Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
dr samit sharma – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 01 Mar 2022 17:54:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक अधिकारी डॉ. समित शर्मा की देशवासीयों से मार्मिक अपील : परिंदो के लिए परिंडे अभियान की करें शुरूआत https://vinayexpress.in/2022/03/01/jaipur-598/ Tue, 01 Mar 2022 17:53:26 +0000 https://vinayexpress.in/?p=24334 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक अधिकारी समित शर्मा ने देशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सारोकार के एक अभियान परिंदो के लिए परिंडे बानाने  से जुड़ने की अपील की है । शर्मा ने बताया कि आध्यात्मिक महत्व के तौर पर महाशिवरात्रि पर्व मनाने के पीछे अनेक मत व मान्यताएं हैं। इस दिन भगवान शिव ने सृष्टि को बचाने हेतु हलहाल विष को ग्रहण किया था और पूरी सृष्टि को भयंकर विष से बचाया था। मां पृथ्वी पर आज भी विपत्ति आई हुई है, आपदा आई हुई है। जिस प्रकार हम लोग प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं उससे पर्यावरण प्रदूषण बहुत तेजी से बढ़ रहा है उससे सैकड़ों जैविक प्रजातियों के लिए अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। प्रत्येक वृक्ष व पशु पक्षी की पारिस्थितिकी तंत्र को जीवन योग्य बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका है।


इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. समित शर्मा ने कहा कि भगवान की सच्ची आराधना उसकी स्तुति में नहीं अपितु उसके लोक कल्याणकारी रूप को स्वयं के व्यवहार में धारण करने में है। हम में भी उस परमात्मा का नन्हा सा अंश हैं। हमारे आराध्य देव की तरह ही हमें भी इस सृष्टि को भावी पीढ़ियों के लिए बचाने का संकल्प लेना होगा, और उसके लिए सही कदम उठाने होंगे। आज का यह महापर्व इसके लिए संकल्प लेने का समुचित अवसर है और बुधवार 2 मार्च को विश्व वन्य जीव दिवस है, हमें इसके लिए समुचित प्रयत्न करने हैं।
इसलिए आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि कल प्रत्येक राजकीय कार्यालय, हॉस्टल, स्कूल, मां बाड़ी केंद्र एवं कार्यस्थल के साथ-साथ अपने घर पर भी पक्षियों के पानी पीने के लिए परिंडे व दाने हेतु चुग्गा पात्र आवश्यक रूप से रखें जिससे कि हम ग्रीष्म काल में इन जीवो की प्राणों की रक्षा कर ना सिर्फ हमारे मानव धर्म का पालन करें अपितु हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को अक्षुण्ण बनाने में हमारा योगदान भी दे सकें।

डॉ. शर्मा ऑटोमेटिक बर्ड वॉटर फीडर की जानकारी देते हुए बता रहे है कि मेरे हाथ में यह ऑटोमेटिक बर्ड वाटर फीडर है जिसे आप भी घर पर पुरानी बोतल व प्लास्टिक के पात्र को ऐरलाइट से चिपका कर बना सकते हैं, साथ ही डॉ. शर्मा द्वारा इस मैसेज और पाठकों द्वारा लगाए गए परिंडो व चुग्गा पात्र की फोटोज अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने की अपील की गई है ताकि अन्य लोगों को भी इस पावन पुनीत कार्य हेतु प्रेरित किया जा सकें । आशा है इस प्रयास से हजारों लाखों पक्षियों की जानें बचाई जा सकेंगी।

डॉ. समित शर्मा ने स्वयं अपने घर से की अभियान की शुरूआत
उल्लेखनीय है कि परिंदो के लिए परिंडे अभियान की शुरूआत डॉ. समित शर्मा ने स्वयं अपने घर से शुरू की है मनुष्य के एक नेक विचार से प्रकृति में स्थित सभी जीवों का जीवन मंगलमय व सुखमय हो जाता है ।

]]>
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सभी कार्यालयों का 5 एवं 6 अगस्त को होगा निरीक्षण  https://vinayexpress.in/2021/08/02/sje-dept-news-raj/ Mon, 02 Aug 2021 16:36:28 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11853 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने सोमवार को यहां अंबेडकर भवन स्थित निदेशालय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बाल अधिकारिता, अनुजा निगम और विशेष योग्यजन से सम्बंधित योजनाओं की जिला स्तरीय क्रियान्वयन  की वीडियो कॉन्फ्रेंस से  समीक्षा की।
डॉ. समित शर्मा : शासन सचिव -सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
डॉ. शर्मा ने  समय पर लोक सेवा प्रदायगी, सेवा उपलब्धता की पारदर्शी जानकारी, समय पालन,कार्यालय समय में उपस्थिति, जीरो भ्रष्टाचार और शून्य लंबित प्रकरण को अच्छे शासन का आधार बताया और सभी को इसकी पालना की हिदायत दी। उन्होंने मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना में एक माह से भी कम समय में 133 अनाथ बालकों 5064 विधवा महिलाओं और 3823 विधवा महिलाओं के बच्चों सहित 9020 कोरोना प्रभावितों को लाभान्वित करने पर अधिकारियों की सराहना की।
उन्होंने सान्याअवि,बाल अधिकारिता और विशेष योग्यजन निदेशालय की सभी संस्थाओं यथा नारी निकेतन, वृद्ध आश्रम, स्कूलों, बाल आश्रय स्थलों आदि और समस्त कार्यालयों का 5 एवं 6 अगस्त को सुधारात्मक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। डॉ. शर्मा ने 31 जुलाई 2021 तक की प्रगति के आधार पर विभिन्न जिलों के कार्य निष्पादन का मूल्यांकन करते हुए  विभाग के 21 जिलों को आउटस्टेंडिंग परफॉमेर्ंस एवं ए प्लस ग्रेडिंग  प्राप्त करने पर बधाई दी। साथ ही सभी जिलों के मासिक प्रगति रिपोर्ट कार्ड का उल्लेख करते हुए उन्होंने  आशा व्यक्त की कि जिन योजनाओं में और सुधार की आवश्यकता है उस पर सभी और अधिक ध्यान देंगे ।
उन्होंने समाज सेवी लोगों को विभिन्न संस्थाओं से जोड़ते हुए  स्वतंत्रता दिवस पर उनका सम्मान करने के निर्देश सभी संस्था प्रभारियों को दिये।
शासन सचिव ने बताया कि सिलिकोसिस प्रभावितों को भी अब सान्याअवि के जिला अधिकारियों के माध्यम से ऑटो पेमेंट से भुगतान मिलेगा। इसकी प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। जिला अधिकारियों को इस प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
डॉ.समित शर्मा ने बाल अधिकारिता के तहत विधि से संघर्षरत बच्चों को ओपन स्कूल से जोड़कर उनको शिक्षा देने और इस आधार पर उनके कौशल विकास के निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंस समीक्षा बैठक में  सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय अधिकारी , ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी,  प्रधानाध्यापक , विभिन्न गृहों के प्रभारी और छात्रावास अधीक्षक भी उपस्थित थे।
]]>