Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
education news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 10 Jan 2024 04:52:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 शासन सचिव नवीन जैन की अध्यक्षता में पीएम योजना की समीक्षा बैठक आयोजित https://vinayexpress.in/2024/01/10/jaipur-1996/ Wed, 10 Jan 2024 04:52:02 +0000 https://vinayexpress.in/?p=79867 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। शासन सचिव नवीन जैन की अध्यक्षता में पीएम योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में श्री जैन ने कहा कि पीएम श्री योजना राज्य सरकार के संकल्प पत्र की प्राथमिकता है । पीएम श्री विद्यालयों को मिशन मोड पर संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग , समग्र शिक्षा तथा आरएससीईआरटी के अधिकारियों को टीम के रूप में कार्य करना होगा ।

इन विद्यालयों में प्रत्येक गतिविधि का प्रभावी तरीक़े से संचालन तथा मॉनिटरिंग का उतरदायित्व निर्धारित किया जाए ।

बैठक में प्रदेश के विद्यालयों में बालिकाओं के लिए ” टीचर मेंटोरशिप ” प्रोग्राम को लागू करने पर चर्चा की गई ।

बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री आशीष मोदी , संयुक्त शासन सचिव श्री किशोर कुमार सहित राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे

आरएससीईआरटी सहित अन्य विभागीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े ।

 

]]>
निजी विद्यालयों हेतु पुस्तक विक्रय करवाने के सम्बन्ध में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह भाटी ने जारी किये दिशा निर्देश https://vinayexpress.in/2023/02/16/bkn-4915/ Thu, 16 Feb 2023 10:59:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=57752 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिले के सभी गैर सरकारी निजी शिक्षण संस्था के संस्था प्रधानों एवं सचिवों को जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह भाटी ने निजी विद्यालयों द्वारा पुस्तक विक्रय करवाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश को लेकर एक आदेश जारी किया है, इस आदेश मे कहा गया है की समय समय पर विभिन्न अभिभावक संघ के प्रतिनिधियों के द्वारा कार्यालय के अधीन आने वाले गैर सरकारी शिक्षण संस्थान के द्वारा अपनी मनमर्जी से एक ही पुस्तक विक्रेता से पुस्तक क्रय करने एवं इसके साथ ही रेफेस बुक भी अप्रत्यक्ष रूप से लागू करने और अभिभावकों को रेफेस बुक खरीदने के लिये प्रतिबाधित किये जाने की सूचनाएं प्राप्त हुई है, साथ ही उक्त पुस्तकों की सूची मय प्रकाशक व विक्रेताओं के नाम विद्यालय की वेबसाईट पर व सूचनापटल पर भी प्रदर्शित नहीं करने की शिकायते प्राप्त होती रही है, अत: यदि निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा एसा किया जाता है तो इसे शिक्षा निदेशालय के आदेश की अवेहलना मानी जायेगी। चूंकि वर्तमान सत्र की समाप्ति तथा नये सत्र के आगमन पर यदि निजी शिक्षण संस्थान द्वारा एक ही पुस्तक विक्रेता से पुस्तक क्रय करने के लिये अभिभावको को प्रतिबंधित किया जाता है एवं नियमानुसार पुस्तक विक्रेता के नाम आदि शाला की वेबसाईट पर प्रकाशित नहीं किये जाते है तो इसे विभागीय नियमावली की अवहेलना समझा जायेगा , आदेश मे बताया गया है की इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर ऐसे शिक्षण संस्थानों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यावाही भी की जायेगी जिसकी जिम्मेवारी स्वयं संस्थाप्रधान की होगी।

]]>
डाइट की जिला अकादमिक समूह की बैठक आयोजित- वार्षिक पंचांग का हुआ विमोचन https://vinayexpress.in/2022/07/12/diets-district-academic-group-meeting-organized/ Tue, 12 Jul 2022 15:53:27 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39185 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के जिला अकादमिक समूह की बैठक मंगलवार को कार्यालय सभागार में आयोजित हुई।
इस दौरान नई शिक्षा नीति-2020, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-2021, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान और सतत एवं व्यापक मूल्यांकन आदि मुद्दों से जुड़ी जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित की गई तथा डाइट के वार्षिक पंचांग का विमोचन किया गया।
डाइट प्राचार्य सुलेखा स्वामी ने बताया कि बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भाटी, एडीपीसी गजानंद सेवग के अलावा सीबीइओ, एसीबीइओ तथा डाइट सदस्य मौजूद रहे। संचालन निर्मला चौधरी ने किया।

 

]]>
प्रेम प्रताप व्यास को मिलेगी पीएचडी उपाधि https://vinayexpress.in/2022/01/14/dr-prempratap-vyas-news-bkn/ Fri, 14 Jan 2022 07:59:36 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22902 विनय एक्सप्रेस शैक्षणिक सामचार, बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर ने श्री प्रेम प्रताप व्यास पुत्र श्री नरेन्द्र प्रताप व्यास को उनके शोधकार्य इन्वेस्टिगेशन इन सरटेन आस्पेक्ट्स ऑफ जिओमेट्रिक फंक्शन थ्योरी विषय पर डॉक्टर ऑफ फिलोसिफी का प्रोविजन सर्टिफिकेट बीते गुरूवार को जारी किया है, जल्द ही इस विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रेम प्रताप व्यास को दी जाएगी। प्रेम प्रताप ने अपना शोध कार्य डॉ. शषिकान्त एसोसिएट प्रोफेसर राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के मार्गदर्शन में संपन्न किया।


गौरतलब है कि डॉ. प्रेम प्रताप व्यास वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किलचू देवड़ान में राजस्थान सरकार को बतौर वरिष्ठ अध्यापक, गणित विषय में अपनी शैक्षणिक सेवाएं प्रदान कर रहें है।

]]>
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा विभाग की बैठक में की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं : 60 हजार पदों पर शीघ्र होगी भर्ती,  626 विद्यालय क्रमोन्नत https://vinayexpress.in/2021/11/02/cm-news-rajasthan-3/ Tue, 02 Nov 2021 14:56:24 +0000 https://vinayexpress.in/?p=18397 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जो इस प्रकार हैं-
File Photo
• स्कूल शिक्षा में 60 हजार विभिन्न पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। इनमें अध्यापक के 31 हजार, बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक के 9862, वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के 295, व्याख्याता के 6000, द्वितीय श्रेणी अध्यापक के 10 हजार, अध्यापक (विशेष शिक्षा) के 1000, पुस्तकालय ग्रेड-द्वितीय के 460, शारीरिक शिक्षक ग्रेड-द्वितीय के 461, शारीरिक शिक्षक ग्रेड-तृतीय के 461 तथा प्रयोगशाला सहायक के 461 पद शामिल हैं।
• पीटीआई ग्रेड-तृतीय भर्ती-2011 के 193 पदों तथा वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2016 के 444 पदों की प्रतीक्षा सूची शीघ्र जारी की जाएगी। साथ ही, व्याख्याता भर्ती-2018 की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
• शहरों में अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी विद्यालयों के प्रति लोगों का उत्साह देखते हुए इन विद्यालयों की संख्या बढ़ाने के लिए सर्वे करवाया जाएगा। जहां आवश्यकता होगी, वहां अंग्रेजी माध्यम के स्कूल और खोले जाएंगे।
• उच्च एवं स्कूल शिक्षा के निजी शिक्षण संस्थानों में फीस निर्धारण एवं अन्य समस्याओं के लिए राजस्थान राज्य शिक्षा नियामक प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। यह प्राधिकरण राज्य सरकार, शिक्षण संस्थान के प्रबंधन तथा अभिभावक सहित अन्य सभी स्टेक होल्डर के हितों के संबंध में चर्चा कर उचित निर्णय लेगा।
• खिलाडियों एवं एनसीसी की तरह ही स्काउट गाइड एवं एनएसएस के विद्यार्थियों को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दिए जाने हेतु पृथक से नियम बनाने की कार्यवाही की जाएगी।
• उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तृतीय भाषा के 10 विद्यार्थी होने पर मांग के अनुरूप तृतीय भाषा यथा संस्कृत, उर्दू, सिंधी, पंजाबी आदि भाषाओं के अध्ययन के लिए सम्बन्धित भाषा के शिक्षक के पद का आवंटन किया जाएगा।
• खेलों को प्रोत्साहन देने एवं बच्चों में शारीरिक शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए शारीरिक शिक्षकों के पद बढ़ाने के लिए परीक्षण कराया जाएगा। साथ ही, सरकारी एवं निजी क्षेत्र दोनों में शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण केन्द्रों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
श्री गहलोत ने बैठक में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्कूल शिक्षा की उत्कृष्टता की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों का नामांकन अब तक का उच्चतम 98 लाख से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा की दिशा में राज्य सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को टाइम बाउण्ड पूरा करे। इसमें किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाए।
शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश की स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को काफी तेजी से पूरा किया जा रहा है। दिसम्बर, 2018 से अब तक विभाग में 61,123 पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं और 23,720 पदोन्नतियां की गई हैंं। करीब 60 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। प्रदेश के 481 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालयों में तथा 145 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करने के लिए आदेश जारी कर दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में की गई बजट घोषणाओं को तत्परता के साथ पूरा किया जा रहा है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा श्री पवन कुमार गोयल ने बताया कि राजस्थान में स्कूल शिक्षा में विद्यार्थी शिक्षक अनुपात राष्ट्रीय औसत के मुकाबले बेहतर है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षा में आरटीई नियमों के तहत विद्यार्थी शिक्षक अनुपात 30ः1 है, जबकि प्रदेश में यह 28ः1 है। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक शिक्षा में आरटीई नियमों के अनुसार अनुपात 35ः1 है, जबकि प्रदेश में विद्यार्थी शिक्षक अनुपात 19ः1 है।
Akhil Arora
Akhil Arora : Principal Secretary, Medical & Health Department Rajasthan
बैठक में मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य, प्रमुख शासन सचिव वित्त श्री अखिल अरोरा, माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री कानाराम, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान श्री भंवर लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
]]>
हिन्दी राष्ट्रीय अस्मिता की प्रतीकः-डॉ. पंचारिया https://vinayexpress.in/2021/09/15/bkn-1453/ Wed, 15 Sep 2021 04:09:32 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14682 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। हिन्दी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की प्रतीक है यह जन-जन के हार्दिक-भावभूमि की वह उर्वरा-शक्ति है जिनसे वैश्विक भाषायी-संस्कृति को पोषण व रचानात्मक दिशा मिलती है।’’ उक्त उद्गार महाविद्यालय प्राचार्या डॉ चित्रा पंचारिया ने हिन्दी-दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित परिचर्चा के अध्यक्षीय वक्तव्य के रूप में कहे। ड़ॉ पंचारिया ने कहा कि ‘वर्तमान परिदृश्य में हिन्दी का सामर्थ्य विस्तार तीव्र गति से हुआ है सूचना क्रांति ने इसमें महती भूमिका का निर्वाह किया है।’
महाविद्यालय हिन्दी व्याख्याता डॉ धनश्याम व्यास ने सभी को हिन्दी भाषा में निरन्तर समर्थ बनने का आह्वान किया और कहा कि ,‘ मातृभाषा और वैश्विक सम्पर्क भाषाओं के बीच की सम्पर्क-सेतु के रूप में हिन्दी भाषा से बढकर हम भारतीयों के लिए कोई अन्य सुगम-सुबोध भाषा नहीं है।
इसी क्रम में आयोजित परिचर्चा के दौरान उपस्थित, महाविद्यालय विज्ञान वाणिज्य व कला संकाय के अन्य प्रवक्तागणों ने भी अपने-अपने वक्तव्य के दौरान हिन्दी भाषा के स्वरूप,सामर्थ्य,विस्तार सहित उनके समक्ष आई चुनौतियों को रखते हुए उनके समाधान के बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में गीत, कविताएँ तथा अन्य प्रेरक अनुभवों को मंच के माध्यम से साझा किया गया।

]]>
अल्फा मेंटर्स ने विदेशों में भी लहराया परचम https://vinayexpress.in/2021/08/02/bkn-1111/ Mon, 02 Aug 2021 16:52:56 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11859 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। अल्फा मेंटर्स के अकादमिक निदेशक श्री आशीष बिस्सा जी ने बताया कि संस्था के छात्र श्री तेजोवृष आचार्य पुत्र श्री अरूण कुमार आचार्य ने कक्षा 12 के साथ ही ऐरीजोना स्टेट यूनिवर्सिटी, अमेरिका के कम्प्यूटर सांईस एवं रिसर्च विंग में एडमिशन लेकर इतिहास रच दिया है। यह यूनिवर्सिटी संपूर्ण विश्व इनोवेशन तथा रिसर्च के क्षेत्र में प्रथम स्थान रखती है। संस्था के निदेशक देवेन्द्र पुरी ने बताया कि यूनिवर्सिटी की रैंकिंग एमआईटी तथा स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से भी बेहतर है और यह यूनिवर्सिटी इंटरनेश्नल स्टूडेंट्स की पहली पसंद है। संस्था के निदेशक सृष्टि बृजेश शर्मा ने बताया कि तेजोवृष ने ऐरीजोना यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाकर केवल अल्फा मेंटर्स कौचिंग का ही नहीं बल्कि बीकानेर का भी नाम विश्वपटल पर रोशन किया है तथा उसे इस यूनिवर्सिटी में अध्ययन के दौरान 12000 डॉलर प्रतिवर्ष छात्रवृति के रूप में मिलेगा।

]]>
विश्वविद्यालय की कोरोना विशेष परीक्षा 2020 26 जुलाई, 2021 से प्रारम्भ https://vinayexpress.in/2021/07/09/mgsu-news/ Fri, 09 Jul 2021 15:35:17 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11436 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा आयोजित परीक्षा 2020 में कोविड-19 के कारण सम्मिलित नही होने वाले परीक्षार्थियों को विशेष अवसर प्रदान करते हुए उनकी विशेष परीक्षाएं दिनांक 26 जुलाई, 2021 से प्रारम्भ होगी जिसकी समय सारिणी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डाॅ. बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि विशेष परीक्षाओं के साथ-साथ एल एल.बी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षाएं भी दिनांक 26 जुलाई से आयोजित होगी।

]]>
12 जुलाई से फिर शुरू होंगी एमबीबीएस प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की ऑफलाइन कक्षाएं https://vinayexpress.in/2021/07/08/education-7/ Thu, 08 Jul 2021 19:19:47 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11291 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। प्रदेश में कोविड-19 के हालात पर तेजी से नियंत्रण के साथ ही शिक्षण कायोर्ं को फिर से शुरू किया जा रहा है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्रीमती शिवांगी स्वर्णकार ने कहा है कि आगामी 12 जुलाई से सभी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस प्रथम और द्वितीय वर्ष की कक्षाओं का ऑफलाइन मोड में संचालन फिर से शुरू किया जाएगा।
चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने बताया कि लॉक डाउन के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण कार्य ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन किया जा रहा था। अब चरणबद्ध रूप में कक्षाओं को फिर से ऑफलाइन मोड में शुरू किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि स्थिति सामान्य होने के बाद पिछले महीने 21 जून से एमबीबीएस तृतीय वर्ष की कक्षाओं का ऑफलाइन संचालन पहले ही शुरू कर दिया गया है।
आयुक्त के मुताबिक ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन में सभी मेडिकल कॉलेजों को राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोविड गाइडलाइन्स का पालन सुनिश्चित करना होगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
]]>
ड्रॉप आउट बालिकाओं को पुनः शिक्षा से जोड़ा जाएं: जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी https://vinayexpress.in/2021/07/05/nagaur-383/ Mon, 05 Jul 2021 14:18:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11214 सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत स्वच्छ शौचालय का हो निर्माण
Demo image

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। राज्य बालिका नीति के क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। समिति अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक जिला कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सबसे पहले सदस्य सचिव एवं उप निदेशक महिला अधिकारिता विभाग जितेन्द्र शर्मा द्वारा 25 फरवरी को आयोजित बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात आगामी समय में आयोजित होने वाली गतिविधियों तथा ब्लॉक टास्क फोर्स से संबंधित बैठक की कार्ययोजना व क्रियान्वयन के निमित्त चर्चा हुई।


इस अवसर पर बैठक में जिला कलक्टर डाॅ. सोनी ने कहा कि जिले के सभी विभागों में महिला उत्पीड़न रोकने हेतु समितियों का गठन शत-प्रतिशत किया जाएं, बेटियों के प्रति लापरवाही रखने वालों से ज्यादा असंवेदनशील कोई नहीं हो सकता। साथ ही 15 अगस्त तक जिला एवं तहसील स्तर पर विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में कार्यशाला आयोजित करवाने तथा इसमें महिलाओं व बालिकाओं की अधिकतम सहभागिता का प्रयास सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने विभिन्न ब्लाॅक व जिला स्तर पर महिला जनप्रतिनिधियों की संपन्न बैठक की कार्य योजना व संख्या के प्रति भी संतोष प्रकट किया तथा सतत् रूप से इसके पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।


बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से गौरव बिटिया डेस बोर्ड बनाने के संबंध में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न शालाओं में 2800 से भी अधिक गौरव बिटिया डेश बोर्ड लगवाए जा चुके हैं। बैठक में तेजस्विनी, गरिमा हेल्पलाइन, सखी सेंटर एवं महिला सुरक्षा व परामर्श केंद्र के संबंध में भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने महिला अधिकारिता विभाग के माध्यम से बालिकाओं व महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर तथा विधिक जागरूकता शिविर भी अधिकतम संख्या में लगाने का निर्देश दिया ।


डाॅ. सोनी ने शिक्षा, चिकित्सा व पुलिस विभाग आदि द्वारा महिला अधिकारिता विभाग से समन्वय करके अपने-अपने विभागों में कार्यशाला व प्रशिक्षण शिविर लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली व विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिला आरक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी आदि को भी विभिन्न अवसरों पर सम्मानित करने का भी निर्देश दिया। विभिन्न सोनोग्राफी केंद्रों द्वारा जरूरतमंद बालिकाओं को गोद लेने पर जिला प्रशासन की ओर से जिला कलक्टर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा इस हेतु गरिमामय कार्यक्रम के आयोजन पर भी बल दिया। साथ ही बालिकाओं के जन्म पर चिकित्सा विभाग द्वारा दिए जाने वाले अभिनंदन पत्र के कार्यक्रम को भी सतत रूप से चलाए रखने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर बैठक में उपस्थित सदस्यों के सुझावों के आधार पर जिला कलक्टर ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली एवं विभिन्न पदों को प्राप्त करने वाली बालिकाओं को जिले की ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का आग्रह किया तथा विभिन्न अवसरों पर, विविध प्रशिक्षण शिविर व कार्यशालाओं में उन्हें प्रेरणादायी उद्बोधन के निमित्त निमंत्रित करने का भी निर्देश दिया। कोरोना की इन विषम परिस्थितियों में वर्चुअल माध्यम से भी बेटियों को प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही बेटियों के जन्मदिन पर विभिन्न विभागों द्वारा पौधरोपण आदि प्रेरणादायी कार्यक्रम समायोजित करने का भी सुझाव दिया।


बैठक में जिला कलक्टर ने शिक्षा, चिकित्सा व आईसीडीएस तीनों विभागों के समन्वित कार्यक्रम अभियान लाडेसर की चर्चा करते हुए जिले में 900 से भी अधिक किशोरी बालिकाओं के ड्रॉप आउट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग को महिला एवं बाल विकास विभाग से सहयोग लेकर इस संबंध में सूची बनाकर स्टेट ओपन या राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से परीक्षा दिलाकर ड्रॉप आउट बालिकाओं को पुनः शिक्षा से जोड़ने का भी निर्देश दिया। बैठक में पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा आगामी वर्ष की कार्य योजना की भी जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि 22 जनवरी 2015 को लागू बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा लिंग जांच प्रतिषेध एक्ट 1994 के तहत वर्ष 2017-18 में नागौर जिले को चुना गया। शिक्षा विभाग से इसमें यह अपेक्षा की गई कि शिकायत पेटी, सुझाव पेटी एवं गार्गी मंच की स्थापना के साथ ही सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत स्वच्छ शौचालय का निर्माण करवाया जाएं। इसी प्रकार अन्य विभागों को भी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी गई।


बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया, पीएमओ डॉ. शंकरलाल, सीडीपीओ दुर्गासिंह उदावत, सीओ गाइड मीनाक्षी भाटी, सीओ स्काउट अशफाक पंवार, डॉ. अनिल पुरोहित, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

]]>