js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

राज्य सरकार द्वारा दिनांक 15.04.2021 को एवं रोडवेज प्रबन्धन द्वारा अधीनस्थ विभागाध्यक्ष या प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी को परीक्षा कार्यक्रम दिनांक से कम से कम 7 दिन पूर्व रोडवेज प्रबंधन को सूचित करने के लिए सभी प्रभारी सचिवों से पत्र लिखकर आग्रह करने के बाद भी सहकारी भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा, बीएसटीसी, नीट एवं उप निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के प्रभारी सचिवगण, विभागाध्यक्षगण एवं प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेन्सी द्वारा सूचना व परिक्षार्थियों की संख्या उपलब्ध नहीं करवाई गयी,फिर भी रोडवेज द्वारा अपने स्तर पर जानकारी संकलित कर निःषुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाने के आदेष जारी किये गये है।

राजस्थान रोडवेज की मूल जिम्मेदारी बस से यात्रा करने वाले राजस्थान के आमजन के लिए परिहवन सुविधा उपलब्ध करवाने की है,तथा सभी प्रतियोगी/भर्ती परिक्षाओं के लिए सीमित संषाधनों एवं बेडे के बाद भी यथा सम्भव लगातार बसों के अतिरिक्त परिचक्र संचालित कर निःषुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे है। विभागों/विभागाध्यक्षों /परीक्षा एजेन्सियों से सूचना अप्राप्ति के कारण सीएमडी, राजस्थान रोडवेज द्वारा पुनः 13.09.2021 को समस्त शासन सचिवगण को स्मरण पत्र जारी कर दिया गया है।

यहां उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2021-22 के क्रम में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए राजस्थान रोडवेज की साधारण एवं एक्सप्रेस बसों में राज्य की सीमा के अंदर निःशुल्क यात्रा की सुविधा परीक्षा के एक दिवस पूर्व से लेकर परीक्षा समाप्ति की आगामी दिवसतक निवास स्थान से परीक्षा केंद्र वाले शहर तक आने जाने हेतुउपलब्ध करवाई जानी है। परीक्षार्थी को निःशुल्क यात्रा सुविधाकालाभलेने के लिए केंद्र या राज्य सरकार आयोजित प्रतियोगी परीक्षा का प्रवेश-पत्र बस में परिचालक या बुकिंग विंडो पर दिखाना होगा ।
