Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
education minister – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 06 Mar 2023 08:20:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 बीकानेर की रम्मतों, फाग उत्सव, फागणिया फुटबाल और होलिका दहन की देश भर में विशेष पहचान : डॉ. बीड़ी कल्ला, शिक्षा मंत्री ने संस्कृति पाटा के होली मिलन समारोह में की शिरकत https://vinayexpress.in/2023/03/06/bkn-5119/ Mon, 06 Mar 2023 07:58:24 +0000 https://vinayexpress.in/?p=59078 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। शिक्षा, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने सोमवार को मोहता चौक में संस्कृति पाटा द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में शिरकत की।


इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि बीकानेर की होली पूरे देश और दुनिया में विशेष पहचान रखती है। यहां की रम्मतें, फाग महोत्सव और फागणिया फुटबॉल बेहद प्रसिद्ध हैं। होलिका दहन और धुलंडी की परंपराएं भी विशेष हैं।

उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं तथा बीकानेर की समृद्ध परंपरा को बनाए रखने में अपना योगदान दें।


शिक्षा मंत्री ने जोशियों की बगीची के लिए 13 लाख रुपए विधायक निधि से और देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहां 8 लाख रुपए के कार्य प्रगतिरत हैं। इन कार्यों को पूर्ण करने के लिए 13 लाख रुपए की राशि और दी जाएगी।
इस दौरान उन्होंने नाटेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव को जल अर्पित किया तथा मोहता चौक स्थित एक घर में मां भगवती और भैरव नाथ की पूजा की।


उन्होंने फूलों की होली खेल कर होली का पर्व मनाया। इस दौरान शिक्षा मंत्री का भव्य अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में बबला महाराज, आशीष जोशी, गणेश कलवाणी, कैलाश जोशी, सुंदर लाल जोशी, मदन जैरी, जितेंद्र जोशी, हेमंत जोशी, गोपाल भादाणी, मुन्ना भादाणी, पूनमचंद पुरोहित, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, नंद कुमार आचार्य आदि मौजूद रहे।

]]>
शिक्षा मंत्री ने किया कक्षा कक्षों एवं जल मंदिर का किया उद्घाटन https://vinayexpress.in/2022/07/25/bkn-3880/ Mon, 25 Jul 2022 06:59:36 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39866 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादुलगंज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादुलगंज में दो कक्षों एवं जल मंदिर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं तथा स्कूलों में सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसमें भामाशाहों का सहयोग भी सराहनीय है।

दानदाताओं का यह सहयोग दूसरों के लिए प्रेरणादाई है।उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है तथा प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, सरकार इसके लिए संकल्पबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में अनेक निर्णय लिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा विद्यार्थियों के हित में बजट घोषणा 2022 में हजारों माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया है। जिले में भी नए स्कूल और इन स्कूलों में आवश्यकता के अनुसार नए संकाय खोले जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ कल्ला ने विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से गणित आधारित प्रश्न भी पूछे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी जंक फूड से दूर रहें तथा संयमित दिनचर्या अपनाएं।


अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुनील बोड़ा ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए राज्य सरकार द्वारा ब्रिज कोर्स तैयार किया गया है। उन्होंने राज्य सरकार की बालगोपाल योजना के बारे में बताया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार आचार्य ने विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर भामाशाह अंकित मित्तल, आशा भाटिया, निशिता सुराणा, रामा देवी, सुशीला पुरोहित को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद मनोज कुमार, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्राशि) भंवर लाल शर्मा, रमेश अग्रवाल, वल्लभ कोचर, भूराराम भादू, सरिता पिंजानी, शांति आचार्य, राजेंद्र व्यास, गोविंद कुमार जोशी, मीनाक्षी खत्री, भावना माकड़ तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

विकास कार्यों में इनका रहा सहयोग

विद्यालय में करवाए गए विकास कार्यों में बीकानेर राउंड टेबल इंडिया संस्था द्वारा दो कमरे बनवाए गए हैं। वहीं आशा भाटिया, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार आचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादुल गंज के समस्त स्टाफ, सेवानिवृत्त अध्यापिका रामा देवी एवं सुशीला पुरोहित, शांता शर्मा, मस्ताना मंडल बीकानेर, रोटरी क्लब बीकानेर आध्या के सहयोग से लगभग 2 लाख रूपए की लागत से जल मंदिर बनवाया गया है।

]]>
बुधवार को आएंगे शिक्षा मंत्री डाॅ. कल्ला https://vinayexpress.in/2022/07/12/on-wednesday-education-minister-dr-kalla/ Tue, 12 Jul 2022 13:12:55 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39102 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  शिक्षा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला बुधवार प्रातः 7.25 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

]]>
जैसलमेर में स्कूलों के समन्वित होने से किसी छात्रा ने नहीं छोड़ी पढ़ाई – गोविन्द सिंह डोटासरा https://vinayexpress.in/2021/03/19/jaisalmer-15/ Fri, 19 Mar 2021 14:28:51 +0000 https://vinayexpress.in/?p=4861 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर । शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में समन्वयन की वजह से किसी भी बालिका ने अध्ययन नहीं छोड़ा है।
शिक्षा राज्यमंत्री ने प्रश्नकाल में विधायक श्री रूपाराम के मूल प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि जैसलमेर जिले के देवा, हमीरा, खींया, पारेवर, रूपसी खुहड़ी और सांवला के 7 राजकीय बालिका विद्यालय वर्ष 2014 के आदेश के तहत मर्ज कर दिए गए थे। उन्होंने आश्वस्त किया कि विधानसभा क्षेत्र जैसलमेर बालिका शिक्षा के मामले में पीछे नहीं है। माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित राजकीय विद्यालयों में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक यहां 10,665 छात्राएं अध्यअयनरत हैं।

श्री डोटासरा ने बताया कि समन्वयन से मुक्तं करने के संबंध में विभाग को प्राप्त प्रस्तातवों का मानदण्डा नुकूल समग्र स्थिति का गुणावगुण के आधार पर आंकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रावधानों के तहत विद्यालयों को समन्वीयन से मुक्त समन्वयन किया जा सकेगा।

]]>