Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
dr jitendra soni – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 02 Mar 2021 08:38:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 बेटियां हमारा मान, इन्हें संरक्षण और प्रोत्साहन दें : जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी https://vinayexpress.in/2021/03/02/nagaur-33/ Tue, 02 Mar 2021 07:08:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=3573 जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक श्वेता धनकड़ ने दिखाई हरी झंडी

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि बेटियां हमारा मान हैं, इन्हें संरक्षण और प्रोत्साहन दें। मातृशक्ति के अधिकारों के संरक्षण के लिए उन्हें जागरूक करें और उनका हर कदम पर सम्मान करें। जिला कलक्टर ने यह बात मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2021 के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता वाहन रैली को संबोधित करते हुए कही।
महिला अधिकारिता विभाग, भारत स्काउट गाइड व एन.सी.सी तथा स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई इस वाहन रैली को हरी झंडी दिखाने से पूर्व जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने यहां मौजूद बालिकाओं व मातृशक्ति तथा विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला शक्ति और बेटियों के सम्मान की जहां भी बात जाएं और आगे आकर सहभागी बनें।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2021 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति हासिल करने वाली नागौर की बेटियों व महिला शक्ति से बात कर उनकी ऑनलाइन मोटिवेशनल वेबिनार करवाई जाए। खेल, शिक्षा, चिकित्सा, सेना आदि क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली नागौर की बेटियों के बारे में सफलता की कहानी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित करें ताकि लोगों को इनके बारे में अधिकाधिक जानकारी मिल सके और नई पीढ़ी प्रेरणा लें। जिला कलक्टर ने रैली में शामिल भारत स्काउट एवं गाइड तथा एन.सी.सी की छात्राओं से कहा कि वे जिस भी विधा में आगे बढ़ना चाहती है, उसमें पूरी मेहनत और लगन से प्रयास करें, सरकारी स्तर पर किसी भी सहयोग और प्रोत्साहन की जरूरत रहेगी तो जिला प्रशासन उनका हर संभव सहयोग करेगा।


जिला पुलिस अधीक्षक श्वेता धनकड़ ने छात्राओं व महिला शक्ति से कहा कि वर्तमान दौर में बालिका शिक्षा के साथ-साथ अब तक शिक्षा से वंचित महिलाओं को भी शिक्षित होना बहुत जरूरी है। अपने अधिकारों के प्रति बालिकाएं और महिलाएं सजग रहें, पुलिस उनके सम्मान की रक्षा खातिर सदैव तैयार है। पुलिस अधीक्षक ने बालिकाओं से कहा कि कोई भी कार्य करें, जीवन में लक्ष्य बनाकर करें, सकारात्मक प्रयासों से सफलता निश्चित मिलेगी। धनकड़ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2021 के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों में विशेषकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण में पुलिस अपना पूरा सहयोग देने का तैयार है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर मनोज कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2021 मनाने की मूल भावना बालिकाओं और मातृशक्ति को उनके अधिकारों व हितों के प्रति जागरूक करना ही है। बेटी पढ़ाओ-बेटी पढ़ाओ की मूल भावना को यदि हम गांव-ढाणी तक रहने वाले आम आदमी में आत्मसात कराने में सफल रहें तो हर समाज का सामाजिक व शैक्षणिक उत्थान होगा।

प्रेरणादायी उद्बोधन के बाद जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने हरी झंडी दिखाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की साइकिल व वाहन रैली को रवाना किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक जितेन्द्र कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनोद सीपा, नगर परिषद आयुक्त श्रवण चौधरी, भारत स्काउट एवं गाइड के सीओ अशफाक पंवार, सीओ मीनाक्षी भाटी, एनसीसी ऑफिसर प्रेमसिंह बुगासरा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव सोनी, एपिडेमियोलॉजिस्ट साकिर खान संरक्षण अधिकारी राकेश सिरोही आदि मौजूद रहे।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ वाहन रैली जिला कलेक्ट्रेट से रवाना होकर सर्किट हाउस, पशु प्रदर्शनी स्थल, मानासर, बी.आर. मिर्धा कॉलेज, अजमेरी गेट, गांधी चौक, किले की ढाल व नकास दरवाजा तथा स्टेशन चौराहा होते हुए पुराना अस्पताल के सामने स्थित भारत स्काउट एवं गाइड के कार्यालय तक पहुंच सम्पन्न हुई।

 

]]>
नागौर जिले में 22 फरवरी से संचालित होगा आधार सप्ताह https://vinayexpress.in/2021/02/19/nagaur-7/ Fri, 19 Feb 2021 14:50:27 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2999 जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने वीडियो कांफ्रेसिंग में दिए निर्देश
File Photo
डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी : जिला कलक्टर, नागौर

विनयएक्सप्रेस समाचार, नागौर। जिले में अब प्रत्येक ब्लाॅक मुख्यालय के पंचायत समिति परिसर में भारत निर्माण राजीव गांधी आईटी सेंटर पर आधार नामांकन एवं अद्यतन सप्ताह आयोजित किया जाएगा। 22 फरवरी से आयोजित किए जाने वाले इस आधार नामांकन सप्ताह को लेकर जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने शुक्रवार की शाम को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी व सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग के ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने वीडियो कांफ्रेसिंग में कहा कि जिले में कोविड टीकाकरण प्रारम्भ हो चुका है और स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रन्टलाईन कार्मिको के बाद अब शीघ्र ही 50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के टीकाकरण का अभियान प्रारम्भ हो जाएगा। टीकाकरण के लिए नागारिकों को कोविन प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करवाना होगा और यह पंजीकरण ओ.टी.पी. आधारित आधार सत्यापन से किया जायेगा। इसके लिए यह आवश्यक हो जाता है कि, आधार नामांकित नागरिक का मोबाइल नम्बर आधार के साथ जुड़ा हुआ हो। कोविन एप्प पर टीकाकरण पंजीकरण प्रारम्भ होते ही आम जन को आधार नामांकन व अद्यतन की आवश्यकता रहेगी, जिसके परिणामस्वरूप आधार नामांकन व अद्यतन केन्द्रों पर भीड़ उमड़ने की सम्भावना है। उक्त परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले में आधार नामांकन एवं अद्यतन गतिविधियां अभियान के रूप में सम्पादित करने हेतु ‘‘आधार सप्ताह‘‘ का आयोजन दिनंाकः- 22.02.2021 से 27.02.2021 (एक सप्ताह) तक प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय के पंचायत समिति परिसर में स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर शिविर आयोजित किए जाने हैं। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि ब्लाॅक मुख्यालय पर पंचायत समिति परिसर में आयोजित किए जाने वाले इन आधार सप्ताह को लेकर उपखण्ड अधिकारी एवं विकास अधिकारी सम्बन्घित पंचायत समिति के सहायक शिविर प्रभारी होंगे। वहीं ब्लॉक प्रोग्रामर सम्बन्धित ब्लॉक के तकनीकी शिविर प्रभारी एवं ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सहायक तकनीकी शिविर प्रभारी होंगे।

तीन आधार ऑपरेटर व तीन सीईएलसी ऑपरेटर रहेंगे मौजूद

आधार सप्ताह के तहत लगने वाले शिविरों में आधार नामांकन एवं आधार अद्यतन को लेकर तीन आधार आॅपरेटर व तीन सीईएलसी ऑपरेटर नियुक्त रहेंगे। जिला कलक्टर ने शिविर स्थल पर इंटरनेट एवं निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर स्थल पर स्थल पर आमजन की भीड़ को नियंत्रित करने एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आधार नामांकन अद्यतन हेतु टोकन व्यवस्था का प्रयोग करने के निर्देश दिए। डाॅ. सोनी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि आधार सप्ताह के दौरान शिविर में नियुक्त आधार आॅपरेटर सही व व्यवस्थित रूप से कार्य करे व नागरिकों से नियत राशि से ज्यादा राशि न वसूलें।

यह सुनिश्चित करने के लिए उपखण्ड स्तर पर निरीक्षण टीम गठित करेंगे। आधार नामांकन एवं अद्यतन के लिए सत्यापन हेतु सहायक दस्तावेजांे की सूची एवं न्ण्प्ण्क्ण् द्वारा निर्धारित शुल्क की सूची शिविर स्थल पर चस्पा करवाना सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि शिविर स्थल पर आधार ओपरेटर के साथ वेरिफायर की उपस्थिति भी सुनिश्यित करनी होगी। ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित राजकीय चिकित्सालय पर भी नवजात शिशुओं के आधार नामांकन हेतु एक ब्ण्म्ण्स्ण्ब्ण् ओपरेटर की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें। आधार सप्ताह के दौरान पंचायत समिति मुख्यालयों पर लगाए जाने वाले इन शिविरों में प्रतिदिन हुए आधार नामांकन व अद्यतन की सूचना संलग्न प्रारूप में भर कर शिविर समाप्ति के पश्चात् कसवण्कवपजण्दंहंनतध्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर भिजवाना सुनिश्चित करें। साथ ही आधार सप्ताह के दौरान लगाए जाने वाले शिविरों में कोविड-19 गाइडलाइन की पूर्ण पालना की जाए। जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने वी.सी. में यह भी निर्देश दिए कि उपखण्ड अधिकारी व विकास अधिकारी अनकवर्ड क्षेत्रों में किसी भी स्थान नए आधार केन्द्र की आवश्यकता महसूस करें तो इसके लिए प्रस्ताव तैयार करवाकर भेजे जाएं।

कई विभागों को दी जिम्मेदारी, वंचितों के बनाओ आधार कार्ड

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि जिन लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें ई मित्र केन्द्र संचालक, उचित मूल्य के दुकानदार, गांव की सरकारी स्कूल के अध्यापक तथा ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक मोटिवेट करें ताकि उनका आधार नामांकन हो सके। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सरकारी स्कूलों में ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जाए, जिनके आधार कार्ड नहीं बनें हैं। ऐसे बच्चों का तत्काल आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाए। साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों और विभिन्न योजनाओं में पात्र आशार्थी, जो आवेदन करते हैं और उनके आधार नामांकन नहीं है, तो उन्हें भी आधार कार्ड बनवाने के लिए आधार सप्ताह के तहत पंचायत समिति मुख्यालयों पर लगने वाले आधार नामांकन एवं अद्यतन शिविर के बारे में बताया जाए।

जन आधार योजना का सफलतम क्रियान्वयन हो, कार्ड वितरण में नागौर प्रथम स्थान पर

जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान एक नम्बर, एक कार्ड और एक पहचान के उद्धेश्य से शुरू की गई राज्य सरकार की महत्वकांक्षी जनआधार योजना का भी सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन आधार कार्ड योजना का हर पात्र को लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि जन आधार कार्ड योजना और इससे मिलने वाले लाभों के बारे में आमजन को बताया जाए और इसके उद्धेश्य और जनकल्याण संबंधी जानकारी भी बताएं।
जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार ने कहा कि जन आधार कार्ड योजना अंतर्गत 5 लाख 20 हजार 850 जन आधार कार्ड प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 5,12, 341 जन आधार कार्ड को ई मित्रों को एसाइन्ड कर दिया गया है और इसमें से 5 लाख 8 हजार 481 लोगों को कार्ड आमजन को वितरित किए जा चुके हैं, जो प्राप्त कार्ड का 99.25 प्रतिशत हैं। उन्होंने इस पर खुशी जाहिर कि टीम नागौर के प्रयासों के चलते जन आधार कार्ड वितरण में नागौर जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है।

]]>
नागौर में स्वास्थ्य का मंगल टीका सबसे पहले सीएमएचओ ने लगवाया https://vinayexpress.in/2021/01/16/nagaur-news-6/ Sat, 16 Jan 2021 15:30:09 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2518 जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान शुरू
डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी :जिला कलक्टर -नागौर

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय अस्पताल स्थित नवनिर्मित भवन में विकसित किए गए कोरोना वैक्सीनेन सेंटर में शनिवार को सुबह 11 बजे जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी के मार्गदर्न में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया प्रवे करते हैं, गार्ड को परिचय पत्र दिखाया।

जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी और अतिरिक्त जिला कलक्टर मनोज कुमार की साक्षी में सीएमएचओ डाॅ. महिया ने सबसे पहले पंजीयन कक्ष में प्रवे किया और रजिस्ट्रेन के बारे में जानकारी दी। यहां बाद टीकाकरण कक्ष में प्रशिक्षित एएनएम रजिया ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को राहत का पहला टीका (कोविशील्ड) लगाया और इसके बाद उन्हें निगरानी कक्ष में भेज दिया गया। नागौर जिले में कोरोना को मात देने के लिए शुरू किए गए इस महाअभियान में स्वास्थ्य का पहला मंगल टीका लगाने के बाद सीएमएचओ डाॅ. महिया आधा घंटे निगरानी कक्ष में बैठे। ठीक इसी प्रकार जिला कलक्टर और अतिरिक्त जिला कलक्टर की साक्षी में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शीषराम चौधरी, जीएनएम पुष्पा काला, कनिष्ठ लिपिक ईश्वर सिंह और ओटी स्टाॅफ केरसिंह के स्वास्थ्य का मंगल टीका कोविशील्ड लगाया गया। इसके बाद प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शंकरलाल, , डिप्टी कंट्रोलर डाॅ. अनिल पुरोहित, कोविड-19 वार्ड प्रभारी डाॅ. राजेन्द्र बेड़ा आदि ने भी कोरोना से बचाव का टीका लगाया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुस्ताक अहमद की निगरानी में जिला मुख्यालय पर हुए इस कोविड-19 टीकाकरण के दौरान नागौर के बीसीएमओ डाॅ. महेन्द्रसिंह मीणा, एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव सोनी, जिला नोडल अधिकारी भवानीसिंह हापावत, एपीडेमोलाॅजिस्ट साकिर खान, एनयुएचएम डीपीएम डाॅ. चंद्रसिंह शेखावत, डाॅ. मूलाराम कड़ेला, मनोज जैन आदि स्टाॅफ ने सेवाएं दी।


यहां भी हुई कोविड-19 वैक्सीनेशन की शुरूआत

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय जिला अस्पताल के साथ-साथ जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन की शुरूआत कुचामन, लाडनूं व डीडवाना के राजकीय उप जिला अस्पताल सहित मकराना, मेड़ता तथा डेगाना के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी की गई। यहां भी संबंधित उपखण्ड अधिकारी तथा खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी की माॅनिटरिंग में रजिस्टर्ड स्वास्थ्य कार्मिकों को कोविशील्ड टीके लगाए गए। इस दौरान बीसीएमओ, संबंधित राजकीय चिकित्सा संस्थान के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने भी टीकाकरण करवाया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुस्ताक अहमद ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर 30 जनवरी तक का माइक्रो प्लान बनाया जा चुका है। इसके लिए प्रथम चरण में निर्धारित सात वैक्सीनेशन सेंटर्स पर प्रतिदिन 100-100 स्वास्थ्य कार्मिकों का टीकाकरण किया जाएगा, जिनके नाम कोविन एप पर पूर्व में ही रजिस्टर्ड कर लिया गया है।

लाडनूं के राजकीय अस्पताल पहुंचे जिला कलक्टर, किया कोविड वैक्सीनेषन का निरीक्षण

कोरोना वैक्सीनेशन के पहले दिन जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने लाडनूं के सेठ जी.आर.सरावगी, राजकीय अस्पताल में कोविशील्ड टीकाकरण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। यहां बीसीएमओ डाॅ. मूलचंद चौधरी व लाडनूं के पीएमओ डाॅ. कमलेश कस्वां ने कोविड-19 टीकाकरण को लेकर विकसित किए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर पहले दिन दोपहर तक हुए टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट दी। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव सोनी तथा एपीडेमोलाॅजिस्ट साकिर खान भी मौजूद रहे।

E.mail:vinayexpressindia@gmail.com

]]>