Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
energy minister – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sat, 11 Sep 2021 11:59:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 ऊर्जा मंत्री ने लक्ष्मीनाथ मन्दिर और रविन्द्र रंगमंच परिसर में विकास कार्यों का किया अवलोकन https://vinayexpress.in/2021/09/11/dr-bd-kalla-news-11/ Sat, 11 Sep 2021 11:58:37 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14440 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को नगर विकास न्यास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ लक्ष्मीनाथ मंदिर और रविंद्र रंगमंच में प्रगतिरत विकास कार्यों का अवलोकन किया।


डॉ. कल्ला ने रविंद्र रंगमंच परिसर में बन रहे ओपन थिएटर और मसाला चौक को देखा तथा निर्धारित समय अवधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां ओपन थिएटर बनने से सांस्कृतिक गतिविधियों को गति मिलेगी। वहीं मसाला चौक में बनने वाली हेरिटेज लुक की 17 दुकानों से बीकानेर के परंपरागत उद्योगों के विक्रय और प्रदर्शन के लिए प्लेटफार्म मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से रविन्द्र रंगमंच परिसर की उपयोगिता बढ़ेगी।


ऊर्जा मंत्री ने लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में अब तक हुए कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीनाथ मंदिर जन-जन की आस्था का केंद्र है। यहां बीकानेर के अलावा अन्य स्थानों से भी दर्शनार्थी बड़ी संख्या में आते हैं। इसके मद्देनजर इसके सौंदर्यकरण और विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के सभी फव्वारे चालू तथा प्रकाश व्यवस्था सुदृढ रहे। इस दौरान उन्होंने संतोषी माता मंदिर परिसर में बने फव्वारे को चालू करवा कर इसका अवलोकन किया। उन्होंने नगर विकास न्यास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मंदिर में निकट भविष्य में करवाए जाने वाले कार्यों के ब्लूप्रिंट का अवलोकन किया तथा कहा कि इन कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जाएं। मंदिर में विकास कार्यों के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।


इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित, अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डीपी सोनी, श्रीलाल व्यास आदि मौजूद रहे।

 

]]>
ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने सुनी आमजन की समस्याएं https://vinayexpress.in/2021/08/16/dr-bd-kalla-news-10/ Mon, 16 Aug 2021 05:57:25 +0000 https://vinayexpress.in/?p=12553 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने सोमवार को पवनपुरी स्थित अपने आवास पर आमजन की समस्याएं सुनी तथा इनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर मौके पर ही दिए।
जनसुनवाई के दौरान आमजन ने पानी, बिजली, कृषि, शहरी क्षेत्र में सफाई, घरों के ऊपर से निकल रही हाईटेंशन विद्युत लाईन शिफ्ट कराने, ड्रेनेज व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। जिस पर डॉ. कल्ला ने अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने तथा घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाकर ही निकलने का आह्वान किया। डॉ. कल्ला ने बूंद-बूंद पानी के सदुपयोग के लिए भी प्रेरित किया।

]]>
राज्य सरकार ऊर्जा खरीद की कीमतों को कम करने के लिए कटिबद्ध https://vinayexpress.in/2021/07/08/jaipur-268/ Thu, 08 Jul 2021 19:41:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11298 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राज्य सरकार ऊर्जा खरीद की कीमतों को कम करने के लिए कटिबद्ध है। इस हेतु सस्ती कीमत वाले संयत्रों से मेरिट आर्डर बनाकर बिजली की अधिकतम खरीद की जाती है। ताकि बिजली की औसत दर कम की जा सके। इसी क्रम में बिजली एक्सचेंज से सस्ती बिजली मिलने पर महंगे संयत्रों को बन्द किया जाता है।
राजस्थान विद्युत वितरण कम्पनियोंं द्वारा विद्युत माँग की पूर्ति हेतु दीर्घावधि के लिये विद्युत क्रय के लिये केन्द्रीय, राजकीय व निजी विद्युत उत्पादनकत्र्ताओं के साथ करार किये हुये है।
राज्य सरकार के विशेष प्रयासों के कारण बिजली की औसत खरीद दर में 22 पैसे की गिरावट भी आई है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में बिजली की औसत खरीद दर 4 रूपये 77 पैसे थी जो कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में घटकर 4 रूपये 55 पैसे रह गई है।
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में 25 साल पुराने सयंत्रों से अनुबन्ध निरस्त करने का कोई प्रावधान नहीं था।
File photo
राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास करने के कारण ऊर्जा मंत्रालय द्वारा मार्च 2021 में ऎसे अनुबन्ध निरस्त करने हेतु दिशा निर्देश जारी कर दिये गये है। जिसके तहत कुल 252 मेगावाट क्षमता (अन्ता, दादरी, औरिया, फरक्का व फिरोजगांधी उँचाहार विद्युत सयंत्र) चिन्हि्त कर अनुबन्ध निरस्त करने का निर्णय लिया जा चुका है।
राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग की अनुमति के पश्चात् इससे 205 करोड़ रुपये वार्षिक बचत होगी।
]]>