Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
gangasahar – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sun, 18 Jul 2021 13:49:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बीकानेर का शपथग्रहण समारोह हुआ आयोजित https://vinayexpress.in/2021/07/18/tpfbknnews/ Sun, 18 Jul 2021 13:49:06 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11560 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। तेरापंथ धर्मसंघ में आज नया इतिहास बनाते हुए तेरापंथ भवन, गंगाशहर में मुनिश्री शांति कुमार जी के सानिध्य में नवाचार के साथ संयुक्त शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

संयुक्त शपथग्रहण कार्यक्रम में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बीकानेर के नवमनोनित अध्यक्ष  मिलाप चोपड़ा, तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर के नवमनोनित अध्यक्ष  वीजेंद्र जी छाजेड़ व तेरापंथ किशोर मंडल के नवमनोनित संयोजक  कुलदीप छाजेड़ ने अपनी-अपनी नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा करी।

प्रो. डीसी जैन ने टीपीएफ पदाधिकारियों एवं निवर्तमान तेयुप अध्यक्ष  पवन छाजेड़ ने तेयुप व किशोर मण्डल पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवायी तथा नवमनोनित अध्यक्षों का साफा पहनाकर  जतन  संचेती व  रतन जी छल्लानी ने स्वागत किया।

पूर्व महापौर व जीतो चेयरमेन श्री नारायण चोपड़ा ने श्रावक निष्ठा पत्र का सभी को वाचन करवाते हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया व शपथग्रहण कार्यक्रम में पधारे, शांति प्रतिष्ठान अध्यक्ष  महावीर  रांका, तेरापंथी सभा अध्यक्ष अमरचंद  सोनी, तेरापंथ महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती ममता  रांका, अणुव्रत समिति सहमंत्री  मनीष  बाफना, अभातेयुप कार्यकारिणी सदस्य  पीयूष  लुनिया, टीपीएफ पूर्व उपाध्यक्ष डॉ नीलम  जैन, तेरापंथी सभा संगठन मंत्री  जतन  छाजेड़, तेयुप उपाध्यक्ष  कन्हैयालाल  बोथरा, कन्या मण्डल संयोजिका योगिता  भूरा व किशोर मंडल निवर्तमान संयोजक  गुनीत  आँचलिया ने मंच के माध्यम से शुभकामनाएँ प्रेषित करी।

टीपीएफ संयुक्त कोषाध्यक्ष सीए मोहित  संचेती ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए तेरापंथ धर्मसंघ के पधारे सभी श्रावकों का स्वागत किया व अंत में मुनि श्री शांति कुमार  ने सभी पदाधिकारियों को अपना कर्तव्य निर्वहन सेवा, संस्कार व संगठन की भावना से करने का संदेश दिया व साथ ही केंद्रीय मंत्री  अर्जुनराम  मेघवाल, राज्यमंत्री  भँवर सिंह जी भाटी व कोलायत प्रधान पुष्पादेवी सेठिया का पत्र द्वारा बधाई संदेश प्राप्त हुआ।

]]>