js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170





विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। विनय एक्सप्रेस के सुधि पाठकों हेतु बीकानेर के प्रतिष्ठित ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास दैनिक ज्योतिष कॉलम लिख रहे हैं साथ ही दैनिक पंचाग की जानकारी भी उपलब्ध करवा रहें हैं, आपको यह आलेख कैसा लग रहा है आपकी प्रतिक्रिया हमे +91 869635 2873 नम्बर पर व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते हैं।

दिनांक 14 नवंबर 2023
दिन– मंगलवार
तिथि– प्रतिपदा दोपहर 2:36 तक तत्पश्चात द्वितीया
माह: कार्तिक शुक्लपक्ष विक्रम संवत 2080
नक्षत्र– अनुराधा
चंद्र राशि : वृश्चिक
सूर्य राशि: तुला
राहुकाल: दोपहर 3:03 से 4:24 तक।
आज का दिन: गोवर्धन पूजा, नेहरू जयंती, बाल दिवस
मेष : मन में भय या आशंका, नकारात्मक मानसिकता, भूमिगत वस्तुओं के प्रति रुझान, तंत्र मंत्र या गुप्त विधा में रुचि, ससुराल से असंतोष
वृषभ: नव साझेदारी के योग, जीवन साथी या मित्रों का सहयोग, विवाह अथवा सगाई के अवसर, पत्नी संबंधी पीड़ा।
मिथुन: दैनिक क्रियाकलाप से असंतोष, अनावश्यक तर्क वितर्क, रोग,ऋण या शत्रु बाधा, निकट संबंधों में परेशानी।
कर्क: रचनात्मक कार्य में रुझान, शेयर बाजार से लाभ, सट्टेबाजी की ओर झुकाव, प्रेम प्रसंग के अवसर, संतान संबंधी पीड़ा।
सिंह: गृहस्थान पर नवाचार, भूमि मकान वाहन के क्रय विक्रय के योग, मन में बेचैनी, माता संबंधित पीड़ा।
कन्या: संप्रेषण कला से लाभ, कार्य हेतु यात्रा, छोटे भाई-बहन अथवा अधीनस्थ का सहयोग, कार्य का नेतृत्व।
तुला: पारिवारिक जिम्मेदारी या पारिवारिक आयोजन, स्थाई परिसंपत्ति के निर्माण हेतु प्रसास, वाणी अथवा नेत्र दोष।
वृश्चिक: आत्मछवि से असंतोष, एकांतवास या स्वाध्याय, मानसिक पीड़ा, आर्थिक प्रतिकूलता।
धनु: आय और व्यय में असंतुलन, व्यापार में हानि, लंबी दूरी की यात्रा के योग, विदेशी संपर्क सूत्रों में बढ़ोतरी।
मकर:संपर्क सूत्रों में बढ़ोतरी, आय में वृद्धि हेतु प्रयास, बड़े भाई बहनों का सहयोग, आर्थिक अनुकूलता।
कुंभ: रोजगार अथवा नौकरी हेतु प्रयास, उच्च अधिकारियों या पिता से मतभेद, सामाजिक प्रतिष्ठा से असंतोष, कार्यक्षेत्र में अधिक ऊर्जा।
मीन: धार्मिक क्रियाकलाप या धार्मिक अनुष्ठान, गुरुजनों का आशीर्वाद, उच्च अध्ययन के अवसर,नवसंस्कृति से संपर्क।

