Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
educational news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 08 Sep 2021 12:58:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 पीटीईटी की परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न : उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने प्रेषित की शुभकामनाएं https://vinayexpress.in/2021/09/08/ptet-exam-news/ Wed, 08 Sep 2021 12:58:22 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14138 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर द्वारा लगातार तीसरी बार प्रदेश स्तरीय पीटीईटी परीक्षा सम्पन्न करवाई गई। समन्वयक एवं प्राचार्य डाॅ.जी.पी.सिंह ने बताया कि बुधवार को 33 जिलों एवं 16 तहसील मुख्यालय के कुल 1974 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा सम्पन्न हुई। डाॅ. सिंह ने बताया कि चार वर्षीय बीए. बीएड./बीएससी. बीएड. पाठ््यक्रम हेतु कुल एक लाख सड़सठ हजार सत्तर (1,67,070) एवं दो वर्षीय बी.एड.पाठ्यक्रम हेतु कुल तीन लाख छियासठ हजार आठ (3,66,008) परीक्षार्थियों से परीक्षा दी।
डाॅ. सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की सर्वाधिक संख्या जयपुर जिले में रही जहां कुल बहतर हजार एक सो सैंतीस (72,137) विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार जैसलमेर जिले में संख्या न्यूनतम रही जहां कुल दो हजार सात सौ तरेपन (2753) विद्यार्थियों से परीक्षा दी। समन्वयक डाॅ.सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल का कोई भी केस नहीं पाया गया।

Team PTET, Bikaner

उन्होनें बताया कि बीकानेर जिले में 65 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 15,935 परीक्षार्थियों ने अपना भाग्य आजमाया। डाॅ. सिंह ने बताया कि एक माह के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित करने की हर सम्भव प्रयास किये जावेगें।


सह समन्वयक एवं सहायक निदेशक डाॅ. राकेश हर्ष ने बताया कि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह जी भाटी ने पीटीईटी से जुड़े लगभग साठ हजार कार्मिकों को सफलतापूर्व परीक्षा सम्पन्न करवाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डाॅ. हर्ष ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि वर्ष 2021 बीकानेर की डूंगर काॅलेज के लिये अत्यन्त सुखद रहा हैं क्योंकि इस वर्ष यूजीसी नैक ने लगातार तीसरी बार महाविद्याालय को ए ग्रेड प्रदान किया तथा काॅलेज ने लगातार तीसरी बार भी पीटीईटी की परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न करवा कर काॅलेज का गौरव बढ़ावा है। समन्वयक डाॅ.जी.पी.सिंह एवं सह समन्वयक डाॅ. राकेश हर्ष ने भी परीक्षा कार्य से जुड़े प्रदेश भर के कार्मिकों के प्रति आभार प्रकट किया है।

]]>
लेडी एल्गिन स्कूल में 12वीं बोर्ड का रहा उत्कृष्ट परिणाम https://vinayexpress.in/2021/07/29/bkn-1094/ Thu, 29 Jul 2021 06:44:17 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11766 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। महर्षि दयानन्द मार्ग स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय(लेडी एल्गिन) की शाला संस्थाप्रधान अनुराधा हर्ष व बोर्ड परीक्षा प्रभारी कैलाश पंवार ने बताया कि सत्र 2020-21 में रा.बा.उ.मा.विद्यालय बीकानेर के 12वीं बोर्ड में समस्त संकायों का परिणाम 99.56 प्रतिशत रहा। इसमें शाला की कला संकाय की छात्रा कल्पना मीणा पुत्री रामावतार मीणा ने 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये व वाणिज्य वर्ग की छात्रा पायल सुराणा पुत्री रूपचंद सुराणा ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, साथ ही विज्ञान वर्ग की छात्राएं स्मृति मोहता व हर्षिता जैन ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शाला का गौरव बढाया है।

]]>