js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
डॉ. व्यास ने बताया कि हम दीपोत्सव पर खुशी और उल्लास के क्षणों के बीच गरीब, वंचित और कमजोर तबके के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाकर सही मायने में अपने जीवन के उजले पक्ष से साक्षात कर सकते हैं। उन्होंने इस अवसर पर मां लक्ष्मी से सभी के जीवन में खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की है।





डॉ. व्यास के अनुसार किन मरीजों का इलाज अस्पताल में होगा और किन मरीजों का घर पर इसके लिए चिकित्सक की सलाह के बाद ही फैसला करें। इसके साथ ही मरीज को क्वारंटीन करने के साथ परिजनों को सेल्फ आइसोलेशन की व्यवस्था घर में होनी चाहिए, क्योंकि परिवार के दूसरे सदस्यों के संक्रमित होने की आशंका रहती है।

चिकित्सक की सलाह के बाद मरीज के आइसोलेशन के लिए के हवादार कमरें उसकी व्यवस्था करें। कुछ जरूरी चीजों जैसे मरीज के शरीर का तापमान, ऑक्सीजन का स्तर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच समय समय पर लिया जाना चाहिए।

कुछ सावधानियां
– मरीज से परिवार के अन्य सदस्य उचित दूरी रखें।
– मरीज को तीन लेयर का मास्क लगाएं, उसे हर 8 घंटे बाद बदलें और पहले के मास्क को साफ करें या उसे नष्ट करें।
– मरीज का शौचालय अलग होना चाहिए, अलग नहीं होने की दशा में पहले परिवार के अन्य सदस्य शौचालय जाएं। उसके बाद मरीज।
– मरीज को शौचालय जाने के बाद उसे अच्छी तरह से सुबह-शाम सैनिटाइज करें। उसके बाद शौचालय को बंद कर दें।
– मास्क पहनकर शौचालय जाएं।
– मरीज के जाने के बाद उसे अच्छी तरह से साफ किया जाए।
– होम आइसोलेशन रोगी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलना चाहिए।
– नियमित मास्क के प्रयोग लगाने के साथ मरीजों को दिन में कई बार साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोना चाहिए।
– जिन रोगियों का ऑक्सीजन स्तर 94 से कम होता है तो सामान्य व्यायाम से उसे बढ़ा सकते हैं। 90 तक ऑक्सीजन स्तर होने पर ऐसा कर सकते हैं, अगर इसके बाद ऑक्सीजन का स्तर नहीं बढ़ता है ऑक्सीजन का प्रयोग करें और चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
– जिन्हें लंबे समय से लगातार तेज बुखार हो उन्हें डॉक्टरी सलाह पर ही ऐसी दवाइयों का सेवन करना चाहिए।
– चिकित्सक की सलाह से दवाओं के साथ समय समय पर जांच कराएं ताकि उससे मरीज के हालत और उसके ठीक होने का पता चलता रहेगा।
– मरीज दिन में दो बार गर्म पानी से गरारे करे और भाप ले।

कब अस्पताल ले जाना है जरूरी
– सांस लेने में तकलीफ होने पर
– ऑक्सीजन स्तर में गिरावट होने पर
– छाती में लगातार दबाव बने रहने पर
– शारीरिक रूप से उठने अक्षमता या मानसिक भ्रम की स्थिति होने पर

होम आइसोलेशन कब समाप्त करें
– कोविड लक्षण की शुरूआत के बाद 10 दिन बीत जाने के बाद
– तीन दिन तक लगातार बुखार नहीं आने की स्थिति में
– मरीज की तबीयत ठीक है तो जांच की आवश्यकता नहीं होती है|

