास
Demo image

कोविड 19 के लिए अपनाए गए उपायों से टीबी मरीजों संख्या में भी 27 प्रतिशत तक कमी

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। टीबी रोग की जांच के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक लैब सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज में अगले 15 दिनों में प्रारंभ कर दिया जाएगा। टीबी उन्मूलन की दिशा में प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा के लिए गुरुवार को स्टेट टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। एसटीएफ के अध्यक्ष डॉ गुंजन सोनी की अध्यक्षता में आयोजित इस समीक्षा बैठक में प्रदेश के 23 मेडिकल कॉलेज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

डॉ गुंजन सोनी

पीबीएम के श्वास रोग विभाग के अध्यक्ष डाॅ सोनी ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टीबी उन्मूलन की दिशा में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। कोविड-19 के चलते पिछले कुछ समय से टीबी उन्मूलन कार्यक्रम स्थगित हो गए थे। 2025 तक क्षय रासेग उन्मूलन के लक्ष्य के साथ अब राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है। विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में टीबी के इलाज के लिए आवश्यक और आधारभूत ढांचे के विकास हेतु उपलब्ध संसाधनों की जानकारी लेते हुए कमियों को दूर करने के लिए प्रयासों में तेजी लाने को कहा गया।
डॉ सोनी ने बताया कि भारत में हर चौथा व्यक्ति ट्यूबरक्लोसिस से संक्रमित है और प्रतिवर्ष एक लाख संक्रमितों में से करीब 32 लोग इस रोग के कारण अकाल मृत्यु का शिकार होते हैं। क्षय रोग के कुल मरीजों में से 85 प्रतिशत मरीज फेफड़ों की टीबी से संक्रमित होते हैं। वीडियो कान्फ्रेंस के दौरान इस रोग के उपचार की नई दवाइयों के अनुसंधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। सरकार द्वारा ड्रग्स सेंसेटिव टीबी और ड्रग रेजिस्टेंस टीबी के लिए निःशुल्क उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। एमडीआर टीबी के उपचार पर 8 से 9 लाख रुपए खर्च होते हैं। सरकार द्वारा इस रोग के इलाज की समस्त जांच और दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। मरीज की स्थिति पर नजर रखने के लिए निःक्षय ऐप विकसित किया गया है। साथ ही मरीज के पोषण के लिए भी सरकार द्वारा हर माह 500 रुपए दिए जाते हैं, एमडीआर के तहत 18 माह तक टीबी मरीज को 500 प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान किया जाता है।

डॉ माणक गुजरानी

डॉ माणक गुजरानी ने बताया कि निजी चिकित्सकों द्वारा यदि टीबी मरीज का पूरा इलाज किया जाता है तो राज्य सरकार द्वारा उसे 3000 रुपए भुगतान किया जाता है। उन्होंने बताया कि कोविड 19 संक्रमण रोकथाम के लिए अपनाए गए मास्क, सोशल डिस्टेसिंग से टीबी संक्रमण रोकथाम में भी मदद मिली है। अक्टूबर 2019 से पूर्व एक वर्ष की अवधि में प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में 22 हजार 439 टीबी मरीज पंजीकृत किए गए थे जबकि सितंबर 2020 तक के समय में 16 हजार 214 रोगी रिपोर्ट हुए हैं । इस आधार पर साबित हुआ कि कोविड-19 रोकथाम के लिए अपनाए गए मास्क, सैनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपायों से क्षय रोग संक्रमण की रोकथाम में भी अहम मदद मिली है। डाॅ सी एस मोदी ने बताया कि फेफड़ों का एक टीबी जीवाणु जनित संक्रामक बीमारी है। टीबी मरीज को सही समय में पूरा उपचार मिलना जरूरी है। बीकानेर में टीबी का प्रकोप राष्ट्रीय अनुपात जैसा ही है। कोविड रोकथाम उपायों से टीबी के मरीजों की संख्या में लगभग 27 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

जांच के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लैब होगा शुरू

डाॅ सोनी ने बताया कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में टीबी मरीजों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक जांच लैब अगले 15 दिनों में प्रारंभ किया जाएगा। इस लैब के प्रारंभ होने से बीकानेर में सभी सैंपल स्थानीय स्तर पर ही जांचे जाने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस लैब पर करीब डेढ़ करोड रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्मूलन कार्रवाई की स्थिति की समीक्षा की गई और कमियों का विश्लेषण कर दूर करने के उपायों पर चर्चा की गई। इस दौरान डाॅ अजय श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>